16 मई 2019 दैनिक समसामयिकी (Daily Current Affairs)

16 मई 2019 दैनिक समसामयिकी (Daily Current Affairs) – 16 मई 2019 से सम्बन्धित राष्ट्रीय एवं अन्तर्राष्ट्रीय राजनैतिक, आर्थिक, खेल आदि से सम्बन्धित महत्वपूर्ण घटनाक्रम, प्रसिद्ध व्यक्तियों के निधन से जुड़े समाचार तथा दैनिक समसामयिकी टेस्ट –

गंगा बेसिन क्षेत्र में लगाए जाएंगे रुद्राक्ष में पेड़ –

केंद्र सरकार ने नमामि गंगे परियोजना के तहत एक त्रिपक्षीय समझौते पर हस्ताक्षर किये हैं। इसमें गंगा स्वच्छ मिशन, HCL फाउंडेशन और इंटेक के बीच एक सहमति पत्र पर हस्ताक्षर किये गए। इसके अंतर्गत उत्तराखंड के गंगा बेसिन में रुद्राक्ष के 10 हजार पेड़ लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।

पाकिस्तानी वायु मार्ग में भारत के लिए प्रतिबन्ध की सीमा 30 मई तक बढ़ी –

बालाकोट एयर स्ट्राइक के बाद से ही पाकिस्तान ने भारतीय वायुयानों के लिए अपने क्षेत्र के उपयोग हेतु प्रतिबन्ध लगा दिया था। यह फैसला पाकिस्तानी विमानन मंत्रालय और सेना के अधिकारीयों की हुयी संयुक्त मीटिंग में लिया गया था। अब इसकी समय सीमा को बढ़ाकर 30 मई कर दिया गया है।

हिमालया के ब्रांड अम्बेस्डर बने कोहली और ऋषभ पंत –

हिमालया कंपनी को 1930 में स्थापित किया गया था।

क्रिकेटर इयोन मॉर्गन एक मैच के लिए सस्पेंड –

ICC ने इंग्लैंड क्रिकेट टीम के कप्तान इयोन मॉर्गन को एक मैच के लिए सस्पेंड कर दिया है। साथ हे ICC ने इन पर मैच फीस का 40% जुरमाना भी लगाया है।

सऊदी अरब में अचल संपत्ति खरीद सकेंगे प्रवासी –

सऊदी अरब की सरकार ने पहली बार कुछ ख़ास प्रवासियों को वहां अचल संपत्ति खरीदने की सुविधा प्रदान की है।

अमेरिका में राष्ट्रीय आपात की घोषणा –

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने 15 मई 2019 को देश में राष्ट्रीय आपात की घोषणा कर दी। उन्होंने यह घोषणा अमेरिकी संचार नेटवर्क को विदेशी शत्रुओं से बचाने के उद्देश्य से की है।

चंद्रयान – 2

भारत का द्वितीय चंद्र मिशन ‘चंद्रयान-2’ इसी वर्ष जुलाई में लांच होगा। इसके 06 दिसंबर 2019 को चन्द्रमा की सतह पर उतरने की संभावना है। इसरो ने कहा कि ये मिशन कुल 13 पेलोड लेकर जायेगा जिसमे एक NASA का भी होगा। इसके जरिये नासा पृथ्वी और चन्द्रमा के बीच की दूरी को नापेगा। ऑर्बिटर चन्द्रमा की सतह से 100 किमी दूरी पर चक्कर लगाएगा। जबकि लैंडर चन्द्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर उतरेगा और रोवर अपने स्थान पर प्रयोग करेगा।

इगोर इस्टिमेक बने भारतीय फुटबाल टीम के नए कोच –

अखिल भारतीय फुटबॉल संघ ने क्रोएशिया के रहने वाले इगोर इस्तिमेक को भारतीय फुटबॉल टीम का नया कोच नियुक्त किया है। AIFF ने इनके साथ 2 साल का करार किया है।

Leave a Comment

चैट खोलें
1
मदद चाहिए ?
Scan the code
हम आपकी किस प्रकार सहायता कर सकते हैं ?