15 मई 2019 दैनिक समसामयिकी (Daily Current Affairs)

15 मई 2019 दैनिक समसामयिकी (Daily Current Affairs) – 15 मई 2019 से सम्बन्धित राष्ट्रीय एवं अन्तर्राष्ट्रीय राजनैतिक, आर्थिक, खेल आदि से सम्बन्धित महत्वपूर्ण घटनाक्रम, प्रसिद्ध व्यक्तियों के निधन से जुड़े समाचार तथा दैनिक समसामयिकी टेस्ट –

गुजरात में सार्वजनिक स्थलों पर जन्मदिन के दौरान चेहरे पर केक लगाने पर प्रतिबन्ध –

गुजरात सरकार ने यह फैसला सार्वजनिक स्थलों पर जन्मदिन के दौरान होने वाली हिंसक घटनाओं को ध्यान में रखते हुए किया है। इस उद्घोषणा का उल्लंघन करने वाले को गिरफ्तार भी किया जा सकता है।

भारत के खिलाफ WTO पहुंचा जापान –

मोबाइल फोन आयात शुल्क को लेकर जापान भारत के विरुद्ध विश्व व्यापार संगठन में पहुंच गया है। जापान ने भारत द्वारा मोबाइल फोन पर 20% आयत शुल्क लगाए जाने की शिकायत WTO में की है। जापान के अनुसार सितंबर 2014 में मेक इन इंडिया की घोषणा के बाद से भारत विभिन्न क्षेत्रों के उत्पादों पर शुल्क बढ़ाता जा रहा है।

यश बैंक के अतिरिक्त निदेशक बने आर. गाँधी –

रिजर्व बैंक ऑफ़ इंडिया के पूर्व डिप्टी गवर्नर आर. गाँधी को यश बैंक ने अपना अतिरिक्त निदेशक नियुक्त किया है। इन्हे 14 मई 2019 को नियुक्त किया गया। इस पद पर इनका कार्यकाल 13 मई 2021 तक रहेगा। इससे पूर्व ये अप्रैल 2014 से अप्रैल 2017 तक RBI के डिप्टी गवर्नर भी रह चुके हैं।

वायुमंडल में कार्बन डाइऑक्साइड का स्तर 415 PPM के पार –

मानव इतिहास में पहली बार है जब कार्बन डाइऑक्साइड का स्तर इतनी ऊंचाई पर पहुंचा है। यह जानकारी एक अमेरिकी लेबोरटरी के सेंसर में दर्ज स्तर के माध्यम से प्राप्त हुयी है।

परमाणु समझौते से अलग हुआ ईरान –

ईरान ने अब खुद को आधिकारिक रूप से परमाणु समझौते से अलग कर लिया है। इससे पूर्व मई 2018 में अमेरिका खुद को इस समझौते से अलग करने की घोषणा कर चुका है। ईरान ने सन् 2015 में इस समझौते पर हस्ताक्षर किये थे।

Leave a Comment

चैट खोलें
1
मदद चाहिए ?
Scan the code
हम आपकी किस प्रकार सहायता कर सकते हैं ?