माउंट एवरेस्ट सामान्य ज्ञान (Mount Everest General Knowledge)

माउंट एवरेस्ट सामान्य ज्ञान (Mount Everest General Knowledge) – माउंट एवरेस्ट विश्व की सबसे ऊँची पर्वत चोटी है। यह नेपाल में अवस्थित हिमालय पर्वत का भाग है। इसका नाम जॉर्ज एवरेस्ट के नाम पर रखा गया जो 1830 से 1843 तक भारत के महासर्वेक्षक रहे। इससे पहले इस चोटी को चोटी-15 के नाम से जाना जाता था। 1954 ईo में इसकी ऊँचाई का मापन किया गया तब इसकी ऊँचाई 8848 मीटर ज्ञात की गयी थी। परन्तु नेशनल जियोग्राफिक सोसाइटी ने 05 मई 1999 को जीपीएस उपग्रह के प्रयोग द्वारा इसकी ऊँचाई 8850 मीटर होने की पुष्टि की। इसके बाद दिसंबर 2020 में 30 सदस्यीय चीनी व नेपाली सर्वेक्षण दल ने संयुक्त रूप से इसकी ऊंचाई 8848.86 मीटर तय की।

अन्य नाम

माउंट एवरेस्ट को पृथ्वी के तीसरे ध्रुव के नाम से भी जाना जाता है। इसके अतिरिक्त नेपाल में इसे सगरमाथा और तिब्बत में कोमोलांग्मा के नाम से भी जाना जाता है।

प्रमुख पर्वतारोही

विश्व के सर्वोच्च शिखर तक पहुंचने का क्रम सन् 1953 से शुरू हुआ। एवरेस्ट शिखर पर जाने के लिए तिब्बत की ओर से चढ़ने पर आयु सीमा की कोई बाध्यता नहीं है।

  • एडमंड हिलेरी और तेनजिंग नोरगे 1953 ईo में माउंट एवरेस्ट पर पहुँचने वाले पहले व्यक्ति बने।
  • जिम व्हीटर माउंट एवरेस्ट पर पहुचने वाले पहले अमेरिकी बने। ये 1 मई 1963 ईo को एवरेस्ट पर पहुँचे।
  • नोवांग गोम्बू (तेनजिंग नोरगे का भतीजा) माउंट एवेरेस्ट पर दो बार पहुंचने वाले पहले व्यक्ति बने। ये पहले बार 1 मई 1963 ईo को अमेरिकी अभियान दल के साथ चोटी पर पहुंचे। दूसरी बार 20 मई 1965 को भारतीय अभियान दल के साथ चोटी पर पहुँचे।
  • जुंको तबई (जापान) एवरेस्ट की चोटी पर पहुंचने वाली (1975) विश्व की पहली महिला बनी।
  • बछेंद्री पाल एवरेस्ट की चोटी पर पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं। ये 1984 में एवरेस्ट की चोटी पर पहुंचीं।
  • फू दोरजी बिना ऑक्सीजन के एवरेस्ट की छोटी पर पहुँचने वाले विश्व के पहले व्यक्ति बने। ये 9 मई 1984 को बिना ऑक्सीजन के एवरेस्ट की चोटी पर पहुँचे।
  • अप्पा शेरपा (नेपाल) के नाम एवेरेस्ट की चोटी पर सर्वाधिक बार जाने का रिकॉर्ड है। ये पहली बार मई 1990 में रॉब हॉल के नेतृत्व में एवरेस्ट पर पहुँचे थे।
  • जॉर्डन रोमेरो (अमेरिका) सबसे कम उम्र (13 वर्ष) में एवेरेस्ट चोटी पर पहुंचे।
  • सबसे कम उम्र (13 वर्ष) में एवरेस्ट के शिखर पर पहुंचने वाली विश्व की पहली महिला मालवेथ पूर्णा (आंध्र प्रदेश,भारत) हैं।
  • सबसे कम उम्र (15 वर्ष) में एवरेस्ट के शिखर पर पहुंचने वाला भारतीय पुरुष राघव जुनेजा (मुरादाबाद, उत्तर प्रदेश) है।
  • अर्जुन वाजपई (नोएडा, उत्तर प्रदेश) 13 मई 2010 को 16 वर्ष की आयु में एवेरेस्ट के शिखर पर पहुंचे।
  • टॉम व्हाइटेकर एवरेस्ट के शिखर पर पहुंचने वाले पहले विकलांग व्यक्ति बने। जो कृत्रिम टांग के सहारे एवरेस्ट शिखर तक पहुंचे।

Leave a Comment

चैट खोलें
1
मदद चाहिए ?
Scan the code
हम आपकी किस प्रकार सहायता कर सकते हैं ?