28 अगस्त 2019 दैनिक समसामयिकी (Daily Current Affairs)

28 अगस्त 2019 दैनिक समसामयिकी (Daily Current Affairs) – 28 अगस्त 2019 से सम्बन्धित राष्ट्रीय एवं अन्तर्राष्ट्रीय राजनैतिक, आर्थिक, खेल आदि से सम्बन्धित महत्वपूर्ण घटनाक्रम, प्रसिद्ध व्यक्तियों के निधन से जुड़े समाचार तथा दैनिक समसामयिकी टेस्ट-

देश की पहली महिला फ्लाइंग यूनिट कमांडर बनीं एस. धामी –

भारतीय वायुसेना में साल 1994 में पहली बार महिलाओं को भरती किया गया। आज विंग कमांडर एस धामी ने फ्लाइंग यूनिट की फ्लाइंग कमांडर बनकर इतिहास रच दिया है। वे भारतीय वायुसेना में फ्लाइंग यूनिट की कमांडर बनने वाली पहली महिला बनी हैं। इन्होंने हाल ही में हिंडन वायुसैनिक अड्डे में चेतक हेलीकॉप्टर के फ्लाइंग कमांडर के रूप में जिम्मेदारी ग्रहण की है।

अपर्णा कुमार को मिला तेनजिंग नोर्गे राष्ट्रीय पुरस्कार – 2018

भारतीय पुलिस सेवा की अधिकारी अपर्णा कुमार को साल 2018 के तेनजिंग नोर्गे राष्ट्रीय पुरस्कार के लिए चुना गया है। राष्ट्रीय साहसिक कार्यों के लिए दिया जाने वाला यह देश का सर्वोच्च पुरस्कार है। अपर्णा कुमार यह पुरस्कार पाने वाली देश की पहली महिला आईपीएस अधिकारी हैं। इन्हें यह पुरस्कार 29 अगस्त को राष्ट्रीय खेल दिवस के मौके पर राष्ट्रपति भवन में दिया जाएगा। ये विश्व के सातो महाद्वीपों की सर्वोच्च चोटियों पर तिरंगा लहरा चुकी हैं। साथ ही ये दक्षिण ध्रुव पर पहुंचने वाली पहली महिला आईपीएस अधिकारी भी हैं। मूल रूप से केरल की अपर्णा उत्तर प्रदेश कैडर की 2002 बैच की आईपीएस अधिकारी हैं।

तेंजिंग नोर्गे राष्ट्रीय पुरस्कार –

यह पुरस्कार चार श्रेणियों में दिया जाता है। भू-साहसिक कार्य, जल साहसिक कार्य, वायु रोमांच, जीवन-पर्यंत उपलब्धि के क्षेत्र में दिया जाता है। इस पुरस्कार के साथ एक प्रतिमा, पांच लाख रुपये की धनराशि औऱ एक प्रमाण-पत्र दिया जाता है।

पीएमएलए कोर्ट के चेयरमैन बने सुनील गौड़ –

हाल ही में सुनील गौड़ को अपीलीय प्राधिकरण कोर्ट का नया चेयरमैन नियुक्त किया गया है। ये दिल्ली हाई कोर्ट के पूर्व जज रह चुके हैं, इन्हें साल 2008 में दिल्ली उच्च न्यायालय में नियुक्त किया गया था।

Leave a Comment

चैट खोलें
1
मदद चाहिए ?
Scan the code
हम आपकी किस प्रकार सहायता कर सकते हैं ?