समसामयिकी अगस्त 2019 (Current Affairs August 2019)

समसामयिकी अगस्त 2019 (Current Affairs May 2019) – वर्ष 2019 के अगस्त माह में राष्ट्रीय एवं अन्तर्राष्ट्रीय राजनैतिक, आर्थिक, खेल आदि से सम्बन्धित महत्वपूर्ण घटनाक्रम, प्रसिद्ध व्यक्तियों के निधन से जुड़े समाचार तथा करंट अफेयर्स क्विज –

तीन तलाक कानून –

संसद के दोनों सदनों से पास होने के बाद राष्ट्रपति के हस्ताक्षर के बाद मुस्लिम महिला (विवाह अधिकार संरक्षण) अधिनियम अब कानूनी रूप धारण कर चुका है। इसे 19 सितंबर 2018 से लागू माना जाएगा। यह 25 जुलाई को लोकसभा से पास होने के बाद राज्यसभा में भेजा गया था। इसके बाद 30 जुलाई 2019 को इसे राज्यसभा से भी पारित कर दिया गया। राज्यसभा में इसके पक्ष में 99 वोट औऱ विपक्ष में 84 वोट पड़े। इस कानून के बनने के बाद तीन तलाक को गैर-कानूनी घोषित कर दिया गया। इसके जुर्म में तीन साल की सजा औऱ जुर्माने का प्रावधान किया गया है।

इस जुर्म में पुलिस बिना वारंट के भी आरोपी को गिरफ्तार कर सकती है। इसमें समझौते का भी प्रावधान किया गया है परंतु यह पत्नी की पहल पर ही संभव है।

वेदांता लिमिटेड का देश की जीडीपी में 0.40 प्रतिशत का योगदान –

भारत की दिग्गज खनन कंपनी वेदांता लिमिटेड का भारत की जीडीपी में कुल 0.40 प्रतिशत का अंश है। वेदांता लिमिटेड को पहले सेसा स्टरलाइट या सेसा गोवा लिमिटेड के नाम से जाना जाता था। इस कंपनी का मुख्य संचालन गोवा, कर्नाटक, राजस्थान और ओडिशा में लौह अयस्क, जस्ता, औऱ एल्युमिनियम खदानों में है।

केजरीवाल सरकार देगी 200 यूनिट तक बिजली फ्री –

दिल्ली सरकार ने राज्य के लोगों को 200 यूनिट तक बिजली फ्री देने की घोषणा की है। केजरीवाल सरकार अब दिल्ली के लोगों को 200 यूनिट तक बिजली पर पूरी सब्सिडी प्रदान करेगी। इसके बाद 201 से 401 यूनिट तक बिजली खर्च करने पर 50 प्रतिशत सब्सिडी देगी।

स्टूडेंट्स के लिए विश्व का सर्वश्रेष्ठ शहर बना लंदन –

इस सूची को तैयार करने के लिए इसमें विश्वविद्यालयों की संख्या, जीवन की गुणवत्ता, स्नातक के बाद नौकरी के उपलब्ध अवसर और छात्रों की प्रतिक्रया जैसे कई मानक तय किए गए थे। इस सूची में लंदन के बाद टोक्यो औऱ मेलबर्न का नाम आता है।

भारत नें गाम्बिया को दी 05 लाख डॉलर की सहायता –

हाल ही में भारत के राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने गाम्बिया की यात्रा की। यह किसी भारतीय राष्ट्रपति द्वारा गाम्बिया की पहली यात्रा थी। इस अवसर पर भारत ने गाम्बियों में कौशल विकास और कुटीर उद्योग परियोजनाओं में सहयोग के लिए यह सहायता प्रदान की। वर्तमान में गाम्बिया के राष्ट्रपति एडम बैरो हैं। इसके साथ ही भारत ने गाम्बिया के साथ औषधि और होम्योपैथिक की पारंपरिक प्रणाली में सहयोग हेतु समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए हैं।

उच्चतम न्यायालय में जजों की संख्या बढ़ाने की केंद्र की मंंजूरी –

हाल ही में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने सुप्रीम कोर्ट में जजों की संख्या को 31 से बढ़ाकर 34 करने को मंजूरी दे दी है। इससे पहले वर्ष 2009 में यह संख्या 26 से बढ़ाकर 31 की गई थी।

रैमन मैग्सेसे पुरस्कार- 2019

रैमन मैग्सेसे पुरस्कार -2019 से एनडीटीवी इंडिया के प्रमुख पत्रकार रवीश कुमार को दिया गया है। उन्हें यह पुरस्कार बेजुबानों की आवाज बनने के लिए दिया गया है। फाउंडेशन ने रवीश कुमार की पत्रकारिता को सत्य के प्रति निष्ठा, ईमानदार और निष्पक्ष बताया।

इसे एशिया के नोबेल पुरस्कार के नाम से भी जाना जाता है। यह सम्मान एशिया के साहसिक एवं परिवर्तनकारी नेतृत्व के लिए दिया जाता है। यह पुरस्कार फिलीपींस के पूर्व राष्ट्रपति रैमन मैग्सेसे की स्मृति में न्यूयॉर्क स्थित रॉकफेलर ब्रदर्स फंड के ट्रस्टियों द्वारा 1957 में स्थापित किया गया था।

अमेरिका ने लगाया चीन के सामान पर 10 प्रतिशत अतिरिक्त कर-

हाल ही में अमेरिका ने चीन के सामान पर 10 प्रतिशत अधिक कर लगाने की घोषणा की है। यह शुल्क 01 सितंबर से प्रभावी होगा।

सरस्वती सिविलाइजेशन –

सेवानिवृत्त मेजर जरनल गगनदीप बख्शी द्वारा लिखित पुस्तक ‘सरस्वती सिविलाइजेशन : ए पैराडाइम शिफ्ट इन एंशिएंट इंडियन हिस्ट्री‘ का हाल ही में विमोचन हुआ है। इस पुस्तक में सरस्वती नदी के साथ भारत के भी इतिहास पर प्रकाश डाला गया है। इस पुस्तक की प्रस्तावना डेक्कन यूनिवर्सिटी के कुलपति डॉ वसंत शिंदे ने लिखी है। भारत के उत्तर-पश्चिम में बहने वाली यह नदी अब घग्गर-हाकरा के नाम से जानी जाती है। इस नदी का उद्गम निम्न शिवालिक श्रेणी है और यह पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, गुजरात के कच्छ से बहकर अरब सागर में गिरती है।

विश्व स्तनपान सप्ताह –

विश्व भर में 01 अगस्त ने 07 अगस्त तक विश्व स्तनपान सप्ताह के रूप में मनाया जाता है। इसका उद्देश्य माता-पिता को स्तनपान के फायदों के प्रति जागरूक करना है। इस वर्ष का विषय है – माता-पिता को सशक्त बनाना, स्तनपान को सक्षम बनाना

DRDO ने किया QRSAM का सफल करीक्षण –

हाल ही में 04 अगस्त को भारतीय रक्षा आनुसंधान और विकास संगठन ने ओडिशा के चांदीपुर परीक्षण रेंज से सभी मौसम औऱ सभी स्थानों पर कार्य करने में सक्षम रिएक्शन सरफेस टू एयर मिसाइल का सफल परीक्षण किया है। DRDO द्वारा विकसित इस अत्याधुनिक मिसाइल को ट्रक पर भी तैनात किया जा सकता है। स्वदेशी तकनाक ने निर्मित इस मिसाइल को DRDO ने भारत इलेक्ट्रीकल्स की लिमिटेड की सहायता से बनाया है। इस मिसाइल में ठोस ईंधन का प्रयोग होता है। इसका मारक क्षमता 25 से 30 किलो मीटर है। इस मिसाइल का पहले भी दो बार सफल परीक्षण किया जा चुका है। पहली बार 16 फरवरी 2016 को और दूसरी बार 04 जून 2017 को।

कोसी औऱ मेछी नदियों को जोड़ने की सरकार की योजना –

हाल ही में केंद्र सरकार ने बिहार की कोसी औऱ मेछी नदियों को जोड़ने हेतु 4900 करोड़ रुपये की योजना को मंजूरी प्रदान की है। इससे पूर्व केंद्र सरकार ने मध्य प्रदेश की केन-बेतवा नदियों को जोड़ने की मंजूरी दी थी। केन-बेतवा के बाद नदियों को जोड़ने की यह दूसरी सबसे बड़ी परियोजना है। सरकार ने सिंचाई के लिए कोसी नदी के पूर्वी तट पर 76.20 किलो मीटर लंबी नहर के निर्माण को भी मंजूरी दी है। उत्तरी बिहार में आने वाली बाढ़ से इस परियोजना के बाद राहत मिलेगी साथ ही 2.14 लाख हेक्टेयर कृषि भूमि की सिंचाई भी होगी।

