25 अगस्त 2019 दैनिक समसामयिकी (Daily Current Affairs)

25 अगस्त 2019 दैनिक समसामयिकी (Daily Current Affairs) – 25 अगस्त 2019 से सम्बन्धित राष्ट्रीय एवं अन्तर्राष्ट्रीय राजनैतिक, आर्थिक, खेल आदि से सम्बन्धित महत्वपूर्ण घटनाक्रम, प्रसिद्ध व्यक्तियों के निधन से जुड़े समाचार तथा दैनिक समसामयिकी टेस्ट-

‘द डायरी ऑफ मनु गाँधी’ का विमोचन –

हाल ही में ‘द डायरी ऑफ मनु गाँधी‘ का लोकार्पण केंद्रीय मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल द्वारा किया गया। मनु गाँधी, महात्मा गांधी जी के भतीजे जयसुखलाल अमृतलाल की पुत्री थीं। ये 30 जनवरी 1948 अर्थात गाँधी जी की मृत्यु तक उनके साथ रहीं। इस पुस्तक में गाँधी जी की साल 1943 से 1944 के बीच की दिनचर्या के बारे में लिखा गया है। इस पुस्तक को भारतीय राष्ट्रीय अभिलेखागार द्वारा ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी प्रेस के साथ मिलकर तैयार किया गया है। इस पुस्तक के पहले खंड का गुजराती से अंग्रेजी में अनुवाद डॉ. त्रिदिप सुह्रद द्वारा किया गया।

भारतीय राष्ट्रीय अभिलेखागार –

भारतीय राष्ट्रीय अभिलेखागार वर्तमान में विश्व के सबसे बड़े अभिलेखागारों में से एक है। इसकी शुरुवात कलकत्ता में मार्च 1891 में इंपीरियल रिकॉर्ड डिपार्टमेंट की स्थापना के साथ में हुई थी। बाद में जब भारत की राजधानी को 1911 में कलकत्ता ने दिल्ली स्थानांतरित किया गया, तो इसे भी दिल्ली स्थानांतरित कर दिया गया।

जम्मू-कश्मीर सचिवालय से हटा कश्मीर का झंडा –

आज जम्मू-कश्मीर सचिवालय से जम्मू-कश्मीर का झंडा हटा दिया गया। अब वहां सिर्फ तिरंगा ही लहराएगा। इससे पहले वहां तिरंगे के साथ राज्य का झंडा भी लहराता था। 07 जून 1952 को जम्मू- कश्मीर राज्य के लिए अलग झंडे को मंजूरी प्रदान की गई थी। ध्यातव्य है कि जम्मू-कश्मीर से धारा 370 हटने के बाद अब उसे भी भारत के अन्य राज्यों जैसा दर्जा दे दिया गया है।

मोदी ने बहरीन में किया हिंदू मंदिर परियोजना का उद्घाटन –

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज मुस्लिम देश बहरीन की राजधानी मनामा में श्री कृष्ण के 200 साल पुराने मंदिर के पुनर्निर्माण के लिए 42 लाख डॉलर की परियोजना का शुभारंभ किया।

Leave a Comment

चैट खोलें
1
मदद चाहिए ?
Scan the code
हम आपकी किस प्रकार सहायता कर सकते हैं ?