दैनिक समसामयिकी 28 अगस्त 2020 (Daily Current Affairs)

दैनिक समसामयिकी 28 अगस्त 2020 (Daily Current Affairs) – दैनिक समसामयिकी 28 अगस्त 2020 से सम्बन्धित राष्ट्रीय एवं अन्तर्राष्ट्रीय राजनैतिक, आर्थिक, खेल आदि से सम्बन्धित महत्वपूर्ण घटनाक्रम, प्रसिद्ध व्यक्तियों के निधन से जुड़े समाचार तथा डेली करंट अफेयर्स –

पंजाब सरकार ने लगाया लॉकडाउन –

कोविड-19 के चलते पंजाब की राज्य सरकार ने राज्य में लाकडाउन की घोषणा कर दी है। यह लाकडाउन सप्ताह के सातो दिन शाम 7 बजे से सुबह के 5 बजे तक रहेगा। पंजाब में धारा-144 पहले से ही लागू थी।

स्वास्थ्य कारणों के चलते पद छोड़ेंगे शिंजो आबे –

जापान के प्रधानमंत्री शिंजो आबे स्वास्थ्य कारणों के चलते पद से इस्तीफा देने वाले हैं। ये साल 2006 में पहली बार जापान के प्रधानंत्री बने थे और 2007 में स्वास्थ्य कारणों से ब्रेक लिया था। इसके बाद वे 2012 में जापान के प्रधानमंत्री बने और अभी तक पद पर बने हुए हैं।

असम सरकार की बीमा योजना –

असम की राज्य सरकार ने ड्यूटी पर कोविड-19 के कारण होमगार्ड्स और पत्रकारों जैसे अस्थाई कर्माचरियों की मौत पर उन्हें 50 लाख रुपये के बीमा कवर को मंजूरी प्रदान की है।

 

चीनी कंपनी टिकटॉक के सीईओ कौन हैं, जिन्होंने हाल ही में पद से इस्तीफा दिया – केविन मेयर

200 अरब डॉलर की सम्पत्ति वाले विश्व के पहले व्यक्ति कौन बने हैं – जेफ बेजोस

उत्तर प्रदेश सरकार ने हाल ही में किसे नया गृह सचिव नियुक्त किया है – तरुण गाबा

Leave a Comment

चैट खोलें
1
मदद चाहिए ?
Scan the code
हम आपकी किस प्रकार सहायता कर सकते हैं ?