सुषमा स्वराज का निधन –

भारतीय जनता पार्टी की वरिष्ठ नेता और भारत की पूर्व विदेश मंत्री सुषमा स्वराज का निधन हॉर्ट अटैक से 06 अगस्त 2019 को 67 वर्ष की आयु में हो गया। वे 25 वर्ष की अवस्था से ही राजनीति में सक्रिय थीं। इनका जन्म 14 फरवरी 1952 को हरियाणा के अंबाला में हुआ था। वह कुल सात बार सांसद रह चुकी थीं। वे दिल्ली की पहली महिला मुख्यमंत्री बनीं थीं।

अभिनंदन वर्धमान को सेना के वीरचक्र से सम्मानित किया गया –

पाकिस्तान के लड़ाकू विमान एफ-16 को मार गिराने वाले अभिनंदन वर्धमान को इस बार स्वतंत्रता दिवस के मौके पर वीर चक्र से सम्मानित किया गया। इनके साथ ही मिराज-2000 लड़ाकू विमान के पायलटों को भी वायुसेना पदक ने सम्मानित किया जाएगा, जिनका प्रयोग बालाकोट एयर स्ट्राइक में किया गया था। इस सम्मान की स्थापना 26 जनवरी 1950 को की गई थी। वायुसेना पदक की शुरुवात भारत के राष्ट्रपति द्वारा 1960 में की गई थी।

पाकिस्तान ने भारत के साथ समाप्त किए व्यापारिक संबंध –

भारत द्वारा धारा 370 हटाए जाने से बौखलाए पाकिस्तान ने भारत के साथ व्यापारिक संबंध तोड़ लिए हैं। इससे पूर्व पुलवामा हमले के बाद से ही दोनों देशों के बीच वार्ता बंद थी।

मुख्यमंत्री बेसहारा गौवंश सहभागिता योजना-

उत्तर प्रदेश सरकार ने मुख्यमंत्री बेसहारा गौवंश सहभागिता योजना को हाल ही में मंजूरी प्रदान की है। इस योजना के पहले चरण में सरकार एक लाख गायों को उन किसानों को सौंपेगी जो इनकी देखभाल करने को तैयार हों। इन किसानों को हर माह प्रति गाय 30 रुपये प्रति दिन के हिसाब से सीधे बैंक अकाउंट मे ट्रांसफर किये जाएंगे। इस तरह किसान को एक गाय पर 900 रुपये प्रति माह दिया जाएगा। इसके तहत सरकार पहले चरण में 109 करोड़ रुपये खर्च करेगी। सरकार के अनुसार इस योजना के तहत आवारा पशुओं की समस्या से निजात मिलेगी औऱ रोजगार के भी अवसर बढ़ेंगे।

स्कूली छात्रों ने शुरु किया बागवानी स्टार्टअप-

भारत में पहली बार दिल्ली के एक 12वीं में पढ़ने वाले स्कूली छात्रों ने मिलकर बागवानी हेतु स्टार्टअप की शुरुवात की है। इसका नाम फुलवारी रखा है।

मुख्यमंत्री कृषि आशीर्वाद योजना –

उपराष्ट्रपति वैंकेया नायडू ने 10 अगस्त को झारखंड राज्य में मुख्यमंत्री कृषि आशीर्वाद योजना का शुभारंभ किया है। योजना के पहले चरण में राज्य के 15 लाख किसानो को लाभ पहुंचाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इस योजना का आरंभ झारखंड के रांची स्थित हरमू मैदान से किया गया। योजना का उद्देश्य राज्य के किसानों को आर्थिक सहायता प्रदान करना व ऋण के कारण कृषि संबंधी समस्यओं का सामना कर रहे किसानों की सहायता करना है।

पाकिस्तान ने समझौता एक्सप्रेस सेवा बंद की –

इस बार पाकिस्तान से समझौता एक्सप्रेस सेवा को हमेशा के लिए बंद करने की घोषणा की है। पाकिस्तान ने यह कदम भारत द्वारा अनुच्छेद-370 को रद्द किये जाने के फलस्वरूप उठाया है। यह घोंषणा पाकिस्तान के रेल मंत्री शेख राशिद अहमद द्वारा की गई।

चीन में आया चक्रवाती तूफान लेकिमा –

आज सुबह यह चक्रवाती तूफान चीन के झेजियांग प्रांत के तट ने टकराया। उस वक्त हवाएं 187 किलो मीटर प्रति घंटा की रफ्तार से चल रहीं थीं।

ईरान ने तैयार किया अपना एयर डिफेंस सिस्टम –

आज ईरान ने अपने ही देश मे निर्मित अपने एयर डिफेंस सिस्टम को लाँच किया है। यह डिफेंस सिस्टम 400 किमी (250 मील) दूरी तक मिसाइल औऱ ड्रोन का पता लगाने में सक्षम है। फलाह नाम का यह डिफेंस सिस्टम रूस से आयातित गामा सर्विलांस रडार का विकसित संस्करण है।

अजय शुक्ला बने उत्तर प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी –

अजय कुमार शुक्ला को राज्य का नया मुख्य निर्वाचन अधिकारी नुयुक्त किया गया है। ये सन् 2001 बैच के आईएएस अधिकारी हैं। इस पद पर इन्होंने एल. वेंकटेश्वर की जगह ली।

प्रधानमंत्री किसान मान-धन योजना –

प्रधानमंत्री किसान मान-धन योजना हेतु 09 अगस्त से पंजीकरण की शुरुवात हो चुकी है। इस योजना में 18 ने 40 वर्ष आयु वर्ग के किसान लाभ के पात्र हैं। इस योजना के तहत 60 वर्ष की आयु के बाद किसानों को 3000 रुपये प्रति माह पेंशन का प्रावधान किया गया है। इसके लिए किसानों को 55 से 200 रुपये का योगदान देना होगा।

समग्र शिक्षा जल सुरक्षा अभियान-

इसका लक्ष्य जल संरक्षण के प्रति जागरूकता लाने के लिए देश के 10 करोड़ स्कूली छात्रों को साथ जोड़ना है। इस अभियान की शुरुवात दिल्ली स्थित केंद्रीय विद्यालय से की।

राजस्थान सरकार का RACE मॉडल-

राजस्थान सरकार ने उच्च शिक्षा को लेकर एक नए मॉडल की शुरुवात की है। सरकारी कॉलेजों के बीच संसाधनों की उपलब्धता को तर्कसंगत बनाने के उद्देश्य से इस मॉडल की शुरुवात की गई है। राज्य सरकार ने जिला स्तर पर Resource Assistant for Colleges with Excellence (RACE) की शुरुवात की है।

भारत ने रद्द की समझौता एक्सप्रेस-

हाल ही में 08 अगस्त को पाकिस्तान ने अपनी ओर ने इसे बंद कर दिया था। भारत में आज 11 अगस्त को अपनी ओर से भी इस रेल को रद्द करने की घोषणा कर दी है। यह सप्ताह में दो दिन चलाई जाती थी। इसके अलावा पाकिस्तान थार एक्सप्रेस को भी बंद कर चुका है।

समझौता एक्सप्रेस-

समझौता एक्सप्रेस की शुरुवात 22 जुलाई 1976 को लहौर से अमृतसर के बाच की गई थी। बाद में सन् 1994 में इसे अटारी और लाहौर के बीच चलाया जाने लगा। यह रेल अटारी से बाघा के बाच मात्र 03 किलो मीटर का रास्ता तय करती थी। पुरानी दिल्ली रेलवे स्टेशन पर इसका अपना अलग रेलवे प्लेटफार्म है। इस रेल में 06 स्लीपर कोच औऱ एक एसी-3 टियर का कोच है।

इस रेल को पहले भी कई बार बंद किया जा चुका है। इसे 1984 में ब्लू स्टार ऑपरेशन, गुजरात में महामारी, वर्ष 1992 में बाबरी मस्जिद विवादित ढांचे को गिराने के बाद, 2001 में संसद हमले के बाद और 2007 में पाकिस्तानी प्रधानमंत्री बेनजीर भुट्टो पर हमले के बाद भी इसे बंद किया जा चुका है।

विक्रम साराभाई की 100 वीं जयंती –

भारतीय अंतरिक्ष कार्यक्रम के जनक विक्रम साराभाई की 100वीं जयंती पर गूगल ने डूडल बनाकर उन्हें याद किया। इसरो के संस्थापक और भारतीय अंतरिक्ष कार्यक्रम के जनक विक्रम साराभाई का जन्म 12 अगस्त 1919 को अहमदाबाद में हुआ था। इन्होंने सन् 1947 में अहमदाबाद में भौतिक अनुसंधान प्रयोगशाला की स्थापना की थी। इसके बाद 15 अगस्त 1969 को इसरो की स्थापना की। अंतरिक्ष के क्षेत्र में उनके योगदान के चलते भारत सरकार ने उन्हें पद्म भूषण औऱ पद्म विभूषण से सम्मानित किया था। इनका निधन 30 दिसंबर 1971 को तिरुवनंतपुपम में हो गया था।

