पृथ्वी के बारे में सामान्य ज्ञान (Earth General Knowledge)

पृथ्वी के बारे में सामान्य ज्ञान (Earth General Knowledge) – पृथ्वी सौर मण्डल का 5 वां सबसे बड़ा गृह है। जल की उपस्थिति के कारण इसे नीला गृह एवं पेड़ पौधों, घास व वनस्पति (पारिस्थितिकी) की उपस्थि के कारण  इसे हरा ग्रह कहा जाता है। यह सौर मण्डल का एकमात्र गृह है जिस पर जीवन है। सर्वप्रथम यूनानी दार्शनिक अरस्तु ने अपनी पुस्तक ‘ऑन द हेवेन्स‘ में उल्लेख किया है कि पृथ्वी गोलाकार (Spherical) है। परन्तु पृथ्वी विशुद्ध रूप से गोलाकार न होकर लध्वक्ष गोलाभ (Oblate Spheroid) है जिसे जियॉड भी कहा जाता है। पृथ्वी के सूर्य के परितः परिक्रमण काल को एक सौर वर्ष कहते हैं, इसी के कारण पृथ्वी पर ऋतु परिवर्तन होता है। अपनी धुरी पर की गयी गति को दैनिक गति कहा जाता है, इसी के कारण दिन-रात होते हैं।

पृथ्वी के बारे में सामान्य ज्ञान पर महत्वपूर्ण तथ्य 

  • इसका ध्रुवीय व्यास 12714 किलो मीटर और विषुवतीय व्यास 12756 किलो मीटर है।
  • पृथ्वी अपने परिभ्रमण क्षेत्र में एक मिनट में कुल कितनी दूरी तय करती है – 27.83 किमी 
  • पृथ्वी अपने अक्ष पर सूर्य के सम्मुख 23 1/2 अंश पर झुकी हुयी है।
  • पृथ्वी के सर्वाधिक समीप का तारा सूर्य है।
  • सूर्य के बाद पृथ्वी का निकटतम तारा प्रक्सिमा सेंचुरी है जो कि पृथ्वी से 4.22 प्रकाश वर्ष की दूरी पर स्थित है।
  • आकर व बनाबट की दृष्टि से पृथ्वी शुक्र के समान है।
  • पृथ्वी पर दिन रात इसकी अक्षीय गति ( परिभ्रमण ) के कारण और ऋतु परिवर्तन इसकी सूर्य के परितः वृत्तीय गति ( परिक्रमण ) के कारण  होते हैं।
  • पृथ्वी के घूर्णन से उत्पन्न अपकेंद्रीय बल का मान सर्वाधिक विषुवत रेखा पर होता है।
  • यह अपने अक्ष पर पश्चिम से पूर्व 1610 किमी./घण्टे की गति से घूमती है और 23 घंटे, 56 मिनट, 4 सेकण्ड में एक चक्कर पूरा कर लेती है। इसी गति से दिन व रात होते हैं।
  • पृथ्वी सूर्य का परिक्रमा लगाने में 365 दिन, 5 घंटे, 48 मिनट, 45.2 सेकण्ड लगाती है जिसे 1 वर्ष कहते हैं।
  • सूर्य के प्रकाश को पृथ्वी तक पहुँचने में 08 मिनट 17 सेकेण्ड का समय लगता है।

पृथ्वी से अन्य ग्रहों की दूरी का क्रम – शुक्र < मंगल < बुध < बृहस्पति < शनि < अरुण < वरुण 

Leave a Comment

चैट खोलें
1
मदद चाहिए ?
Scan the code
हम आपकी किस प्रकार सहायता कर सकते हैं ?