31 अगस्त 2019 दैनिक समसामयिकी (Daily Current Affairs)

31 अगस्त 2019 दैनिक समसामयिकी (Daily Current Affairs) – 31 अगस्त 2019 से सम्बन्धित राष्ट्रीय एवं अन्तर्राष्ट्रीय राजनैतिक, आर्थिक, खेल आदि से सम्बन्धित महत्वपूर्ण घटनाक्रम, प्रसिद्ध व्यक्तियों के निधन से जुड़े समाचार तथा दैनिक समसामयिकी टेस्ट –

आज है अमृता प्रीतम की 100वीं जयंती-

भारत की प्रसिद्ध पंजाबी लेखिका अमृता प्रीतम की आज 31 अगस्त को 100वीं जयंती है। इनके सम्मान में आज गूगल ने डूडल बनाया। इनका जन्म 31 अगस्त 1919 को पंजाब के गुजरांवाला जिले में हुआ था जो अब पाकिस्तान का हिस्सा है। बँटबारे के बाद इनका परिवार दिल्ली में आकर बस गया था। इन्हें पंजाबी भाषा की पहली कवयित्री माना जाता है। मात्र 16 साल की अवस्था में इनका पहला कविता संकल्प प्रकाशित हुआ था। इन्होंने अपने जीवन में 100 से अधिक किताबें लिखीं जिनमें 28 उपन्यास भी शामिल हैं। इनकी किताबें इतनी प्रसिद्ध हैं कि उनका कई भाषाओं में अनुवाद भी हो चुका है। इन्हें साल 1956 में साहित्य अकादमी से नवाजा गया। ये साल 1969 में पद्म श्री पुरस्कार पाने वाली पहली पंजाबी महिला बनीं। इसके बाद साल 1982 में देश के सर्वेच्च साहित्यिक पुरस्कार ज्ञानपीठ से सम्मानित किया गया। इसके बाद साल 2004 में भारत के दूसरे सर्वोच्च पुरस्कार पद्म विभूषण से सम्मानित किया जा चुका है। इनकी मृत्यु 31 अक्टूबर 2005 को हो गई।

अमृता प्रीतम की प्रमुख रचनाएं-

  • काला गुलाब– इन्होंने अपनी इस रचना में अपने जीवन के कई अनुभव बड़ी बेबाकी से साझा किये हैं।
  • पिंजर– यह उपन्यास भारत और पाकिस्तान के बँटवारे की प्रष्ठभूमि पर आधारित है।
  • अज आँखन वारिस शाह नू– भारत और पाकिस्तान के बँटबारे पर लिखी गई उनकी यह बेहद प्रसिद्ध कविता है। इसमें बँटबारे के समय हुई भयानक घटनाओं का दर्द बयां किया गया है।

असम में जारी हुई NRC की अंतिम सूची-

आज असम में राष्ट्रीय नागरिकता रजिस्टर (NRC) की अंतिम सूची जारी कर दी है। यह सूची आज सुबह 10 बजे जारी की गई। इस सूची में नाम होने के लिए यह अनिवार्य है कि उसके परिजनों के नाम साल 1951 में जारी NRC में रहे हों। इसके अतिरिक्त 24 मार्च 1971 तक मतदाता सूची में शामिल लोगों को भी इस सूची में जगह दी गई है। इस सूची से 19 लाख से ज्यादा (19,06,657) लोगों को बाहर किया गया है। केंद्र सरकार यह पहले ही साफ कर चुकी है कि जो लोग अपनी नागरिकता खोते हैं, उन्हें डिटेंशन सेंटर नहीं भेजा जाएगा। परंतु वे विदेशी ट्रिब्यूलन में अपील कर सकते हैं।

 

Leave a Comment

चैट खोलें
1
मदद चाहिए ?
Scan the code
हम आपकी किस प्रकार सहायता कर सकते हैं ?