सिंगल पुरुष सैनिकों को भी मिलेगी बच्चे की देखभाल की छुट्टी-

रक्षा मंत्रालय ने एक ऐतिहासिक फैसला लेते हुए कहा है कि अब सिंगल पुरुष सैनिकों को भी चाइल्ड केयर लीव (सीसीएल) मिला करेगी। साथ ही एक बार में सीसीएल लेने की न्यूनतम अवधि को 15 दिन से घटाकर 05 दिन कर दिया गया है।

दिल्ली बस सेवा (डीटीएस) ने बंद की दिल्ली-लाहौर बस सेवा-

पाकिस्तान द्वारा हाल ही में 10 अगस्त को दिल्ली लाहौर सद्भावना बस सेवा को बंद किये जाने के बाद आज 12 अगस्त को डीटीएस ने भी दिल्ली-लाहौर बस सेवा को बंद कर दिया है। इस सेवा की शुरुवात अटल जी ने साल 1999 में की थी। इसके बाद 2001 में हुए संसद हमले के बाद इसे बंद कर दिया गया था। इसके बाद 2003 में इसे पुनः शुरु कर दिया गया था।

बबीता फोगाट औऱ महावीर फोगाट हुए भाजपा में शामिल-

हरियाणा के भिवानी जिले की भारतीय महिला पहलवान बबीता फोगाट और उनके पिता व कोच महावीर फोगाट ने भाजपा जॉइन कर ली है। महावीर फोगाट को भारत सरकार द्वारा द्रोणाचार्य पुरस्कार से भी सम्मानित किया गया है।

भारत औऱ चीन के बीच चार समझौतों पर हस्ताक्षर-

आज भारत ने चीन के साथ चार समझौतों पर हस्ताक्षर किए हैं। ये समझोते खेल, संस्कृति और पारंपरिक दवाओं के क्षेत्र में किये गए हैं। भारत के विदेश मंत्री एस. जयशंकर चीन की तीन दिन की विदेश यात्रा पर रहे। वर्तमान में चीन के विदेश मंत्री वांग यी हैं।

मोटर स्पोर्ट्स विश्वकप खिताब जीतने वाली पहली भारतीय महिला बनीं ऐश्वर्या पिस्सी –

दुबई मे चल रही इस प्रतियोगिता में भारत की ऐश्वर्या पिस्सी ने पहला स्थान प्राप्त किया है। यह खिताब जीतने वाली वे पहली भारतीय महिला बनीं हैं। यह ईवेंट विश्व में मोटरसाइकिस रेसिंक की शासकीय इकाई अंतरराष्ट्रीय मोटरसाइकिलिंग संघ द्वारा आयोजित किया गया था। ऐश्वर्या बेंग्लुरु की रहने वाली हैं।

गीगाफइबर ब्रांडबैंड –

देश की सबसे बड़ी टेलीकॉम कंपनी रिलायंस जियो ने हाल ही में जियो गीगाफइबर ब्रांडबैंड लांच किया है। जियो गीगाफइबर एक हाई स्पीड इंटरनेट सेवा है। इसके नए कनेक्शन पर एक साथ 40 डिवाइस को कनेक्ट किया जा सकता है। इसे कॉमर्शियल तौर पर इस साल 05 सितंबर से उपलब्ध कराया जाएगा। यह 100एमबी प्रति सेकेंड से शुरु होकर 01 जीबी प्रति सेकेंड तक की डाटा स्पीड देगा। ग्राहकों को 700 रुपये प्रति माह की शुरुवाती कीमत पर इस ब्रांडबैंड सुविधा का लाभ मिलेगा। इसकी रेंज 10 हजार रुपये प्रति माह तक जाएगी।

विज्ञान अकादमी की पहली महिला अध्यक्ष बनीं चंद्रिमा शाह –

चंद्रिमा शाह को विज्ञान अकादमी की पहली महिला अध्यक्ष के पद पर नियुक्त किया गया है। इनके पास विज्ञान को जनसमूहों के बीच प्रचलित करने की जिम्मेदारी होगी। ये अगले वर्ष 2020 से अपना कार्यभार संभालेंगी औऱ इस पद पर इनका कार्यकाल 2022 तक रहेगा। ये अजय कुमार सूद की जगह लेंगी। चंद्रिमा का जन्म 14 अक्टूबर 1952 को हुआ था। इससे पूर्व 2016 से 2018 के बीच ये इस संस्थान की उपाध्याक्ष भी रह चुकी हैं।

मनमोहन सिंह ने राजस्थान से किया राज्यसभा के लिए नामांकन –

भारत के पूर्व प्रधानमंत्री डॉ मनमोहन सिंह ने आज 13 अगस्त को राज्यसभा की सदस्यता हेतु नामांकन किया है। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मदन लाल सैनी की मृत्यु के बाद खाली हुई राज्यसभा सीट पर 26 अगस्त को उपचुनाव हैं। मनमोहन सिंह लगातार 05 बार असम से राज्यसभा सांसद रह चुके हैं। ये सन् 1991 से 2019 तक असम से राज्यसभा सांसद रहे हैं।

कॉमनवेल्थ में 24 साल बाद खेला जाएगा क्रिकेट –

राष्ट्रमंडल खेल महासंघ ने वर्ष 2022 में इंग्लैंड के बर्मिंघम में खेले जाने वाले राष्ट्रमंडल खेलों में इस बार महिला टी-20 को भी शामिल किया गया है। इसमें 08 महिला क्रिकेट टीम भाग लेंगी। 2022 में राष्ट्रमंडल खेलों का आयोजन 27 जुलाई से 07 अगस्त के बीच किया जाएगा। इसमें 18 खेलों में एथलीट भाग लेंगे। इससे पूर्व सन् 1998 में कुंआलालमपुर में हुए राष्ट्रमंडल खेलों में क्रिकेट की पुरुष टीमों में दक्षिण अफ्रीका ने गोल्ड मेडल हासिल किया था।

सरकारी सुविधाओं के लिए ग्रीनकार्ड नहीं –

हाल ही में अमेरिका ने सरकारी सुविधाओं की इच्छा रखने वाले प्रवासियों के लिए ग्रीनकार्ड देने से इनकार कर दिया है। ट्रंप सरकार ने अवैध रूप से आवागमन को रोकने के उद्देश्य ने यह नियम बनाया है। यह नियम 15 अक्टूबर से लागू होगा।

ग्रीनकार्ड क्या है-

ग्रीन कार्ड किसी व्यक्ति को अमेरिका में स्थाई रूप ने रहने व काम करने की अनुमति प्रदान करता है।

सरकार ने लांच किया स्वच्छता सर्वेक्षण-2020 औऱ स्वच्छ नगर ऐप –

आवास और शहरी कार्य मंत्रालय ने 5 वें वार्षिक स्वच्छता सर्वेक्षण 2020 की शुरुवात की है। इसका शुभारंभ आवास औऱ शहरी मामलों के मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) हरदीप पुरी ने किया। इस सर्वेक्षण के कुछ मानक तय किए गए हैं। जैसे- अलग अलग कचरा जमा करना, गंदे पानी की सफाई औऱ उसे पुनः प्रयोग करना, ठोस कचरा आधारित प्रदूषण कम करना, टेक्नॉलाजी आधारित निगरानी को जोड़ना इत्यादि।

चंद्रयान-2 ने किया चंद्रमा की कक्षा में प्रवेश –

आज 14 अगस्त को मिशन चंद्रयान-2 ने पृथ्वी की कक्षा को पार कर चंद्रमा की कक्षा में प्रवेश कर लिया है। चंद्रयान-2 सात सितंबर को चंद्रमा की सतह पर उतरेगा।

अब 24 घंटे मिलेगी फंड ट्रांसफर की सुविधा –

नेशनल इलेक्ट्रानिक फंड्स ट्रांसफर (NEFT) के तहत अब 24 घंटे फंड ट्रांसफर की सुविधा का लाभ उठाने को मिला करेगा। इसकी शुरुवात दिसंबर 2019 से होगा। भारतीय रिजर्व बैॆक से डिजिटल भुगतान को बढ़ावा देने के लिए यह निर्णय लिया है। वर्तमान में यह सुविधा सुबह 08 बजे से शाम 07 बजे तक मिल रही है।

भारत ने जीती शारीरिक दिव्यांगता विश्व श्रृंखला टी-20

भारत ने मेजबान इग्लैंड को फाइनल में 36 रन से हराकर यह श्रृंखला अपने नाम कर ली है। इस टीम के कोच मुबंई के पूर्व कोच सुलक्षण कुलकर्णी हैं।

