दैनिक समसामयिकी 25 दिसंबर 2020 (Daily Current Affairs in Hindi)

दैनिक समसामयिकी 25 दिसंबर 2020 (Daily Current Affairs in Hindi) – दैनिक समसामयिकी 25 दिसंबर 2020 से सम्बन्धित राष्ट्रीय एवं अन्तर्राष्ट्रीय राजनैतिक, आर्थिक, खेल आदि से सम्बन्धित महत्वपूर्ण घटनाक्रम, प्रसिद्ध व्यक्तियों के निधन से जुड़े समाचार तथा डेली करंट अफेयर्स –

ओडिशा में बनेगा भारत का सबसे बड़ा हॉकी स्टेडियम –

हाल ही में ओडिशा मे मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने राउलकेला में भारत के सबसे बड़े हॉकी स्टेडियम के निर्माण की घोषणा की।

स्वच्छता अभियान एप लांच की गई –

केंद्रीय सामाजिक न्याय व अधिकारिता मंत्री ने 24 दिसंबर 2020 को स्वच्छता अभियान एप लांच की।

त्सो कर झील रामसर कंवेंशन में शामिल –

लद्दाख में स्थित त्सो कर झील को हाल ही में रामसर कन्वेंशन की सूची में जोड़ा गया है। इसके साथ अब भारत के 42 स्थल इस सूची में शामिल हो चुके हैं। इस तरह भारत इस सूची में एशिया में सर्वाधिक स्थलों के साथ शीर्ष पर पहुंच गया है।

सुभद्रा लोकल एरिया बैंक का लाइसेंस रद्द –

रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने 23 दिसंबर 2020 को कोल्हापुर में सुभद्रा लोकल एरिया बैंक का लाइसेंस रद्द कर दिया। बैंक द्वारा 2019-20 के वित्त वर्ष की दो तिमाहियों के लिए न्यूनतम नेट वर्थ की आवश्यकता का उल्लंघन किया गया था।

करेंट अफेयर्स एक पंक्ति में –

हाल ही में किस विश्वविद्यालय के शताब्दी समारोह का आयोजन किया गया – विश्व भारती विश्वविद्यालय

किन वैश्विक संस्थाओं ने भारत के आईआईटी छात्रों की डिजिटल स्किलिंग में सहायता करने का फैसला किया है – माइक्रोसॉफ्ट और नैसकॉम

किस तिथि से देश भर में सभी वाहनों के लिए FASTag को अनिवार्य कर दिया जाएगा – 1 जनवरी 2021

हाल ही में राष्ट्रीय उपभोक्ता अधिकार दिवस किस तिथि को मनाया गया – 24 दिसंबर

भारतीय अंतर्राष्ट्रीय विज्ञान महोत्सव 2020 की थीम क्या रखी गई – आत्मनिर्भर भारत और वैश्विक कल्याण के लिए विज्ञान

Leave a Comment

चैट खोलें
1
मदद चाहिए ?
Scan the code
हम आपकी किस प्रकार सहायता कर सकते हैं ?