21 मई 2019 दैनिक समसामयिकी (Daily Current Affairs)

21 मई 2019 दैनिक समसामयिकी (Daily Current Affairs) – 21 मई 2019 से सम्बन्धित राष्ट्रीय एवं अन्तर्राष्ट्रीय राजनैतिक, आर्थिक, खेल आदि से सम्बन्धित महत्वपूर्ण घटनाक्रम, प्रसिद्ध व्यक्तियों के निधन से जुड़े समाचार तथा दैनिक समसामयिकी टेस्ट –

भारतीय शांति रक्षक जितेंद्र कुमार को मरणोपरांत संयुक्त राष्ट्र पदक से सम्मानित –

इस वर्ष कुल 119 सैन्य कर्मियों, असैन्य कर्मियों और पुलिस कर्मियों को उनके साहस, शौर्य व बलिदान के लिए संयुक्त राष्ट्र के प्रतिष्ठित पदक से सम्मानित किया जायेगा। इसमें भारतीय शांतिदूत जितेंद्र कुमार के नाम को भी सम्मिलित किया गया है। संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थाई प्रतिनिधि सय्यद अकबरुद्दीन इस सम्मान को जितेंद्र की ओर से ग्रहण करेंगे। इस सम्मान समारोह की अध्यक्षता संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस करेंगे।

मोईन उल हक भारत में पाकिस्तान के नए उच्चायुक्त नियुक्त –

कल 20 मई को पाकिस्तान ने मोईन उल हक को भारत में अपना नया उच्चायुक्त नियुक्त किया है। यह जानकारी पाकिस्तानी विदेशमंत्री शाह महमूद कुरैशी ने दी। उन्होंने कहा कि द्विपक्षीय रिश्तों को सही करने के लिए दिल्ली बहुत अहम् है इसलिए हम मोईन उल हक को वहां भेज रहे हैं। पुलवामा हमले के बाद से दोनों देश के आपसी रिश्तों में काफी खटास उत्पन्न हुयी है।

भारत के उपराष्ट्रपति ने ओंगोल नस्ल की गाय के संरक्षण का आह्वान किया –

देश के उपराष्ट्रपति बेंकैया नायडू ने कल 20 मई को विजयवाड़ा स्थित स्वर्ण भारत न्यास में आयोजित एक कार्यक्रम में इस गाय पर एक विवरणिका भी जारी की। आंध्र प्रदेश के ओंगोल क्षेत्र में उत्पन्न होने के कारण इस गाय की नस्ल को ओंगोल नाम दिया गया।

‘अल्टिमा थुले’ पर नासा को मिले जल की उपस्थिति के साक्ष्य –

नासा ने कूपर बेल्ट में स्थित ऑब्जेक्ट 2014 MU 69 नामक पिंड को अल्टिमा थुले नाम दिया है। इस पर मेथेनॉल, बर्फ के रूप में जल और कार्बन के अणुओं के एक अजीब से मिश्रण के साक्ष्य मिले हैं। यह मानव जाति द्वारा खोजी गयी यह अब तक की सबसे दूर की दुनिया है।

जोको विडोडो दोबारा इंडोनेशिया के राष्ट्रपति बने –

इससे पूर्व 2014 में विडोडो राष्ट्रपति के चुनाव में जीत हांसिल कर राष्ट्रपति बने थे। इस बार 2019 में हुए चुनावों में पुनः इन्हे ही वहां की जनता ने राष्ट्रपति चुना। विडोडो इंडोनेशियन डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ़ स्ट्रगल के सदस्य हैं।

नेपाल ने चीनी ऍप्स Alipay और WeChat पर लगाई रोक –

नेपाल ने ऑनलाइन पेमेंट प्लेटफार्म अलीपे और वीचैट पर रोक लगा दी है। यह रोक नेपाल के केंद्रीय बैंक ‘नेपाल राष्ट्र बैंक’ द्वारा लगाई गयी है। यह रोक देश को हो रहे विदेशी मुद्रा घाटे से बचाने के लिए लगाई गयी है। बैंक ने कहा कि इनके जरिये होने वाले लेन देन का नेपाल में कोई रिकॉर्ड नहीं होता इसलिए इनका कोई आंकङा भी उपस्थित नहीं है। ये दोनों ही चीन के दो मुख्य पेमेंट्स प्लेटफॉर्म्स हैं। अलीपे की शुरुवात चीन की कंपनी अलीबाबा ने की। वहीं वीचैट की शुरुवात मल्टी नेशनल कंपनी टेंसेंट ने की।

हुथी विद्रोहियों द्वारा दागी मिसाइल, सऊदी अरब ने हवा में ही ध्वस्त की –

सऊदी अरब ने यमन की ओर से दागी गयी दो बैलिस्टिक मिसाइल्स को हवा में ही मार गिराया। इनमे से एक मिसाइल मक्का की ओर तो दूसरी जेद्दा की ओर दागी गयी थी। इन विद्रोहियों को कथित तौर पर ईरान का समर्थन प्राप्त है। उधर हुथी ने इस हमले की जिम्मेदारी लेने से साफ़ इनकार किया है। हुथी प्रवक्ता याहया सारेया ने फेसबुक के माध्यम से कहा कि सऊदी अरब हमेशा ऐसे ही बेबुनियाद और मनगणंत आरोप लगता रहता है। ध्यातव्य है कि यमन और सऊदी अरब में लम्बे समय से आपसी संघर्ष चलता आया है।

Leave a Comment

चैट खोलें
1
मदद चाहिए ?
Scan the code
हम आपकी किस प्रकार सहायता कर सकते हैं ?