आज भारत ने अपना 73 वां स्वतंत्रता दिवस मनाया –

आज पूरे देश में 73 वां स्वतंत्रता दिवस बड़ी धूमधाम से मनाया गया।

दिल्ली के सरकारी स्कूलों में शुरु होगा देशभक्ति पाठ्यक्रम-

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कल घोषणा की है कि छात्रों में देशभक्ति की भावना को बढ़ाने के लिए सरकारी स्कूलों में देशभक्ति का पाठ्यक्रम शुरु किया जाएगा। यह पाठ्यक्रम साल 2020 से दिल्ली के सरकारी स्कूलों में शुरु किया जाएगा।

पूर्व भारतीय क्रिकेटर वी.बी. चंद्रशेखर का निधन-

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व सलामी बल्लेबाज चंद्रशेखर का आज 15 अगस्त को 57 वर्ष की अवस्था में निधन हो गया। इन्होंने साल 1988 से 1990 के बीच कुल सात वनडे मैच खेले।

बॉलीवुड एक्ट्रेस विद्या सिन्हा का निधन-

आज 15 अगस्त को विद्या सिन्हा का निधन 71 वर्ष की अवस्था में हो गया। इनका जन्म 15 नवंबर 1947 को मुंबई में हुआ था। इन्होंने 18 वर्ष की अवस्था ने मॉडलिंग की शुरुवात की।

एक दशक में 20 हजार रन बनाने वाले विश्व के पहले क्रिकेटर बने विराट कोहली-

विराट कोेहली ने सन् 2008 में वनडे क्रिकेट में पदार्पण किया इसके बाद उन्होने साल 2010 में टेस्ट तथा टी-20 में पदार्पण किया। विराट अब किसी एक दशक में 20,000 रन पूरे करने वाले विश्व के पहले क्रिकेटर बन गए हैं। ये रन इन्होंने क्रिकेट के तीनों प्रारूपों में मिलाकर बनाए हैं।

कुश्ती की जूनियर चैंपियनशिप जीतने वाले पहले भारतीय बने दीपक पूनिया –

दीपक पूनिया ने जूनियर विश्व चैंपियनशिप जीतकर इतिहास रच दिया है। इन्होंने कल 14 अगस्त को गोल्ड मेडल जीतकर यह कीर्तिमान स्थापित किया। इन्होने 86 किलो ग्राम भार वर्ग में रूस के एलिक सेवुजुकोव को हराकर यह जीत अपने नाम की। दीपक ने साल 2018 में इसी टूर्नामेंट में रजत पदक अपने नाम किया था।

छत्तीसगढ़ सरकार ने बढ़ाया आरक्षण का कोटा –

छत्तीसगढ़ सरकार ने 15 अगस्त के मौके पर अन्य पिछड़ा वर्ग हेतु 14 से बढ़ाकर 27 प्रतिशत, एससी के लिए 12 से बढ़ाकर 13 प्रतिशत औऱ एसटी हेतु 32 प्रतिशत आरक्षण की घोषणा की। इस प्रकार छत्तीसगढ़ में आरक्षण की कुल सीमा 72 प्रतिशत हो गई है।

छत्तीसगढ़ में एक नए जिले की घोषणा –

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने राज्य में एक ऩए जिले को बनाए जाने की घोषणा की है। यह जिला बिलासपुर से काट कर बनाया जाएगा। इसका नाम गौरेला-पेंड्रा-मारवाही होगा। इसके बनने के बाद छत्तीसगढ़ में जिलों की कुल संख्या 28 हो जाएगी।

रवि शास्त्री फिर बने इंडियन क्रिकेट टीम के कोच –

बीसीसीआई ने आज 16 अगस्त को इंडियन टीम के नए हेड कोच की घोषणा की। अब रवि शास्त्री टीम इंडिया के कोच साल 2021 तक रहेंगे। तीन सदस्यीय क्रिकेट सलाहकार समिति ने इन्हे इस पद पर बरकरार रखा। इस समिति में कपिल देव, अंशुमान गायकवाड़ और शांता रंगास्वामी थे। कोच के चयन की होड़ में कुछ अन्य नाम भी शामिल थे। जैसे – माइक हेसन, टॉम मूडी, फिल सिमंस, रोबिन सिंह औऱ लालचंद राजपूत। रवि शास्त्री को तीसरी बार कोच बनाया गया है। रवि शास्त्री ने 1981 से 1992 के बीच भारत के लिए कुल 80 टेस्ट औऱ 150 वनडे मैच खेले हैं।

केंद्र सरकार ने किया समर्थ योजना का शुभारंभ –

केंद्र सरकार ने लोंगों को समर्थ बनाने हेतु 16 राज्यों के साथ एमओयू किया है। इसके तहत राज्यों के करीब चार लाख लोगों को वस्त्र उद्योग से जुड़े काम सिखाए जाएंगे।

हिमाचल राज्य की सरकार ने सरकारी कर्मचारियों के भत्तों में 4 प्रतिशत की वृद्धि की –

कल स्वतंत्रता दिवस के मौके पर हिमाचल प्रदेश की राज्य सरकार ने अपने राज्य के सरकारी कर्मचारियों और पेंशनरों के महंगाई भत्तों में चार प्रतिशत की बढ़ोत्तरी की है।

लेह- लद्दाख में नौ दिवसीय आदि महोत्सव शुरु –

लेह-लद्दाख के पोलो ग्राउंड में आज 17 अगस्त से आदि महोत्सव (राष्ट्रीय जनजातीय उत्सव) की शुरुवात हो चुकी है। यह महोत्सव नौ दिन तक चलेगा और इसका समापन 25 अगस्त को होगा। इसका आयोजन जनजातीय कार्य मंत्रालय भारत सरकार औऱ भारतीय जनजातीय सहकारी विपणन विकास संघ की ओर से किया जा रहा है। इस महोत्सव में भारत के कुल 20 राज्यों के लगभग 160 कलाकार अपनी कला का प्रदर्शन करेंगे। इस महोत्सव का विषय ‘जनजातीय कला, संस्कृति औऱ वाणिज्य की भावना का उत्सव‘ है।

शैलजा ने शुरु की महिला कैब सेवा –

दिल्ली की रहने वाली शैलजा मित्तल ने भारत की पहली ऐसी कैब सर्विस की शुरुवात की है जो सिर्फ महिला औऱ बच्चों के लिए है। इसकी खास बात यह है कि इसमें सभी चालक महिला ही हैं। इंजीनियरिंग की पढ़ाई के बाद एक कंपनी में नौकरी छोड़ने के बाद इन्होंने नए स्टार्टअप की शुरुवात की है जो अपने आप में एक नई पहल है।

प्रधानमंत्री मोदी पहुंचे भूटान –

भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज भूटान की दो दिवसीय विदेशी दौरे पर भूटान पहुंचे। वहां पर हवाई अड्डे पर भूटान के प्रधानमंत्री लोते शेरिंग ने उनका स्वागत किया। ध्यातव्य है कि अपने पहने कार्यकाल के शुरु होने के बाद मोदी ने पहला विदेशी दौरा भूटान का ही किया था।

बजरंग पूनिया को मिलेगा खेल रत्न पुरस्कार-

भारतीय पहलवान बजरंग पूनिया को भारत सरकार ने राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार देने की घोषणा की है। ये अब तक अंतर्राष्ट्रीय खेलों में आठ स्वर्ण पदक जीत चुके हैं। इन्होंने कॉमनवेल्थ औऱ एशियन गेम्स में भी स्वर्ण पदक अपने नाम किये हैं। इन्होंने 2018 में जकार्ता में हुए एशियाई खेलों में 65 किलो ग्राम भार वर्ग की कुश्ती प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक हासिल किया था। यह पुरस्कार पाने वाले वे चौथे पहलवान हैं। इनसे पहले यह सम्मान सुशील कुमार, योगेश दत्त और साक्षी मलिक को दिया जा चुका है। बजरंग पूनिया को साल 2015 में अर्जुन अवार्ड से और साल 2019 में पद्मश्री अवार्ड से सम्मानित किया जा चुका है।

