3 नवंबर 2019 दैनिक समसामयिकी (Daily Current Affairs)

3 नवंबर 2019 दैनिक समसामयिकी (Daily Current Affairs) – 3 नवंबर 2019 से सम्बन्धित राष्ट्रीय एवं अन्तर्राष्ट्रीय राजनैतिक, आर्थिक, खेल आदि से सम्बन्धित महत्वपूर्ण घटनाक्रम, प्रसिद्ध व्यक्तियों के निधन से जुड़े समाचार तथा दैनिक समसामयिकी टेस्ट –

नेपाल सरकार ने अपने सभी राज्यपालों को किया बर्खास्त –

नेपाल सरकार ने यह बड़ा फैसला लिया कि देश के सभी सात राज्यों के राज्यपालों को बर्खास्त किया जाता है। रविवार शाम हुई  कैबिनेट की आपातकाल बैठक में यह फैसला लिया गया। इसकी जानकारी राष्ट्रपति कार्यालय की ओऱ से जारी एक विज्ञप्ति के माध्यम से दी गई। इन सभी राज्यपालों की नियुक्ति पिछली सरकार में की गई थी। वर्ततमान में नेपाल में कम्युनिस्ट पार्टी की सरकार है। यहां के वर्तमान प्रधानमंत्री के. पी. शर्मा ओली के पास संसद में दो तिहाई बहुमत है।

ह्यूस्टन के बाद अब थाईलैंड में मोदी –

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने तीन दिवसीय विदेशी यात्रा पर इस बार थाईलैंड के दौरे पर हैं। मोदी यहां भारतीय समुदाय को संबोधित करने के लिए ‘स्वासदी पीएम मोदी’ कार्यक्रम में हिस्सा लेने बैंकॉक पहुंचे।

अफ्रीकी फीवर –

सुअरों को प्रभावित करने वाला यह गंभीर संक्रामक रोग चीन में बड़ी मात्रा में फैला हुआ है। ध्यातव्य है कि वर्तमान में चीन सुअर के मांस का सबसे बड़ा उत्पादक देश है।

युवाह पहल –

यह यूनुसेफ द्वारा चलाई गई पहल है जिसे महिला एवं बाल विकास मंत्रालय द्वारा लांच किया गया है। इसका लक्ष्य 10 से 14 वर्ष के किशोरों को शिक्षा औऱ कौशल विकास को बढ़ावा देने का है। भारत इस पहल को शुरु करने वाला विश्व का पहला देश बना।

फेफड़ों के स्वास्थ्य पर विश्व सम्मेलन –

फेफड़ों के स्वास्थ्प पर 50 वें यूनियन विश्व स्ममेलन का आयोजन भारत में हैदराबाद में किया जा रहा है। फेफड़ों से संबंधित रोग अस्थमा, जुकाम, दमा, निमोनिया इत्यादि हैं।

श्री गुरुनानक देव जी पुरस्कार –

गुरुनानक देव जी की 550 वीं जन्मतिथि के उपलक्ष्य में उनके नाम पर पंजाब सरकार द्वारा एक पुरस्कार की शुरुवात की गई है। इसे शांति के क्षेत्र में प्रदान किया जाएगा औऱ इसके साथ 11 लाख रुपये की धनराशि प्रदान की जाएगी।

Leave a Comment

चैट खोलें
1
मदद चाहिए ?
Scan the code
हम आपकी किस प्रकार सहायता कर सकते हैं ?