लोकसभा चुनाव 2019 ( Lok Sabha Election 2019 )

लोकसभा चुनाव 2019 ( Lok Sabha Election 2019 ) – भारत में लोकसभा चुनाव की घोषणा भारत के निर्वाचन आयोग द्वारा की जाती है। 10 मार्च 2019 को 17 वीं लोकसभा के निर्वाचन के लिए चुनाव आयोग द्वारा उद्घोषणा जारी की गयी।

भारत में अब तक संपन्न हुए लोकसभा चुनावों में मतदाताओं की कुल संख्या और वर्षवार पड़े गए वोटों की प्रतिशत संख्या निम्नलिखित है :-

लोकसभा चुनाव मतदाता (करोड़ में) मतदान (प्रतिशत में)
1951 17.32 61.16 %
1957 19.37 63.73 %
1962 21.64 55.44 %
1967 24.90 61.33 %
1971 27.42 55.29 %
1977 32.12 60.49 %
1980 35.62 56.92 %
1984 37.95 63.56 %
1985* 02.08 72.23 %
1989 49.89 61.95 %
1991 49.84 56.73 %
1992** 01.32 23.96 %
1996 59.26 57.94 %
1998 60.59 61.97 %
1999 61.95 59.99 %
2004 67.15 57.98 %
2009 71.70 58.19 %
2014 84 66.40 %

लोकसभा चुनाव 2014 (Lok Sabha Election 2014)

लोकसभा चुनाव 2014 को 09 चरणों में संपन्न कराया गया था। इसके पहले चरण का मतदान 7 अप्रैल को हुआ था और 12 मई को अंतिम चरण की वोटिंग हुयी थी। 16 मई को परिणामों की घोषणा की गयी। 26 मई को श्री नरेंद्र मोदी ने प्रधानमंत्री पद की शपथ ली। इस चुनाव में 81 करोड़ मतदाताओं ने हिस्सा लिया था। इसका कार्यकाल 03 जून 2019 को समाप्त हो रहा है।

इस चुनाव में BJP ने कुछ राज्यों की सभी सीटे जीती थीं। वे राज्य है :- गुजरात (26), राजस्थान (25), दिल्ली (07), उत्तराखंड (05), हिमाचल प्रदेश (04), गोवा (02)।

लोकसभा चुनाव 2014 परिणाम –

इस चुनाव में 543 सीटों पर चुनाव हुआ जिनमे NDA ने 336 सीटें, UPA ने 60 सीटें और अन्य ने 147 सीटों पर जीत हाँसिल की।

इसमें BJP को 17.17 करोड़ वोट मिले और कांग्रेस को 10.69 करोड़।

NDA और UPA में शामिल पार्टियों द्वारा जीती गयी सीटें :-

NDA 336 सीटें UPA 60 सीटें
BJP 282 सीटें कांग्रेस 44 सीटें
शिवसेना 18 सीटें NCP 06 सीटें
TDP 16 सीटें RJD 04 सीटें
LJP 06 सीटें JMM 02 सीटें
शिरोमणि अकाली दल 04 सीटें IUML 02 सीटें
RLSP 03 सीटें केरल कांग्रेस (M) 01 सीट
अपना दल 02 सीटें RSP 01 सीट
PMK 01 सीट    
NPF 01 सीट    
NPP 01 सीट    
स्वाभिमानी पक्ष 01 सीट    
AINRC 01 सीट    

अन्य पार्टियों द्वारा जीती गयी सीटें :-

अन्य 147 सीटें
AIADMK 37 सीटें
तृणमूल कांग्रेस 34 सीटें
बीजू जनता दल 20 सीटें
TRS 11 सीटें
सी.पी.एम. 09 सीटें
YSR कांग्रेस 09 सीटें
समाजवादी पार्टी 05 सीटें
आम आदमी पार्टी 04 सीटें
AIUDF 03 सीटें
JKPDP 03 सीटें
जनता दल (यूनाइटेड) 02 सीटें
जनता दल (S) 02 सीटें
INLD 02 सीटें
SDF 01 सीट
CPI 01 सीट
AIMIM 01 सीट
निर्दलीय 03 सीटें

लोकसभा चुनाव 2019 (Lok Sabha Election 2019)

भारत के निर्वाचन आयोग ने 10 मार्च 2019 को लोकसभा की 543 सीटों पर चुनाव की तिथियों की घोषणा कर दी है। इसी घोषणा के साथ देश में चुनाव आचार संहिता (Code of Conduct) लागू हो गयी है। इस बार ये चुनाव सात चरणों में 11, 18, 23, 29 अप्रैल और 06, 12, 19 मई को होंगे। चुनाव की मतगणना 23 मई को होगी। चुनाव की समस्त प्रक्रिया को 27 मई तक संपन्न करने का लक्ष्य रखा गया है। इस बार देश के 90 करोड़ मतदाता इसमें वोट करेंगे। इसी के साथ आंध्र प्रदेश, ओडिशा, अरुणाचल प्रदेश और सिक्किम के विधानसभा चुनाव की भी घोषणा कर दी गयी है। परन्तु सुरक्षा कारणों से जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव की  घोषणा नहीं की गयी है।

तीन बड़े राज्य उत्तर प्रदेश, बिहार, प. बंगाल में सात चरणों में मतदान होंगे। इसके अतिरिक्त 20 राज्यों में एक ही चरण में चुनाव संपन्न होंगे। वे राज्य जिनमें एक ही चरण में मतदान होने हैं – आंध्र प्रदेश, अरुणाचल प्रदेश, गोवा, गुजरात, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, केरल, मेघालय, मिजोरम, तेलंगाना, नागालैंड, पंजाब, सिक्किम, उत्तराखंड, तमिलनाडु, अंडमान व निकोबार, दादर नागर हवेली, दिल्ली, चंडीगढ़, पड्डुचेरी हैं।

इस बार देश में कुल 10 लाख पोलिंग स्टेशनों पर मतदान कराया जायेगा। इस बार सभी पोलिंग स्टेशनों पर वीवीपैट (VVPAT) मशीनों  का भी प्रबंध किया गया है। जिससे यह सुनिश्चित किया जा सके कि मतदाता का वोट सही उम्मीदवार को पड़ा है। इस बार सभी मतदान केंद्रों पर CCTV कैमरे लगवाए जायेंगे। साथ ही पूरे चुनाव की वीडियोग्राफी भी होगी।

लोकसभा चुनाव 2019 के चरण –

  • पहला चरण – 11 अप्रैल को 20 राज्यों की 91 लोकसभा सीटों पर मतदान होंगे।
  • दूसरा चरण – 18 अप्रैल को 13 राज्यों की 97 लोकसभा सीटों पर मतदान होंगे।
  • तीसरा चरण – 23 अप्रैल को 14 राज्यों की 115 लोकसभा सीटों पर मतदान होंगे।
  • चौथा चरण – 29 अप्रैल को 09 राज्यों की 71 सीटों पर मतदान होंगे।
  • पांचवाँ चरण – 06 मई को 07 राज्यों की 51 सीटों पर चुनाव होंगे।
  • छठा चरण – 12 मई को 07 राज्यों की 59 सीटों पर चुनाव होंगे।
  • सातवां चरण – 19 मई को 08 राज्यों की 59 लोकसभा सीटों पर चुनाव होंगे।

Leave a Comment

चैट खोलें
1
मदद चाहिए ?
Scan the code
हम आपकी किस प्रकार सहायता कर सकते हैं ?