23 अप्रैल 2019 दैनिक समसामयिकी (Daily Current Affairs)

23 अप्रैल 2019 दैनिक समसामयिकी (Daily Current Affairs) – 23 अप्रैल 2019 से सम्बन्धित राष्ट्रीय एवं अन्तर्राष्ट्रीय राजनैतिक, आर्थिक, खेल आदि से सम्बन्धित महत्वपूर्ण घटनाक्रम, प्रसिद्ध व्यक्तियों के निधन से जुड़े समाचार तथा दैनिक समसामयिकी टेस्ट –

लोकसभा चुनाव 2019 के तीसरे चरण का मतदान आज –

आज भारत के 14 राज्य व दो केंद्र शासित प्रदेशों में लोकसभा की 116 सीटों पर मतदान होंगे।

विश्व पुस्तक व कॉपीराइट दिवस –

आज विश्व भर में विश्व पुस्तक व कॉपीराइट दिवस 2019 मनाया गया।

अल्जीरिया के सबसे अमीर व्यक्ति रबराब को जेल –

74 वर्षीय रबराब अल्जीरिया के निजी क्षेत्र के समूह सेविटल के CEO है। इन्हे भ्रष्टाचार के आरोपों के चलते गिरफ्तार कर पूछताछ के लिए जेल में रखा गया।

एशियन एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2019 –

यह आयोजन एशियन एथलेटिक्स चैंपियनशिप का 23वां संस्करण है। जिसकी शुरुवात क़तर की राजधानी दोहा में रविवार को हो गयी है। इस बार इस आयोजन में 63 देशों के खिलाड़ी हिस्सा लेंगे। यह चैंपियनशिप चार दिन तक चलेगी।

युद्धपोत आईएनएस इम्फाल –

सभी आधुनिक हथियारों से लैस आईएनएस इम्फाल को भारतीय नौसेना में शामिल कर लिया गया है। इसे भारत में ही डिजाइन किया और बनाया गया है। अभी इसका बजन 3037 टन है जो बाद में 7300 टन तक पहुंच सकता है। इसकी लंबाई 163 मीटर और चौङाई 17.4 मीटर है। इस पर एक साथ दो हेलीकॉप्टर तैनात किये जा सकते हैं।

Leave a Comment

चैट खोलें
1
मदद चाहिए ?
Scan the code
हम आपकी किस प्रकार सहायता कर सकते हैं ?