भारत का निर्वाचन आयोग या चुनाव आयोग

भारत का निर्वाचन आयोग देश की निर्वाचन सम्बन्धी सबसे बड़ी संस्था है। यह एक स्थाई संवैधानिक निकाय है। इसका गठन संविधान के भाग-15 के अनुच्छेद-324 के तहत 25 जनवरी 1950 को किया गया। इसीलिए प्रत्येक वर्ष 25 जनवरी को मतदाता दिवस मनाया जाता है। मुख्य चुनाव आयुक्त की नियुक्ति 6 वर्ष या 65 वर्ष की आयु पूरी होने तक के लिए राष्ट्रपति द्वारा की जाती है। अन्य निर्वाचन आयुक्तों की नियुक्ति 6 वर्ष या 62 वर्ष की आयु पूर्ण होने तक के लिए की जाती है। 

सदस्य संख्या

गठन के समय इसे एक सदस्यीय आयोग के रूप में बनाया गया था। बाद में अक्टूबर 1989 से आयोग को तीन सदस्यीय कर दिया गया और मुख्य निर्वाचन आयुक्त के अतिरिक्त दो अन्य आयुक्तों की नियुक्ति की गयी। परन्तु 2 जनवरी 1990 को इसे पुनः एक सदस्यीय बना दिया गया। 1 अक्टूबर 1993 को सरकार ने एक अध्यादेश पारित किया और पुनः दो अन्य निर्वाचन आयुक्तों की व्यवस्था कर दी। इसके बाद 1994 में अधिनियम बनाकर इस आयोग को त्रि-सदस्यीय बना दिया गया। वर्तमान में यही व्यवस्था है और चुनाव आयोग में 3 सदस्य ( 1 मुख्य निर्वाचन आयुक्त और 2 अन्य निर्वाचन आयुक्त ) होते हैं। 

भारत के अब तक के सभी मुख्य चुनाव आयुक्तों की सूची –

नामकार्यकाल प्रारम्भकार्यकाल समाप्त
सुकुमार सेन21 मार्च 195019 दिसंबर 1958
के. वी. के. सुंदरम20 दिसंबर 195830 सितंबर 1967
एस. पी. सेन वर्मा1 अक्टूबर 196730 सितंबर 1972
डॉ. नागेंद्र सिंह1 अक्टूबर 19726 फरवरी 1973
टी. स्वामीनाथन7 फरवरी 197317 जून 1977
एस. एल. शकधर18 जून 197717 जून 1982
आर. के. त्रिवेदी18 जून 198231 दिसंबर 1985
आर. वी. एस. परिशास्त्री1 जनवरी 198625 नवंबर 1990
श्रीमती वी. एस. रमादेवी (कार्यवाहक)26 नवंबर 199011 दिसंबर 1990
टी. एन. शेषन12 दिसंबर 199011 दिसंबर 1996
एम. एस. गिल12 दिसंबर 199613 जून 2001
जे. एम. लिंगदोह14 जून 20017 फरवरी 2004
टी. एस. कृष्णमूर्ति8 फरवरी 200415 मई 2005
बी. बी. टंडन16 मई 200529 जून 2006
एन. गोपालस्वामी30 जून 200620 अप्रैल 2009
नवीन चावला21 अप्रैल 200929 जुलाई 2010
एस. वाई. कुरैशी30 जुलाई 201010 जून 2012
वी. एस. संपत11 जून 201215 जनवरी 2015
हरिशंकर ब्रह्मा16 जनवरी 201518 अप्रैल 2015
नसीम अहमद जैदी19 अप्रैल 20155 जुलाई 2017
अचल कुमार जोति6 जुलाई 201722 जनवरी 2018
ओ. पी. रावत23 जनवरी 2018 से01 दिसंबर 2018
सुनील अरोरा02 दिसंबर 201812 अप्रैल 2021
सुशील चंद्रा13 अप्रैल 202114 मई 2022
राजीव कुमार15 मई 2022वर्तमान

इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन EVM –

भारत में EVM का पहली बार प्रयोग मई 1982 में पारुर विधानसभा क्षेत्र ( केरल ) के 50 बूथों पर किया गया। इसके बाद नवंबर 1998 में राजस्थान, मध्य प्रदेश व दिल्ली के विधानसभा चुनाव में बड़े पैमाने पर EVM का प्रयोग किया गया। परन्तु 1999 में गोवा EVM के माध्यम से पूरा चुनाव कराने वाला भारत का पहला राज्य बना।

किसी दल को राष्ट्रीय दल घोषित करने की शर्तें :-

  • संसदीय चुनाव में चार या अधिक राज्यों में पड़े कुल वैध वोटों का कमसे कम 6 % उस दल को प्राप्त हुआ हो।
  • विधानसभा की कम से कम चार सीटें जीती हों।
  • लोकसभा की कम से कम दो प्रतिशत सीटें हों कि कम से कम तीन राज्यों में हों।

राष्ट्रीय राजनीतिक दल –

  1. भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस
  2. भारतीय जनता पार्टी
  3. भारतीय कम्युनिस्ट दल
  4. भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी ( मार्क्सवादी )
  5. बहुजन समाज पार्टी
  6. राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी
  7. तृणमूल कांग्रेस पार्टी
  8. नेशनल पीपल्स पार्टी (NPP)

भारत में निर्वाचन सम्बंधित महत्वपूर्ण तथ्य –

भारत में चुनाव में मतदान करने वाला पहला व्यक्ति – श्याम सरन नेगी

Leave a Comment

चैट खोलें
1
मदद चाहिए ?
Scan the code
हम आपकी किस प्रकार सहायता कर सकते हैं ?