30 अगस्त 2019 दैनिक समसामयिकी (Daily Current Affairs)

30 अगस्त 2019 दैनिक समसामयिकी (Daily Current Affairs) – 30 अगस्त 2019 से सम्बन्धित राष्ट्रीय एवं अन्तर्राष्ट्रीय राजनैतिक, आर्थिक, खेल आदि से सम्बन्धित महत्वपूर्ण घटनाक्रम, प्रसिद्ध व्यक्तियों के निधन से जुड़े समाचार तथा दैनिक समसामयिकी टेस्ट –

पी. के. सिन्हा बने मोदी के नए प्रधान सचिव-

भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने प्रदीप कुमार सिन्हा को अपना प्रधान सचिव नियुक्त किया है। पी. के. सिन्हा 1977 बैच के उत्तर प्रदेश कैडर के आईएएस अधिकारी हैं। इन्हें नृपेंद्र मिश्रा की जगह इस पद पर नियुक्त किया गया है। नृपेंद्र मिश्रा ने हाल ही में कार्यमुक्त होने की इच्छा जताई थी। नृपेंद्र मिश्रा को वर्ष 2014 में इस पद पर नियुक्त किया गया था। इससे पूर्व मिश्रा जी मुलायम सिंह यादव जी और कल्याण सिंह की सरकार में प्रमुख सचिव रह चुके हैं। मिश्रा जी साल 2006 से 2009 के बीच ट्राई के भी चेयरमैन रह चुके हैं।

बिहार सचिवालय में लगा जींस टी-शर्ट पहनने पर प्रतिबंध-

राज्य में शराब पर प्रतिबंध लगाने के कई साल बाद अब बिहार सरकार ने राज्य सचिवालय में जींस और टी-शर्ट पहनने पर प्रतिबंध लगा दिया है। यह नियम सभी कर्मचारियों पर समानता से लागू होगा चाहे वह किसी भी रैंक का हो। इससे पहले साल 2015 में गोवा सरकार के कला औऱ संस्कृति मंत्रालय ने अपने कर्मचारियों को स्लीवलेस शर्ट, मल्टीपाकेट पैंट और जींस पहनने पर प्रतिबंध लगाया था। इसके बाद साल 2018 में राजस्थान श्रम विभाग ने भी इस तरह का नियम लागू किया था।

भारत का सबसे ऊंँचा स्काई साइकिलिंग ट्रैक मनाली में-

भारत के सबसे ऊँचे स्काई साइकलिंग ट्रैक की शुरुवात हिमाचल प्रदेश के मनाली में की गई है। इसका सफलतापूर्वक परीक्षण 29 अगस्त को कर लिया गया। यह 9000 फीट की ऊँचाई पर स्थित भारत का सबसे ऊँचा स्काई साइकिलिंग ट्रैक है। इसकी लंबाई 350 मीटर है। अक्टूबर के पहले सप्ताह में इसे आम लोगों के लिए खोल दिया जाएगा। इस ट्रैक को अटल बिहारी वाजपेयी पर्वतारोहण खेल संस्थान मनाली के निदेशक कर्नल नीरज राणा की देखरेख में तैयार किया गया।

पब्लिक सेक्टर के 10 बैंकों का विलय कर 4 बनाने की योजना-

भारत की वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण ने प्रेस कांफ्रेंस कर यह जानकारी दी। इनके अनुसार भारत में बैंक के क्षेत्र में भारी सुधार की आवश्यकता है। इसी के चलते यह कदम उठाने का निर्णय लिया गया।

Leave a Comment

चैट खोलें
1
मदद चाहिए ?
Scan the code
हम आपकी किस प्रकार सहायता कर सकते हैं ?