2 दिसंबर 2019 दैनिक समसामयिकी (Daily Current Affairs)

2 दिसंबर 2019 दैनिक समसामयिकी (Daily Current Affairs) – 2 दिसंबर 2019 से सम्बन्धित राष्ट्रीय एवं अन्तर्राष्ट्रीय राजनैतिक, आर्थिक, खेल आदि से सम्बन्धित महत्वपूर्ण घटनाक्रम, प्रसिद्ध व्यक्तियों के निधन से जुड़े समाचार तथा दैनिक समसामयिकी टेस्ट –

अंतरराष्ट्रीय गुलामी उन्मूलन दिवस –

वैश्विक स्तर पर बाल मजदूरी, मानव तस्करी, बाल श्रम संबंधी आधुनिक गुलामी को समाप्त करने के लिए हर साल यह दिवस आज के दिन 2 दिसंबर को मनाया जाता है। यह दिवस पहली बार साल 1929 में संयुक्त राष्ट्र महासभा द्वारा मनाया गया था। अंतरराष्ट्रीय श्रम संगठन के अनुसार दी गई जानकारी के अनुसार वर्तमान में विश्व भर में करीब चार करोड़ लोग आधुनिक गुलामी के शिकार हैं।

सोमा राय बनीं भारत की महालेखाकार –

सोमा राय बर्मन को वित्त मंत्रालय ने 01 दिसंबर 2019 को भारत की 24 वीं नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक के तौर पर नियुक्त किया है। इस पद पर नियुक्त होने वाली वे सातवीं महिला हैं। इससे पहले ये अतिरिक्त महालेखा नियंत्रक के पद पर कार्यरत थीं।

भारत में हज प्रक्रिया पूरी तरह से हुई डिजिटल –

हज यात्रा को पूरी तरह से डिजिटल बनाने वाला भारत विश्व का पहला देश बन गया है। इसके तहत भारत में सभी यात्रियों को हेल्थ कार्ड की सुविधा की व्यवस्था की गई है। इसके साथ विदेश ( सऊदी अरब ) में यात्रियों को ‘ ई मसीहा स्वास्थ्य सुविधा ‘ प्रदान की जाएगी। इसके लिए भारत ने सऊदी अरब से समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए हैं।

Leave a Comment

चैट खोलें
1
मदद चाहिए ?
Scan the code
हम आपकी किस प्रकार सहायता कर सकते हैं ?