22 मई 2019 दैनिक समसामयिकी (Daily Current Affairs)

22 मई 2019 दैनिक समसामयिकी (Daily Current Affairs) – 22 मई 2019 से सम्बन्धित राष्ट्रीय एवं अन्तर्राष्ट्रीय राजनैतिक, आर्थिक, खेल आदि से सम्बन्धित महत्वपूर्ण घटनाक्रम, प्रसिद्ध व्यक्तियों के निधन से जुड़े समाचार तथा दैनिक समसामयिकी टेस्ट –

अंतर्राष्ट्रीय जैव विविधता दिवस –

आज 22 मई को विश्व भर में अंतर्राष्ट्रीय जैव विविधता दिवस मनाया गया। यह दिवस प्रकृति के संतुलन के लिए जैव विविधता की महत्ता को दर्शाने हेतु मनाया जाता है।

इसरो ने RISAT -2B का किया सफल प्रक्षेपण –

इसरो ने आज 22 मई को PSLV- C46 के माध्यम से रीसेट-2B राडार सैटेलाइट का सफल प्रक्षेपण किया। इस सीरीज का यह चौथा सैटेलाइट है। इस सैटेलाइट का भार 650 kg है।

भारत में कमाई के मामले में रिलायंस इंडस्ट्रीज टॉप पर –

मुकेश अम्बानी की कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज हाल ही में इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन को पीछे छोड़कर भारत की सर्वाधिक कमाई करने वाली कंपनी बन गयी है। लगभग एक दशक पहले रिलायंस इंडस्ट्रीज का कारोबार इंडियन ऑइल के मुकाबले आधा था।

बैंक्स और NBFC पर नजर रखने के लिए RBI बनाएगा विशेष काडर –

भारतीय रिजर्ब बैंक अब बैंकों और गैर बैंकिंग वित्तीय कंपनियों (NBFC) पर नजर रखने हेतु एक काडर गठित करने जा रही है। इसका निर्णय 21 मई को चेन्नई में हुयी RBI की बैठक में लिया गया।

RBI फिर जारी करने जा रहा है 10 के नए नोट –

RBI फिर से गाँधी श्रृंखला के नए नोट जारी करने जा रहा है। इसके बाद 10 के पुराने नोट भी चलन में रहेंगे। इस नए नोट पर भारतीय रिजर्व बैंक के गवर्नर शशिकांत दास के हस्ताक्षर होंगे।

लोकसभा चुनाव – 2019 में रहा अब तक का सर्वाधिक प्रतिशत मतदान –

भारत में लोकसभा चुनाव के इस बार के अंतरिम आंकड़ों के तहत 67.1 % मतदान हुए। यह भारत में लोकसभा चुनाव के इतिहास में सर्वाधिक मत प्रतिशत है।

पाक नागरिकों के वीजा पर बांग्लादेश ने लगाई रोक –

बांग्लादेश के पाकिस्तान से हुए गतिरोध के फलस्वरूप पाकिस्तान में स्थित बांगलादेश के उच्चायोग ने पाकिस्तानी नागरिको को बांग्लादेशी वीजा देने पर रोक लगा दी है। बांग्लादेश ने सन् 2013 में 1971 के संग्राम के युद्ध बंदियों को फांसी देने का निर्णय दिया था। तभी से दोनों देशों के बीच संबंध तनावपूर्ण हो गए।

क्रिकेट वनडे विश्वकप के इतिहास में भारत ने पहली बार भेजी सबसे उम्रदराज टीम –

इस बार वनडे विश्वकप में भारतीय टीम में जिन खिलाड़ियों को चुना गया है उनकी औसत आयु अब तक के इतिहास में सर्वाधिक है। इस बार की भारतीय टीम की आयु का औसत 29.53 वर्ष है। इसमें MS धोनी की उम्र सर्वाधिक (37 वर्ष) और कुलदीप यादव की सबसे कम (24 वर्ष) है। 1987 में कपिलदेव की कप्तानी में टीम की औसत आयु 26.2 वर्ष थी।

जोखा अल्हार्थी को अंतर्राष्ट्रीय मानबुकर पुरस्कार से सम्मानित किया गया –

ओमान की लेखिका जोखा अल्हार्थी को इस बार के अंतर्राष्ट्रीय मानबुकर पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। उन्हें यह सम्मान उनकी पुस्तक ‘सेलेस्टियल बॉडीज’ के लिए प्रदान किया गया। ये अरबी भाषा की पहली लेखिका हैं जिन्हे यह सम्मान प्राप्त हुआ। इसके साथ इन्हे 50 हजार पौंड (लगभग 44 लाख रुपते) की धनराशि प्राप्त होगी।

Leave a Comment

चैट खोलें
1
मदद चाहिए ?
Scan the code
हम आपकी किस प्रकार सहायता कर सकते हैं ?