राजीव गाँधी खेल रत्न पुरस्कार –

यह भारत में खेल के क्षेत्र में दिया जाने वाला सर्वोच्च पुरस्कार है। इसकी शुरुवात भारत के भूतपूर्व प्रधानमंत्री राजीव गाँधी के नाम पर की गई। राजीव गाँधी खेल रत्न पुरस्कार की शुरुवात साल 1991-92 में हुई थी। इस पुरस्कार के तहत एक प्रशस्ति पत्र, एक पदक औऱ 7.5 लाख रुपये की धनराशि प्रदान की जाती है। इसके साथ ही पुरस्कृत व्यक्ति को भारत सरकार द्वारा रेलवे में मुफ्त पास की सुविधा भी प्रदान की जाती है। यह पुरस्कार प्रत्येक वर्ष मेजर ध्यानचंद की जन्म तिथि के उपलक्ष्य में 29 सितंबर को प्रदान किया जाता है। पहला खेल रत्न पुरस्कार शतरंज के खिलाड़ी विश्वनाथ आनंद को प्रदान किया गया था।

समाजसेवी दामोदर गणेश बापट का निधन –

कुष्ठ रोगियों के लिए आजीवन समर्पित रहे दामोदर गणेश बापट का निधन 87 वर्ष की अवस्था में हो गया। छत्तीसगढ़ के रहने बाले बापट को साल 2018 में पद्मश्री से सम्मानित किया गया था। इन्होनें अपने मृत्यु के बाद अपनी देह दान का संकल्प लिया था। इन्होंने असहाय औऱ मरीजों हेतु सोंठी आश्रम का निर्माण किया था। ये लगभग 9 वर्ष की अवस्था में ही आरएसएस के कार्यकर्ता बन गए।

बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जगन्नाथ मिश्रा का निधन –

आज बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जगन्नाथ मिश्रा का 83 वर्ष की अवस्था में दिल्ली के एक अस्पताल में निधन हो गया। मिथिलांचल के सबसे गद्दावर नेता जगन्नाथ मिश्रा तीन बार बिहार के मुख्यमंत्री रह चुके हैं। वे पहली बार 1975 में बिहार के मुख्यमंत्री बने, इसके बाद 1980 में और आखरी बार 1989 में बिहार के मुख्यमंत्री बने। इन्होंने राजनीति में आने से पहले अपने करियर की शुरुवात एक लेक्चरार के तौर पर की थी। ये बिहार युनिवर्सिटी में अर्थशास्त्र के प्रोफेसर रह चुके हैं। इनके निधन पर बिहार में तीन दिन के राजकीय शोक की घोषणा की गई है। विश्वविद्यालय में पढ़ाने के दौरान इन्होंने कांग्रेस जॉइन की। कांग्रेस के बाद राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी में शामिल हो गए। उसके बाद ये जनता दल (यूनाइटोड) में शामिल हो गए। ये बिहार में कांग्रेस के अंतिम मुख्यमंत्री थे।

आज है विश्व फोटोग्राफी दिवस-

विश्व भर के फोटोग्राफरों को एकजुट करने के उद्देश्य से हर साल 19 अगस्त को विश्व भर में विश्व फोटोग्राफी दिवस मनाया जाता है। इस दिवस के आयोजन की योजना साल 2009 में आस्ट्रेलियाई फोटोग्राफर कोर्स्के आरा बनाई थी। इसके बाद पहली बार साल 2010 में 19 अगस्त के दिन वैश्विक ऑनलाइन गैलरी का आयोजन किया गया।

जलवायु परिवर्तन के चलते आइसलैंड ने खोया एक ग्लेशियर –

जलवायु परिवर्तन के चलते आज विश्व के सभी ग्लेशियरों पर भारी संकट मंडरा रहा है, इसी बीच आइसलैंड के एक ग्लेशियर ने अपनी पहचान आज खो दी है। ‘ओकजोकुल’ नामक इस ग्लेशियर ने आज जलवायु परिवर्तन के चलते अपना अस्तित्व खो दिया है। यह पहला ग्लेशियर है जो जलवायु परिवर्तन के कारण समाप्त हो गया है। हाल ही में आइसलैंड ने ओकजोकुल से ग्लेशियर का दर्जा बापस ले लिया है।

मनमोहन सिंह राजस्थान से राज्यसभा सदस्य निर्वाचित –

कल 19 अगस्त को राज्यसभा की सीट के लिए हुए उपचुनाव में भारत के पूर्व प्रधानमंत्री डॉ मनमोहन सिंह को निर्विरोध चुन लिया गया है। देश की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी भाजपा ने अपना कोई उम्मीदवार मनमोहन सिंह के विरुद्ध नहीं उतारा।

बांग्लादेश पहुंचे भारत के विदेशमंत्री –

भारत के विदेश मंत्री एस. जयशंकर भारत और बांग्लादेश के बीच द्विपक्षीय संबंधों को मजबूती प्रदान करने हेतु कल बांग्लादेश पहुंचे। इससे पूर्व बांग्लादेश के गृहमंत्री असदुज्जमान ने 7-8 अगस्त को नई दिल्ली में भारत के गृह मंत्री अमित शाह से द्विपक्षीय रिश्तों पर बात की थी।

केंद्र सरकार ने तय की अर्द्ध सैनिक बलों की सेवानिवृत्ति की आयु सीमा –

दिल्ली उच्च न्यायालय ने जनवरी 2019 में केंद्र सरकार से कहा था कि वह सभी रैंक के लिए सेवानिवृत्ति की आयु सीमा निर्धारित करे।

विश्व का सबसे बड़ा सल्फर डाई ऑक्साइड उत्सर्जनकर्ता देश बना भारत –

ग्रीनपीस द्वारा जारी नासा के आँकड़ों के विश्लेषण से पता चला है कि मानवजनित सल्फर डाई ऑक्साइड उत्सर्जन के हॉट्स्पॉट भारत में 15 प्रतिशत अधिक हैं। सल्फर डाईऑक्साइड का पता ओर्जोन मॉनिटरिंग इंस्ट्रूमेंट उपग्रह द्वारा लगाया गया है।

DRDO ने भारतीय सेना को सौंपा मटेलिक रैंप का डिजाइन-

रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन ने भारतीय सेना को कल 20 अगस्त को मोबाइल मेटेलिक रैंप का डिजाइन सौंप दिया है। डीआरडीओ भवन में आयोजित एक समारोह में यह डिजाइन सौंपा। इसकी माल वहन क्षमता 70 मीट्रिक टन है। वर्तमान में डीआरडीओ के अध्यक्ष सतीश रेड्डी औऱ भारतीय सेना के उप प्रमुख लेफ्टिनेंट जलरल देवराज अनबू भी मौजूद रहे।

मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल गौर का निधन-

भाजपा के वरिष्ठ नेता औऱ मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल गौर का आज सुवह 89 वर्ष की अवस्था में निधन हो गया। ये साल 1974 से 2013 तक दक्षिण भोपाल औऱ गोविंदपुरा सीट से लगातार 10 बार विधायक रह चुके हैं। 10 बार विधायक बनने वाले ये मध्यप्रदेश के पहले नेता हैं। 2014 में उमा भारती के हटने के बाद इन्हें मध्यप्रदेश का मुख्यमंत्री बनाया गया था। ये 23 अगस्त 2004 से 29 नवंबर 2005 तक मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री रहे। इनका जन्म 02 जून 1930 को उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले में हुआ था। ये भारतीय मजदूर संघ के संस्थापक सदस्यों में से एक थे। गोवा मुक्ति आंदोलन में शामिल होने के कारण 1974 में मध्यप्रदेश सरकार नें इन्हें स्वतंत्रता संग्राम सेनानी का खिताब दिया।

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने डीजे बजाने पर लगाई पाबंदी-

ध्वनि प्रदूषण को ध्यान में रखते हुए इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने समूचे उत्तर प्रदेश में डीजे बजाने पर प्रतिबंध लगा दिया है। कोर्ट ने प्रदेश मे मजिस्ट्रेटों और जिलाधिकारियों द्वारा डीजे बजाने की मंजूरी दिये जाने पर तत्काल प्रभाव से पाबंदी लगा दी है। पूरे प्रदेश में इसे सख्ती से लागू करने के निर्देश जारी किए हैं। साथ ही कोर्ट ने डीजे बजाने पर एक लाख रुपये के जुर्माने औऱ पांच साल की सजा का नियम बनाने का भी आदेश सरकार को दिया है।

नेपाल पहुंचे भारत के विदेश मंत्री एस. जयशंकर-

भारत के विदेशमंत्री आज नेपाल के दौरे पर काठमांडू पहुंचे। इन्होंने वहां के प्रधानमंत्री के. पी. शर्मा ओली से मुलाकात की। जयशंकर नेपाल के विदेशमंत्री प्रदीप कुमार ग्वायली के साथ मिलकर भारत-नेपाल संयुक्त आयोग की 5वीं बैठक की सह-अध्यक्षता करेंगे। भारत-नेपाल संयुक्त आयोग की स्थापना साल 1987 में हुई थी। इसकी बैठक का आयोजन भारत औऱ नेपाल में बारी-बारी से किया जाता है। इसकी आखरी बैठक का आयोजन अक्टूबर 2016 में नई दिल्ली में हुआ था।

