17 मई 2019 दैनिक समसामयिकी (Daily Current Affairs)

17 मई 2019 दैनिक समसामयिकी (Daily Current Affairs) – 17 मई 2019 से सम्बन्धित राष्ट्रीय एवं अन्तर्राष्ट्रीय राजनैतिक, आर्थिक, खेल आदि से सम्बन्धित महत्वपूर्ण घटनाक्रम, प्रसिद्ध व्यक्तियों के निधन से जुड़े समाचार तथा दैनिक समसामयिकी टेस्ट –

कोपा इटालियन फुटबॉल खिताब –

इटली के लाजियो क्लब ने 7वीं बार कोपा इटालियन फुटबॉल खिताब जीता। लाजियो ने यह ख़ितान अटलांटा को हराकर जीता।

ब्रिटेन के एंडी मरे नाइटहुड पुरस्कार से सम्मानित –

एंडी मरे ब्रिटेन के टेनिस खिलाड़ी हैं, इन्हे 16 मई 2019 को देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मान नाइटहुड से सम्मानित किया गया। इन्हे यह सम्मान बर्किंघम पैलेस में प्रिंस चार्ल्स द्वारा दिया गया। मरे ने अपने करियर में कुल 09 ग्रैंड स्लैम खिताब जीते हैं। यह ओलंपिक में सिंगल्स में दो गोल्ड मैडल जीतने वाले एकमात्र खिलाड़ी हैं।

समलैंगिक विवाह को मान्यता देने वाला पहला एशियाई देश बना ताइवान –

आज 17 मई को ताइवान की संसद ने समलैंगिक विवाह कानून को मंजूरी दे दी है। इससे पहले वहां की सर्वोच्च अदालत ने संविधान के उल्लंघन का हवाला देते हुए इसे क़ानूनी रूप देने की मांग को ख़ारिज कर दिया था। बाद में अदालत ने संसद को संविधान में बदलाव करने हेतु  24 मई तक का समय दिया था।

यूनेस्को की विश्व विरासत सूची में शामिल होगा ‘कैलाश पर्वत’ –

हिंदू धर्म की आस्था का प्रमुख केंद्र और शिव का पावन धाम अब यूनेस्को की विश्व विरासत सूची में शामिल होने जा रहा है। यूनेस्को ने इसकी मंजूरी दे के इसे विश्व विरासत की धरोहरों की अंतरिम सूची में स्थान दिया है। तैयार प्रस्ताव में इस स्थल को विश्व धरोहर की सूची में प्राकृतिक के साथ सांस्कृतिक (मिश्रित) श्रेणी में रखा गया है। कैलाश का क्षेत्र भारत के साथ साथ चीन और नेपाल की भी संयुक्त धरोहर है। चीन व नेपाल पहले ही इसे विश्व धरोहर में शामिल किये जाने के प्रस्ताव को यूनेस्को को भेज चुका है।

वंदे भारत एक्सप्रेस ने पूरा किया एक लाख किलो मीटर का सफर –

15 फरवरी को PM नरेंद्र मोदी ने इस ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया था। तब से भारत की सबसे तेज रेल गाड़ी वंदे भारत बिना रुके एक लाख किमी का सफर पूरा कर चुकी है। यह ट्रेन नई दिल्ली से वाराणसी के बीच चलती है। दोनों शहरों के बीच का सफर यह महज 8 घंटे में पूरा कर लेती है।

CPL में शामिल होने वाले पहले भारतीय क्रिकेटर बने इरफ़ान पठान –

इरफ़ान पठान कैरिबियन प्रीमियर लीग (CPL) के खिलाडियों के ड्राफ्ट में शामिल होने वाले प्रथम भारतीय क्रिकेटर बन गए हैं। जब CPL 2019 के खिलाडियों के नामों की घोषणा की गयी तो उसमे इरफ़ान पठान को स्थान दिया गया। बता दें कि इरफ़ान IPL के पिछले दो सीजन में हिस्सा नहीं ले पाए। आखिरी बार वे सन् 2017 में गुजरात लायंस के लिए खेले थे। तब भी उन्हें मात्र एक मैच में ही खेलने का मौका मिला था।

अटलांटिक महासागर पार करने वाली विश्व की पहली महिला बनी आरोही पंडित –

इन्होने यह कीर्तिमान अटलांटिक महासागर के ऊपर लाइट स्पोर्ट एयरक्राफ्ट में अकेले उड़ान भरकर स्थापित किया। इन्होने मात्र सात माह की ट्रेनिंग के बाद यह कारनामा कर दिखाया।

Leave a Comment

चैट खोलें
1
मदद चाहिए ?
Scan the code
हम आपकी किस प्रकार सहायता कर सकते हैं ?