गोवा सामान्य ज्ञान (Goa General Knowledge)

गोवा सामान्य ज्ञान (Goa General Knowledge) – गोवा मात्र 2 जिलों उत्तरी गोवा और दक्षिणी गोवा का एक छोटा सा राज्य है। ये क्षेत्रफल की दृष्टि से भारत का सबसे छोटा राज्य और जनसँख्या की दृष्टि से दूसरा सबसे छोटा राज्य है। इसकी राजधानी पणजी है। इसकी स्थलीय सीमा दो राज्यों महाराष्ट्र और कर्नाटक से मिलती है। यह एक समुद्र तटीय राज्य है। 1510 ईo में पुर्तगालियों ने इस पर कब्ज़ा कर लिया। 1947 में भारत की आजादी के बाद भी यह क्षेत्र पुर्तगालियों के कब्जे में रहा। इसके बाद 19 दिसंबर 1961 को भारतीय सेना ने इस पर आक्रमण कर अपने अधिकार में ले लिया। 1987 में इसे आधिकारिक तौर पर राज्य का दर्जा दे दिया गया। इसकी सीमा महाराष्ट्र और कर्णाटक से मिलती है। न्यायिक क्षेत्र की बात करें तो यह बॉम्बे हाई कोर्ट के अंतर्गत आता है।

गोवा : एक नजर में (Goa at a Glance)

राज्यगोवा
राजधानीपणजी
स्थापना दिवस30 मई (1987)
राज्यपालपी.ए.श्रीधरन पिल्लई
मुख्यमंत्रीप्रमोद सावंत
उच्च न्यायालयबॉम्बे हाई कोर्ट
क्षेत्रफल3702 वर्ग किमी.
जनसँख्या14,58,545
लोकसभा सीटें2
राज्यसभा सीटें1
विधानसभा सीटें40
कुल जिले2
राजकीय पुष्प
राजकीय पक्षीरूबी गले (पीली बुलबुल )
राजकीय पशुगौर
राजकीय वृक्षमट्टी ( टेर्नियालिया करेणलता )
राजकीय खेलफुटबॉल
लिंगानुपात973
प्रथम राज्यपालमेजर जनरल के. पी. कैंडिथ
प्रथम मुख्यमंत्रीदयानन्द बंदोडकर
भाषाकोंकणी, मराठी
लोकनृत्यमाण्डी, झागोर, टकनी, खोल
नदियाँमंडोबी, जुआरी

Leave a Comment

चैट खोलें
1
मदद चाहिए ?
Scan the code
हम आपकी किस प्रकार सहायता कर सकते हैं ?