केंद्र सरकार ने ओडिशा के लिए स्वाकृत किए 3338.22 करोड़ रुपये की राशि-

मई में ओडिशा में आए चक्रवाती तूफान ने ओडिशा के 11 तटवर्ती जिलों में भारी तबाही मचाई थी। यह बीते 43 सालों में ओडिशा के तट पर पहुंचने वाला पहला तूफान था। हालांकि केंद्र सरकार ने तूफान आने से पहले हीं 29 अप्रैल को ओडिशा के लिए 340.87 करोड़ की धनराशि जारी कर दी थी। 06 अगस्त को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ओडिशा के दौरे के समय 1000 करोड़ की तात्कालिक सहायता का ऐलान भी किया था। इसके अलावा मृतकों के परिजनों को दो लाख और गंभीर रूप से घायलों को 50 हजार रुपये की राशि प्रधानमंत्री राहत कोश से देने का भी ऐलान किया था।

केरल सरकार करेगी महिला ड्राइवरों की नियुक्ति-

केरल के मुख्यमंत्री पिनराई विजयन ने मंत्रिमंडल की बैठक में यह फैसला लिया है कि अब सरकारी कार्यालयों और सार्वजनिक क्षेत्र के प्रतिष्ठानों में महिला चालकों की नियुक्ति की जाएगी। ध्यातव्य है कि अभी तक केवल पुरुष ही इसके लिए आवेदन कर सकते थे। केरल सरकार के इस ऐतिहासिक फैसले के बाद अब महिलाओं को भी इसके योग्य माना जाएगा।

राजीव गौबा बने नए कैबिनेट सचिव-

केंद्रीय गृह सचिव राजीव गौबा को हाल ही में कैबिनेट सचिव के पद पर नियुक्त किया गया है। इनका कार्यकाल 30 अगस्त को शुरु होगा औऱ इस पद पर इनका का्र्यकाल दो वर्ष का होगा। इस पद पर ये पी. के. सिन्हा की जगह लेंगे। इससे पहले राजीव गौबा ने 31 अगस्त 2017 को गृह सचिव को तौर पर कार्य करना प्रारंभ किया था। केंद्र सरकार ने इनके अतिरिक्त अजय कुमार को रक्षा सचिव और बृज कुमार अग्रवाल को लोकपाल का सचिव नियुक्त किया है।

एवरेस्ट पर प्वास्टिक के प्रयोग पर प्रतिबंध-

नेपाल सरकार ने एवरेस्ट क्षेत्र में सिंगल यूज प्लास्टिक के प्रयोग पर प्रतिबंध लगा दिया है। इस बार माउंट एवरेस्ट पर चढ़ाई करने वाले पर्वतारोहियों की रिकार्ड संख्या के साथ ही वहां पर 10 टन से ज्यादा कचरा इकट्ठा हो गया है। इसी के चलते स्थानीय नगरपालिका खुंबु पसांग लानु ने यहां पर 30 माइक्रान तक की प्लास्टिक की थैलियों पर प्रतिबंध लगा दिया है।

ताइवान को एफ-16 बेचेगा अमेरिका-

हाल ही में अमेरिकी विदेश मंत्रालय ने अमेरिका द्वारा ताइवान को एफ-16 लड़ाकू विमान बेचने को मंजूरी देने की घोषणा की है। अमेरिका ताइवान को कुल 66 विमान बेचेगा। अमेरिकी कंपनी लॉकहीड मार्टिन द्वारा निर्मित इस विमान के अत्याधुनिक संस्करण एफ-16सी/डी ब्लाक-70 को ताइवान को सौंपा जाएगा। यह सौदा कुल 08 अरब अमेरिकी डॉलर में तय हुआ। राष्ट्रपति द्वारा इस सौदे की मंजूरी दिये जाने की घोषणा अमेरिकी विदेश मंत्री माइक पोम्पियो ने की।

अजय कुमार भल्ला बने देश के नए गृह सचिव –

मंत्रिमंडल की नियुक्ति समिति ने अजय कुमार भल्ला को देश का अगला गृह सचिव नियुक्त किया है। ये सीधे गृह मंत्रालय को रिपोर्ट करेंगे। इस पद पर इनका कार्यकाल दो साल का होगा जो कि अगस्त 2021 तक रहेगा। भल्ला इससे पूर्व गृह मंत्रालय में विशेष कार्य अधिकारी के रूप में कार्यरत थे। भल्ला 1984 बैच के असम-मेघालय कैडर के आई.ए.एस. अधिकारी हैं।

समुद्री ऊर्जा को अक्षय ऊर्जा की श्रेणी में रखने को मंजूरी –

केंद्रीय विद्युत मंत्री आर. के. सिंह ने समुद्री ऊर्जा को अक्षय ऊर्जा की श्रेणी में रखने के प्रस्ताल को मंजूरी प्रदान कर दी है। इसके बाद ज्वार-भाटा, तरंगों इत्यादि से उत्पादित बिजली अब अक्षय ऊर्जा की श्रेणी में रखी जाएगी। अक्षय ऊर्जा में ऊर्जा के स्त्रोतों का क्षय नहीं होता। इसमें वे सभी ऊर्जा शामिल हैं जो प्रदूषणकारक नहीं हैं। जैसे- पवन ऊर्जा, सौर ऊर्जा, जल विद्युत ऊर्जा, ज्वार-भाटा से प्राप्त ऊर्जा, बायोमास, जैव ईंधन इत्यादि।

पूर्व वित्त मंत्री अरुण जेटली का निधन –

भारत के पूर्व वित्त मंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता अरुण जेटली का आज 24 अगस्त 2019 को दोपहर 12:07 बजे निधन हो गया। इन्हें सांस लेने में तकलीफ के चलते 09 अगस्त को दिल्ली के एम्स में भरती किया गया था। कुछ समय पहले ही इनका किडनी ट्रांसप्लांट हुआ था। पिछले कुछ दिनों से इन्हें लाइफ सपोर्ट सिस्टम पर रखा गया था। इनके निधन पर देश के प्रधानमंत्री सहित सभी नेताओं ने शोक प्रकट किया है।

अरुण जेटली जी के बारे में –

इनका जन्म 28 दिसंबर 1952 को दिल्ली में हुआ था। साल 1974 में ये दिल्ली विश्वविद्यालय के छात्र संघ के अध्यक्ष चुने गए। 1980 में इन्होंने भाजपा जॉइन की। 1989-90 में इन्हें वी.पी. सिंह की सरकार में एडिशनल सॉलिसिटर जनरल नियुक्त किया गया था। इसके बाद 1999 में अटल जी की सरकार में सूचना एवं प्रसारण मंत्री का स्वतंत्र प्रभार इन्हें सौंपा गया। 2014 में मोदी सरकार में इन्हें वित्त मंत्री का अहम पद दिया गया। मार्च 2018 में इन्हें उत्तर प्रदेश से राज्यसभा सदस्य चुना गया।

‘द डायरी ऑफ मनु गाँधी’ का विमोचन –

हाल ही में ‘द डायरी ऑफ मनु गाँधी‘ का लोकार्पण केंद्रीय मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल द्वारा किया गया। मनु गाँधी, महात्मा गांधी जी के भतीजे जयसुखलाल अमृतलाल की पुत्री थीं। ये 30 जनवरी 1948 अर्थात गाँधी जी की मृत्यु तक उनके साथ रहीं। इस पुस्तक में गाँधी जी की साल 1943 से 1944 के बीच की दिनचर्या के बारे में लिखा गया है। इस पुस्तक को भारतीय राष्ट्रीय अभिलेखागार द्वारा ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी प्रेस के साथ मिलकर तैयार किया गया है। इस पुस्तक के पहले खंड का गुजराती से अंग्रेजी में अनुवाद डॉ. त्रिदिप सुह्रद द्वारा किया गया।

भारतीय राष्ट्रीय अभिलेखागार –

भारतीय राष्ट्रीय अभिलेखागार वर्तमान में विश्व के सबसे बड़े अभिलेखागारों में से एक है। इसकी शुरुवात कलकत्ता में मार्च 1891 में इंपीरियल रिकॉर्ड डिपार्टमेंट की स्थापना के साथ में हुई थी। बाद में जब भारत की राजधानी को 1911 में कलकत्ता ने दिल्ली स्थानांतरित किया गया, तो इसे भी दिल्ली स्थानांतरित कर दिया गया।

