4 नवंबर 2019 दैनिक समसामयिकी (Daily Current Affairs)

4 नवंबर 2019 दैनिक समसामयिकी (Daily Current Affairs) – 4 नवंबर 2019 से सम्बन्धित राष्ट्रीय एवं अन्तर्राष्ट्रीय राजनैतिक, आर्थिक, खेल आदि से सम्बन्धित महत्वपूर्ण घटनाक्रम, प्रसिद्ध व्यक्तियों के निधन से जुड़े समाचार तथा दैनिक समसामयिकी टेस्ट –

मेघालय में 24 घंटे से ज्यादा रुकना है तो कराना होगा पंजाकरण –

नवंबर 2019 के शुरुवात में ही मेघालय कैबिनेट ने राज्य में नागरिकों की सुरक्षा संबंधी अधिनियम 2016 में संशोधन को मंजूरी प्रदान कर दी है। इसके तहत राज्य के बाहर से आने वाले यात्रियों को राज्य में 24 घंटे से अधिक रुकने के लिए रजिस्ट्रेशन कराना होगा। इसका उल्लंघन करने पर अपराधी को भारतीय दंड संहिता की धारा 176 या 177 के तहत दण्ड दिया जाएगा।

दिल्ली मेंं आज से ओड – ईवेन लागू

दिल्ली में ट्रैफिक की समस्या से निजात पाने के लिए एक बार फिर वहां पर सम – विषम फार्मूला लागू किया गया है। इस बार इसे 04 नवंबर से 15 नवंबर तक सुबह 8 बजे से रात 8 बजे तक के लिए लागू किया गया है। इसका उल्लंघन करने पर दोषी को 4000 रुपये का जुर्माना भरना पड़ेगा। इससे पहले यह फार्मूला साल 2016 मे भी लागू किया जा चुका है।

भारत का नया नक्शा जारी –

जम्मू कश्मीर से धारा 370 हटाए जाने औऱ दो नए केंद्र शासित प्रदेश बनाए जाने के बाद केंद्र सरकार ने देश के नए नक्शे की जारी कर दिया है। इसके तहत पाक अधिकृत कश्मीर के दो हिस्सों मीरपुर और मुजफ्फराबाद को भी भारत के नक्शें में जगह दी गई है। इन दोनों जिलों सहित जम्मू कश्मीर में कुल 22 जिले हो गए हैं।

सत्यपाल मलिक बने गोवा के राज्यपाल –

जम्मू कश्मीर के अंतिम राज्यपाल सत्यपाल मलिक को गोवा के राज्यपाल के तौर पर राष्ट्रपति द्वारा 25 अक्टूबर 2019 को नियुक्त किया गया था। जम्मू कश्मीर को केंद्र शासित प्रदेश का दर्जा दिए जाने के बाद वहां से राज्यपाल का पद समाप्त हो गया। राज्यपाल के शपथ ग्रहण समारोह में गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत भी मौजूद रहे।

Leave a Comment

चैट खोलें
1
मदद चाहिए ?
Scan the code
हम आपकी किस प्रकार सहायता कर सकते हैं ?