23 सितम्बर 2019 दैनिक समसामयिकी (Daily Current Affairs)

23 सितम्बर 2019 दैनिक समसामयिकी (Daily Current Affairs) – 23 सितंबर 2019 से सम्बन्धित राष्ट्रीय एवं अन्तर्राष्ट्रीय राजनैतिक, आर्थिक, खेल आदि से सम्बन्धित महत्वपूर्ण घटनाक्रम, प्रसिद्ध व्यक्तियों के निधन से जुड़े समाचार तथा दैनिक समसामयिकी टेस्ट –

विश्व बॉक्सिंग चैंपियनशिप में अमित पंघाल ने जीता रजत पदक-

हाल ही में रूस के एकातेरिनबर्ग में विश्व बॉक्सिंग चैंपियनशिप का आयोजन किया गया था। इसमें भारत के अमित पंघाल ने रजत पदक जीतकर इतिहास रच दिया है। विश्व बॉक्सिंग चैंपियनशिप के फाइनल मुकाबले में पहुंचने वाले ये पहले भारतीय पहलवान हैं। इनसे पहले विजेंदर सिंह 2009 में, विकास कृष्ण 2011 में, शिव थापा 2015 में इस मुकाबले में कांस्य पदक ही जीत सके।

ऑस्कर अवार्ड के लिए भारत की ओर से नामित फिल्म गली बॉय –

इस बार के ऑस्कर अवार्ड के लिए भारतीय फिल्मों में जोया अख्तर द्वारा निर्मित गली बॉय को नामित किया गया है।

अंतरराष्ट्रीय सांकेतिक भाषा दिवस- 2019

हर साल 23 सितंबर को विश्व भर में अंतरराष्ट्रीय सांकेतिक भाषा दिवस मनाया जाता है। यह दिवस उन लोगों के लिए समर्पित है जो बोल या सुन नहीं सकते और अपनी बात को संकेतों के माध्यम से ही व्यक्त कर पाते हैं। इस साल इस दिवस का विषय है। ‘सभी को साकेतिक भाषा के अधिकार‘ इससे तात्पर्य यह है कि सभी भाषाओं की तहर सांकेतिक भाषा को भी महत्व देना चाहिए।

साल 2019 रहा अब तक का सबसे गर्म वर्ष-

संयुक्त राष्ट्र ने हाल ही में एक रिपोर्ट जारी कर यह जानकारी साझा की है कि वर्ष 2019 अब तक का सबसे गर्म वर्ष रहा है। यह रिपोर्ट अंतरराष्ट्रीय मौसम विभाग द्वारा तैयार की गई है। इस रिपोर्ट को संयुक्त राष्ट्र जलवायु सम्मेलन से पहले जारी किया गया है। इस सम्मेलन में 60 से अधिक देशों के प्रतिनिधि शामिल हो रहै हैं। पृथ्वी के मौसम का रिकार्ड साल 1850 से रखा जा रहा है। उसी से तुलना करते हुए यह रिपोर्ट जारी की गई है।

Thomas Cook-

ब्रिटेन की 178 साल पुरानी हवाई सेवा प्रदाता कंपनी Thomas Cook हाल ही में दिवालिया घोषित हो गई है। इसके बाद कंपनी में कार्यरत 22000 कर्मचारी बेरोजगार हो गए हैं। कंपनी ने कहा कि उसने निजी निवेशकों से निवेश जुटाने का प्रयास किया, परंतु कंपनी आज 23 सितंबर को दिवालिया घोषित हो गई। यह विश्व की सबसे पुरानी ट्रेवल कंपनियों में से एक है। इसकी स्थापना साल 1841 में इंग्लैंड के लीसेस्टरशायर में थामस कुक द्वारा का गई थी। प्रारंभ में यह केवल घरेलू हवाई सेवा ही प्रदान करती थी। 1855 में यह पहली ऐसी कंपनी बनी जो पूरे यूरोप में लोगों को सफर कराने लगी। इसके बाद वर्ष 1866 में कंपनी ने अमेरिका में सेवा देना प्रारंभ की। इसके बाद साल 1872 में कंपनी ने पूरे विश्व में सेवा देना प्रारंभ कर दी। वर्तमान में कंपनी का स्वामित्व कनाडा फेयरफैक्स फाइनेंशल होल्डिंग्स के पास है।

Leave a Comment

चैट खोलें
1
मदद चाहिए ?
Scan the code
हम आपकी किस प्रकार सहायता कर सकते हैं ?