26 जनवरी 2020 दैनिक समसामयिकी (Daily Current Affairs)

26 जनवरी 2020 दैनिक समसामयिकी (Daily Current Affairs) – 26 जनवरी 2020 से सम्बन्धित राष्ट्रीय एवं अन्तर्राष्ट्रीय राजनैतिक, आर्थिक, खेल आदि से सम्बन्धित महत्वपूर्ण घटनाक्रम, प्रसिद्ध व्यक्तियों के निधन से जुड़े समाचार तथा दैनिक समसामयिकी टेस्ट –

गणतंत्र दिवस (26 जनवरी) –

भारत में 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस (Republic Day) के रुप में मनाया जाता है। भारतीय संविधान 26 जनवरी 1950 को पूर्णतः पारित/लागू किया गया था। इस बार साल 2020 में देश 71 वां गणतंत्र दिवस मना रहा है। इस बार गणतंत्र दिवस के मौके पर ब्राजील के राष्ट्रपति जेयर मेसियस बोल्सनारो कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बने। यह बोल्सनोरो की पहली भारत यात्रा है। इससे पहले साल 1996 और 2004 में ब्राजील के राष्ट्रपति भारतीय गणतंत्र दिवर के मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हो चुके हैं।

पद्म पुरस्कार – 2020

गणतंत्र दिवस पर पद्म पुरस्कारों की घोषणा की गई। इस बार पूर्व केंद्रीय मंत्री जॉर्ज फर्नांडीज, पूर्व वित्त मंत्री अरुण जेटली, पूर्व विदेश मंत्री सुषमा स्वराज को पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया।

Leave a Comment

चैट खोलें
1
मदद चाहिए ?
Scan the code
हम आपकी किस प्रकार सहायता कर सकते हैं ?