दैनिक समसामयिकी 24 अक्टूबर 2020 (Daily Current Affairs)

दैनिक समसामयिकी 24 अक्टूबर 2020 (Daily Current Affairs) – दैनिक समसामयिकी 24 अक्टूबर 2020 से सम्बन्धित राष्ट्रीय एवं अन्तर्राष्ट्रीय राजनैतिक, आर्थिक, खेल आदि से सम्बन्धित महत्वपूर्ण घटनाक्रम, प्रसिद्ध व्यक्तियों के निधन से जुड़े समाचार तथा डेली करंट अफेयर्स –

भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, रोपड़ के स्थायी परिसर का उद्घाटन –

पंजाब राज्य में अवस्थित भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान रोपड़ के स्थाई परिसर का हाल ही में उद्घाटन किया गया है। आईआईटी रोपड़ ने कृषि व पानी के क्षेत्र में प्रौद्योगिकी नवाचार हब स्थापित करने के लिए 110 करोड़ रुपये का अनुदान भी प्राप्त किया है।

जी-20 एंटी करप्शन वर्किंग ग्रुप की पहली मंत्रिस्तरीय बैठक –

केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से जी-20 एंटी करप्शन वर्किंग ग्रुप की पहली मंत्रिस्तरीय बैठक में भारत का प्रतिनिधित्व किया।

जोगिंदर युद्ध स्मारक –

1962 में हुए भारत चीन युद्ध पर अरुणाचल प्रदेश के बुम ला में जोगिंदर सिंह युद्ध स्मारक का उद्घाटन किया गया। जोगिंदर सिंह को परमवीर चक्र से सम्मानित किया जा चुका है।

करेंट अफेयर्स एक पंक्ति में –

आदित्य बिड़ला फैशन व रिटेल में फ्लिपकार्ट ने 8 प्रतिशत की हिस्सेदारी को कितने में खरीदा – 1500 करोड़ रुपये

टेक महेंद्रा ने कितने में तेनजिंग ग्रुप मोमोंटन का अधिग्रहण किया – 293 करोड़

Leave a Comment

चैट खोलें
1
मदद चाहिए ?
Scan the code
हम आपकी किस प्रकार सहायता कर सकते हैं ?