दैनिक समसामयिकी 24 सितंबर 2020 (Daily Current Affairs)

दैनिक समसामयिकी 24 सितंबर 2020 (Daily Current Affairs) – दैनिक समसामयिकी 24 सितम्बर 2020 से सम्बन्धित राष्ट्रीय एवं अन्तर्राष्ट्रीय राजनैतिक, आर्थिक, खेल आदि से सम्बन्धित महत्वपूर्ण घटनाक्रम, प्रसिद्ध व्यक्तियों के निधन से जुड़े समाचार तथा डेली करंट अफेयर्स –

सऊदी अरब ने भारत की यात्रा पर लगाया प्रतिबंध –

कोरोना के बढ़ते मामलों को ध्यान में रखते हुए सऊदी अरब ने भारत की यात्रा पर प्रतिबंध लगा दिया है। साथ ही भारत की यात्रा करके आये लोगों को 14 दिन के आइसोलेशन में रखने को भी कहा है।

राफेल की पहली महिला पायलेट बनीं शिवांगी सिंह –

शिवांगी ने इसके लिए हैदराबाद में ट्रेनिंग ली है। वर्तमान में ये राजस्थान में मिग-21 फाइटर प्लेन की पायलट हैं।

टाइम पत्रिका की विश्व के 100 प्रतिभाशाली लोगों की लिस्ट जारी –

हाल ही में टाइम मैगजीन ने विश्व के 100 प्रतिभाशाली लोगों की सूची जारी की है। इस सूची में शामिल होने वाले इकलौते भारतीय कलाकार आयुष्मान खुराना हैं। इस सूची में शाहीन बाग में सीएए और एनआरसी का विरोध करने वाली 82 साल की दादी बिलकिस बेगम को संविधान बचाने के लिए इस सूची में स्थान दिया गया है। नरेंद्र मोदी को भी इस सूची में शीमिल किया गया।

भारतीय रेलवे की बड़ी लाइन के शत प्रतिशत विद्युतीकरण का लक्ष्य किस वर्ष तक पूरा होने का रखा गया है – 2023

भारत के किस राज्य में देश के पहले चिकित्सा उपकरण पार्क का शिलान्यास किया गया – केरल

विश्व समुद्री दिवस – 2020 की थीम क्या रखी गई – सतत गृह के लिए सतत शिपिंग

डीआरडीओ ने हाल ही में किस राज्य के फायरिंग रेंज में स्वदेशी तकनीक से विकसित लेजर गाइडेड एंटी टैंक मिसाइल का परीक्षण किया है – महाराष्ट्र

Leave a Comment

चैट खोलें
1
मदद चाहिए ?
Scan the code
हम आपकी किस प्रकार सहायता कर सकते हैं ?