29 अगस्त 2019 दैनिक समसामयिकी (Daily Current Affairs)

29 अगस्त 2019 दैनिक समसामयिकी (Daily Current Affairs) – 29 अगस्त 2019 से सम्बन्धित राष्ट्रीय एवं अन्तर्राष्ट्रीय राजनैतिक, आर्थिक, खेल आदि से सम्बन्धित महत्वपूर्ण घटनाक्रम, प्रसिद्ध व्यक्तियों के निधन से जुड़े समाचार तथा दैनिक समसामयिकी टेस्ट –

राष्ट्रीय खेल दिवस-

आज देश भर में मनाया गया राष्ट्रीय खेल दिवस। भारत में प्रति वर्ष 29 अगस्त को मेजर ध्यानचंद के जन्म दिवस के उपलक्ष्य में खेल दिवस मनाया जाता है। आज ध्यानचंद का 115 वां जन्मदिवस है। खेल के क्षेत्र में सबसे अच्छा प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को आज ही के दिन राष्ट्रीय पुरस्कारों से सम्मानित किया जाता है।

फिट इंडिया मूवमेंट की शुरुवात-

आज राष्ट्रीय खेल दिवस के मौके पर देश के प्रधानमंत्री मोदी ने फिट इंडिया मूवमेंट की शुरुवात की। मोदी ने इसकी शुरुवात दिल्ली के इंदिरा गाँधी इंडोर स्टेडियम से की। इसका प्रमुख उद्देश्य लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना है। इस मूवमेंट का सीधा प्रसारण देश के कॉलेजो में किया गया। सरकार इस अभियान को स्वच्छता अभियान की तर्ज पर आगे बढ़ाएगी। साथ ही एक ‘फिट इंडिया मूवमेंट’ समिति का गठन किया गया। 28 सदस्यीय इस समिति का अध्यक्ष खेल मंत्री किरण रिजिजू को बनाया गया है। यह अभियान 04 साल तक चलेगा।

Leave a Comment

चैट खोलें
1
मदद चाहिए ?
Scan the code
हम आपकी किस प्रकार सहायता कर सकते हैं ?