जम्मू-कश्मीर सचिवालय से हटा कश्मीर का झंडा –

आज जम्मू-कश्मीर सचिवालय से जम्मू-कश्मीर का झंडा हटा दिया गया। अब वहां सिर्फ तिरंगा ही लहराएगा। इससे पहले वहां तिरंगे के साथ राज्य का झंडा भी लहराता था। 07 जून 1952 को जम्मू- कश्मीर राज्य के लिए अलग झंडे को मंजूरी प्रदान की गई थी। ध्यातव्य है कि जम्मू-कश्मीर से धारा 370 हटने के बाद अब उसे भी भारत के अन्य राज्यों जैसा दर्जा दे दिया गया है।

मोदी ने बहरीन में किया हिंदू मंदिर परियोजना का उद्घाटन –

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज मुस्लिम देश बहरीन की राजधानी मनामा में श्री कृष्ण के 200 साल पुराने मंदिर के पुनर्निर्माण के लिए 42 लाख डॉलर की परियोजना का शुभारंभ किया।

बैडमिंटन विश्वकप जीतने वाली पहली भारतीय खिलाड़ी बनीं पी. वी. सिंधु-

भारत की बैडमिंटन खिलाड़ी पी. वी. सिंधु ने स्विजरलैंड में चल रहे बैडमिंटन वर्ल़्ड चैंपियनशिप-2019 का खिताब अपने नाम कर लिया है। इन्होंने प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले में जापान की नोजोमी ओकुहारा को पराजित कर यह खिताब अपने नाम किया है। इस चैंपियनशिप को जीतने वाली पी. वी. सिंधु भारत की पहली महिला खिलाड़ी बन गई हैं। इनके जीतने के कुछ समय बाद ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इन्हें बधाई दी। इस टूर्नांमेंट में सिंधु ने पहली बार साल 2013 में भाग लिया था। इस टूर्नामेंट में वे अब तक कुल 05 पदक जीत चुकी हैं। इनमें एक स्वर्ण, दो रजत और दो कांस्य पदक शामिल हैं।

पी. वी. सिंधु के बारे में-

इनका पूरा नाम पुसरला वेंकट सिंधु है। इनका जन्म 05 जुलाई 1995 को हैदराबाद में हुआ था। इनके पिता पी. वी. रमण औऱ माता पी. विजया दोनो ही पूर्व बॉलीबॉल खिलाड़ी हैं। इनके कोच पुलेला गोपीचंद हैं। सिंधु को साल 2013 में अर्जुन अवार्ड और साल 2015 में पद्मश्री से सम्मानित किया जा चुका है। इसके बाद साल 2016 में इन्हें राजीव गाँधी खेल रत्न पुरस्कार से सम्मानित किया गया था। ये ओलंपिक में सिल्वर मेडल जीतने वाली पहली भारतीय महिला भी हैं।

बहरीन ऑर्डर से सम्मानित हुए नरेंद्र मोदी-

हाल ही में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बहरीन की यात्रा पर गए थे। वहां हुई द्विपक्षीय वार्ता पर दोनों देशों ने हस्ताक्षर किये। यहां पर मोदी जी को बहरीन के सम्मान ‘द् किंग हमाद ऑर्डर ऑफ दे रेनेसां’ से भी सम्मानित किया गया। इन्हें यह सम्मान भारत औऱ बहरीन के संबंधों को मजबूती प्रदान करने के लिए दिया गया। मोदी बहरीन की यात्रा करने वाले भारत के पहले प्रधानमंत्री बने।

आज भारत में मनाई गई मदर टेरेसा की 109वीं जयंती-

नोबेल पुरस्कार से सम्मानित मदर टेरेसा का जन्म 26 अगस्त 1910 को हूआ था। ये साल 1929 में मात्र 19 वर्ष की अवस्था में भारत आईं और समाज सेवा में जुट गईं। इन्होंने साल 1950 में ‘मिशनरी ऑफ चैरिटी’ की स्थापना की। वर्तमान में ये संस्था विश्व के 123 देशों में कार्यरत है। आज संपूर्ण भारत वर्ष में इनकी 109वीं जयंती मनाई गई। 1979 में इन्हें शांति के नोबल पुरस्कार से सम्मानित किया गया। इसके बाद साल 1980 में इन्हें भारत के सर्वोच्च सम्मान भारतरत्न से सम्मानित किया गया। 05 सितंबर 1997 को इनका देहांत हो गया। 09 दिसंबर 2016 को इनकी मृत्यु के बाद वेटिकन सिटी के पोप फ्रांसिस ने इन्हें संत की उपाधि से विभूषित किया।

भारत की पहली महिला DGP कंचन चौधरी भट्टाचार्य का निधन-

भारत की पहली महिला डारेक्टर जनरल ऑफ पुलिस और देश की दूसरी महिला आईपीएस कंचन चौधरी का लंबी बीमारी के बाद कल 26 अगस्त को निधन हो गया। कंचन चौधरी साल 1973 बैच की आईपीएस अधिकारी थीं। ये साल 2004 में उत्तराखंड की डारेक्टर जनरल ऑफ पुलिस बनीं। इसी पद पर रहते हुए वे 31 अक्टूबर 2007 को सेवानिवृत्त हुईं। इन्होंने 2014 के लोकसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी के टिकट पर हरिद्वार संसदीय सीट से चुनाव भी लड़ा, परंतु हार गईं। इनके जीवन से प्रेरित एक सीरियल ‘उड़ान‘ भी दूरदर्शन पर प्रसारित हो चुका है। इन्हें साल 2004 में मेक्सिकों में आयोजित इंटरपोल की बैठक में भी भारत के प्रतिनिधि के तौर पर चयनित किया जा चुका है। इन्हें साल 1989 में प्रतिष्ठित सेवाओं हेतु राष्ट्रपति पदक भी मिल चुका है।

यूएनसीसीडी कॉप-14 शिखऱ सम्मेलन की मेजबानी करेगा भारत-

भारत पहली बार यूएनसीसीडी के कॉप-14 के 14वें सत्र की मेजबानी करने जा रहा है। भारत में इस सम्मेलन का आयोजन 02 सितंबर से 13 सितंबर के बीच होगा। केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने बताया कि इस सम्मेलन में लगभग 200 देशों के 3000 प्रतिनिधि हिस्सा लेंगे। इनके अनुसार अगले 10 साल में 50 लाख हेक्टेयर बंजर भूमि को उपजाऊ बनाने का लक्ष्य है।

कोटला स्टेडियम अब अरुण जेटली स्टेडियम-

डीडीसीए के अध्यक्ष रजत शर्मा ने फिरोजशाह कोटला स्टेडियम का नाम अब अरुण जेटली स्टेडियम रखे जाने की घोषणा की है। इसका नया नामकरण 12 सितंबर को एक समारोह के दौरान किया जाएगा। भाजपा के दिवंगत नेता अरुण जेटली बीसीसीआई के उपाध्यक्ष भी रह चुके हैं। अरुण जेटली 1999 से 2013 तक डीडीसीए के अध्यक्ष भी रह चुके हैं।

आरबीआई से स्वीकार की विमल जालान समिति की सिफारिश-

भारतीय रिजर्ब बैंक ने अपने पूर्व गवर्नर विमल जालान की अध्यक्षता में बनी 06 सदस्यीय समिति की सिफारिश को स्वीकार कर लिया है। आरबीआई के निदेशक मंडल ने 176051 करोड़ रुपये सरकार को ट्रांसफर करने का निर्णय लिया है। इस समिति का गठन 26 दिसंबर 2018 को किया गया था।

देश की पहली महिला फ्लाइंग यूनिट कमांडर बनीं एस. धामी –

भारतीय वायुसेना में साल 1994 में पहली बार महिलाओं को भरती किया गया। आज विंग कमांडर एस धामी ने फ्लाइंग यूनिट की फ्लाइंग कमांडर बनकर इतिहास रच दिया है। वे भारतीय वायुसेना में फ्लाइंग यूनिट की कमांडर बनने वाली पहली महिला बनी हैं। इन्होंने हाल ही में हिंडन वायुसैनिक अड्डे में चेतक हेलीकॉप्टर के फ्लाइंग कमांडर के रूप में जिम्मेदारी ग्रहण की है।

अपर्णा कुमार को मिला तेनजिंग नोर्गे राष्ट्रीय पुरस्कार – 2018

भारतीय पुलिस सेवा की अधिकारी अपर्णा कुमार को साल 2018 के तेनजिंग नोर्गे राष्ट्रीय पुरस्कार के लिए चुना गया है। राष्ट्रीय साहसिक कार्यों के लिए दिया जाने वाला यह देश का सर्वोच्च पुरस्कार है। अपर्णा कुमार यह पुरस्कार पाने वाली देश की पहली महिला आईपीएस अधिकारी हैं। इन्हें यह पुरस्कार 29 अगस्त को राष्ट्रीय खेल दिवस के मौके पर राष्ट्रपति भवन में दिया जाएगा। ये विश्व के सातो महाद्वीपों की सर्वोच्च चोटियों पर तिरंगा लहरा चुकी हैं। साथ ही ये दक्षिण ध्रुव पर पहुंचने वाली पहली महिला आईपीएस अधिकारी भी हैं। मूल रूप से केरल की अपर्णा उत्तर प्रदेश कैडर की 2002 बैच की आईपीएस अधिकारी हैं।

