दैनिक समसामयिकी 20 फरवरी 2020 (Daily Current Affairs)

दैनिक समसामयिकी 20 फरवरी 2020 (Daily Current Affairs) – दैनिक समसामयिकी 20 फरवरी 2020 से सम्बन्धित राष्ट्रीय एवं अन्तर्राष्ट्रीय राजनैतिक, आर्थिक, खेल आदि से सम्बन्धित महत्वपूर्ण घटनाक्रम, प्रसिद्ध व्यक्तियों के निधन से जुड़े समाचार तथा डेली करंट अफेयर्स –

बिमल जुल्का बने मुख्य सूचना आयुक्त –

केंद्रीय सूचना आयोग में सूचना आयुक्त के पद पर तैनात बिमल जुल्का को देश का नया मुख्य सूचना आयुक्त (CIC) नियुक्त किया गया है। बिमल जुल्का मध्यप्रदेश कैडर के 1979 बैच के सेवानिवृत्त आईएएस हैं। यह पहले सूचना एवं प्रसारण सचिव भी रह चुके हैं।

श्रीरामायण एक्सप्रेस –

हाल ही में भारतीय रेलवे खानपान एवं पर्यटन निगम द्वारा भगवान राम से संबंधित तीर्थ स्थलों की यात्रा कराने वाली एक रेल की शुरुवात की गई है। इसे पहली बार 28 मार्च 2020 को दिल्ली के सफदरगंज रेलवे स्टेशन से प्रारंभ किया जाएगा। इस ट्रेन में कुल 10 कोच होंगे इनमें 5 स्लीपर कोच होंगे। इसके स्लीपर कोच का एक व्यक्ति का अनुमानित किराया 16065 और वातानुकूलित कोच का 26775 रुपये होगा।

विश्व में हिंदीभाषियों की संख्या तीसरे स्थान पर –

वर्ल्ड लेंग्वेज डेटाबेस के 22 वें संस्करण के अनुसार विश्व मे बोली जाने वाली टॉप – 20 भाषाओं में 6 भारतीय भाषाएं हैं। विश्व के 61 करोड़ से अधिक लोग हिंदी भाषा का प्रयोग करते हैं। विश्व में सर्वाधिक बोली जाने वाली भाषा अंग्रेजी है, इसके बाद चीन में बोली जाने वाली मंदारिन तदोपरांत हिंदी का स्थान आता है। इसके बाद स्पेनिश भाषा का नंबर आता है।

लद्दाख में मिली पक्षियों की दो नई प्रजातियां –

हाल ही में लद्दाख में हुई तीन दिवसीय विशाल पक्षी जनगणना के दौरान वहां पर पक्षियों की तीन नई प्रजातियों को पाया गया है। यह पक्षी जनगणना वन्यजीव संरक्षण और लद्दाख पक्षी क्लब के द्वारा की गई। सुरमीला जलपक्षी और लाल गले वाली सारिका को इस क्षेत्र में पहली बार देखा गया।

Leave a Comment

चैट खोलें
1
मदद चाहिए ?
Scan the code
हम आपकी किस प्रकार सहायता कर सकते हैं ?