24 अगस्त 2019 दैनिक समसामयिकी (Daily Current Affairs)

24 अगस्त 2019 दैनिक समसामयिकी (Daily Current Affairs) – 24 अगस्त 2019 से सम्बन्धित राष्ट्रीय एवं अन्तर्राष्ट्रीय राजनैतिक, आर्थिक, खेल आदि से सम्बन्धित महत्वपूर्ण घटनाक्रम, प्रसिद्ध व्यक्तियों के निधन से जुड़े समाचार तथा दैनिक समसामयिकी टेस्ट-

पूर्व वित्त मंत्री अरुण जेटली का निधन –

भारत के पूर्व वित्त मंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता अरुण जेटली का आज 24 अगस्त 2019 को दोपहर 12:07 बजे निधन हो गया। इन्हें सांस लेने में तकलीफ के चलते 09 अगस्त को दिल्ली के एम्स में भरती किया गया था। कुछ समय पहले ही इनका किडनी ट्रांसप्लांट हुआ था। पिछले कुछ दिनों से इन्हें लाइफ सपोर्ट सिस्टम पर रखा गया था। इनके निधन पर देश के प्रधानमंत्री सहित सभी नेताओं ने शोक प्रकट किया है।

अरुण जेटली जी के बारे में –

इनका जन्म 28 दिसंबर 1952 को दिल्ली में हुआ था। साल 1974 में ये दिल्ली विश्वविद्यालय के छात्र संघ के अध्यक्ष चुने गए। 1980 में इन्होंने भाजपा जॉइन की। 1989-90 में इन्हें वी.पी. सिंह की सरकार में एडिशनल सॉलिसिटर जनरल नियुक्त किया गया था। इसके बाद 1999 में अटल जी की सरकार में सूचना एवं प्रसारण मंत्री का स्वतंत्र प्रभार इन्हें सौंपा गया। 2014 में मोदी सरकार में इन्हें वित्त मंत्री का अहम पद दिया गया। मार्च 2018 में इन्हें उत्तर प्रदेश से राज्यसभा सदस्य चुना गया।

Leave a Comment

चैट खोलें
1
मदद चाहिए ?
Scan the code
हम आपकी किस प्रकार सहायता कर सकते हैं ?