तेंजिंग नोर्गे राष्ट्रीय पुरस्कार –

यह पुरस्कार चार श्रेणियों में दिया जाता है। भू-साहसिक कार्य, जल साहसिक कार्य, वायु रोमांच, जीवन-पर्यंत उपलब्धि के क्षेत्र में दिया जाता है। इस पुरस्कार के साथ एक प्रतिमा, पांच लाख रुपये की धनराशि औऱ एक प्रमाण-पत्र दिया जाता है।

पीएमएलए कोर्ट के चेयरमैन बने सुनील गौड़ –

हाल ही में सुनील गौड़ को अपीलीय प्राधिकरण कोर्ट का नया चेयरमैन नियुक्त किया गया है। ये दिल्ली हाई कोर्ट के पूर्व जज रह चुके हैं, इन्हें साल 2008 में दिल्ली उच्च न्यायालय में नियुक्त किया गया था।

राष्ट्रीय खेल दिवस-

आज देश भर में मनाया गया राष्ट्रीय खेल दिवस। भारत में प्रति वर्ष 29 अगस्त को मेजर ध्यानचंद के जन्म दिवस के उपलक्ष्य में खेल दिवस मनाया जाता है। आज ध्यानचंद का 115 वां जन्मदिवस है। खेल के क्षेत्र में सबसे अच्छा प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को आज ही के दिन राष्ट्रीय पुरस्कारों से सम्मानित किया जाता है।

फिट इंडिया मूवमेंट की शुरुवात-

आज राष्ट्रीय खेल दिवस के मौके पर देश के प्रधानमंत्री मोदी ने फिट इंडिया मूवमेंट की शुरुवात की। मोदी ने इसकी शुरुवात दिल्ली के इंदिरा गाँधी इंडोर स्टेडियम से की। इसका प्रमुख उद्देश्य लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना है। इस मूवमेंट का सीधा प्रसारण देश के कॉलेजो में किया गया। सरकार इस अभियान को स्वच्छता अभियान की तर्ज पर आगे बढ़ाएगी। साथ ही एक ‘फिट इंडिया मूवमेंट’ समिति का गठन किया गया। 28 सदस्यीय इस समिति का अध्यक्ष खेल मंत्री किरण रिजिजू को बनाया गया है। यह अभियान 04 साल तक चलेगा।

पी. के. सिन्हा बने मोदी के नए प्रधान सचिव-

भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने प्रदीप कुमार सिन्हा को अपना प्रधान सचिव नियुक्त किया है। पी. के. सिन्हा 1977 बैच के उत्तर प्रदेश कैडर के आईएएस अधिकारी हैं। इन्हें नृपेंद्र मिश्रा की जगह इस पद पर नियुक्त किया गया है। नृपेंद्र मिश्रा ने हाल ही में कार्यमुक्त होने की इच्छा जताई थी। नृपेंद्र मिश्रा को वर्ष 2014 में इस पद पर नियुक्त किया गया था। इससे पूर्व मिश्रा जी मुलायम सिंह यादव जी और कल्याण सिंह की सरकार में प्रमुख सचिव रह चुके हैं। मिश्रा जी साल 2006 से 2009 के बीच ट्राई के भी चेयरमैन रह चुके हैं।

बिहार सचिवालय में लगा जींस टी-शर्ट पहनने पर प्रतिबंध-

राज्य में शराब पर प्रतिबंध लगाने के कई साल बाद अब बिहार सरकार ने राज्य सचिवालय में जींस और टी-शर्ट पहनने पर प्रतिबंध लगा दिया है। यह नियम सभी कर्मचारियों पर समानता से लागू होगा चाहे वह किसी भी रैंक का हो। इससे पहले साल 2015 में गोवा सरकार के कला औऱ संस्कृति मंत्रालय ने अपने कर्मचारियों को स्लीवलेस शर्ट, मल्टीपाकेट पैंट और जींस पहनने पर प्रतिबंध लगाया था। इसके बाद साल 2018 में राजस्थान श्रम विभाग ने भी इस तरह का नियम लागू किया था।

भारत का सबसे ऊंँचा स्काई साइकिलिंग ट्रैक मनाली में-

भारत के सबसे ऊँचे स्काई साइकलिंग ट्रैक की शुरुवात हिमाचल प्रदेश के मनाली में की गई है। इसका सफलतापूर्वक परीक्षण 29 अगस्त को कर लिया गया। यह 9000 फीट की ऊँचाई पर स्थित भारत का सबसे ऊँचा स्काई साइकिलिंग ट्रैक है। इसकी लंबाई 350 मीटर है। अक्टूबर के पहले सप्ताह में इसे आम लोगों के लिए खोल दिया जाएगा। इस ट्रैक को अटल बिहारी वाजपेयी पर्वतारोहण खेल संस्थान मनाली के निदेशक कर्नल नीरज राणा की देखरेख में तैयार किया गया।

पब्लिक सेक्टर के 10 बैंकों का विलय कर 4 बनाने की योजना-

भारत की वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण ने प्रेस कांफ्रेंस कर यह जानकारी दी। इनके अनुसार भारत में बैंक के क्षेत्र में भारी सुधार की आवश्यकता है। इसी के चलते यह कदम उठाने का निर्णय लिया गया।

 अमृता प्रीतम की 100वीं जयंती (31 अगस्त) –

भारत की प्रसिद्ध पंजाबी लेखिका अमृता प्रीतम की आज 31 अगस्त को 100वीं जयंती है। इनके सम्मान में आज गूगल ने डूडल बनाया। इनका जन्म 31 अगस्त 1919 को पंजाब के गुजरांवाला जिले में हुआ था जो अब पाकिस्तान का हिस्सा है। बँटबारे के बाद इनका परिवार दिल्ली में आकर बस गया था। इन्हें पंजाबी भाषा की पहली कवयित्री माना जाता है। मात्र 16 साल की अवस्था में इनका पहला कविता संकल्प प्रकाशित हुआ था। इन्होंने अपने जीवन में 100 से अधिक किताबें लिखीं जिनमें 28 उपन्यास भी शामिल हैं। इनकी किताबें इतनी प्रसिद्ध हैं कि उनका कई भाषाओं में अनुवाद भी हो चुका है। इन्हें साल 1956 में साहित्य अकादमी से नवाजा गया। ये साल 1969 में पद्म श्री पुरस्कार पाने वाली पहली पंजाबी महिला बनीं। इसके बाद साल 1982 में देश के सर्वेच्च साहित्यिक पुरस्कार ज्ञानपीठ से सम्मानित किया गया। इसके बाद साल 2004 में भारत के दूसरे सर्वोच्च पुरस्कार पद्म विभूषण से सम्मानित किया जा चुका है। इनकी मृत्यु 31 अक्टूबर 2005 को हो गई।

अमृता प्रीतम की प्रमुख रचनाएं-

  • काला गुलाब– इन्होंने अपनी इस रचना में अपने जीवन के कई अनुभव बड़ी बेबाकी से साझा किये हैं।
  • पिंजर– यह उपन्यास भारत और पाकिस्तान के बँटवारे की प्रष्ठभूमि पर आधारित है।
  • अज आँखन वारिस शाह नू– भारत और पाकिस्तान के बँटबारे पर लिखी गई उनकी यह बेहद प्रसिद्ध कविता है। इसमें बँटबारे के समय हुई भयानक घटनाओं का दर्द बयां किया गया है।

असम में जारी हुई NRC की अंतिम सूची-

आज असम में राष्ट्रीय नागरिकता रजिस्टर (NRC) की अंतिम सूची जारी कर दी है। यह सूची आज सुबह 10 बजे जारी की गई। इस सूची में नाम होने के लिए यह अनिवार्य है कि उसके परिजनों के नाम साल 1951 में जारी NRC में रहे हों। इसके अतिरिक्त 24 मार्च 1971 तक मतदाता सूची में शामिल लोगों को भी इस सूची में जगह दी गई है। इस सूची से 19 लाख से ज्यादा (19,06,657) लोगों को बाहर किया गया है। केंद्र सरकार यह पहले ही साफ कर चुकी है कि जो लोग अपनी नागरिकता खोते हैं, उन्हें डिटेंशन सेंटर नहीं भेजा जाएगा। परंतु वे विदेशी ट्रिब्यूलन में अपील कर सकते हैं।

Leave a Comment

चैट खोलें
1
मदद चाहिए ?
Scan the code
हम आपकी किस प्रकार सहायता कर सकते हैं ?