5 नवंबर 2019 दैनिक समसामयिकी (Daily Current Affairs)

5 नवंबर 2019 दैनिक समसामयिकी (Daily Current Affairs) – 5 नवंबर 2019 से सम्बन्धित राष्ट्रीय एवं अन्तर्राष्ट्रीय राजनैतिक, आर्थिक, खेल आदि से सम्बन्धित महत्वपूर्ण घटनाक्रम, प्रसिद्ध व्यक्तियों के निधन से जुड़े समाचार तथा दैनिक समसामयिकी टेस्ट –

चीन ने बनाई अल्जाइमर की दवाई –

चीन की एक कंपनी ने भूलने की बीमारी अल्जाइमर की दवाई बना ली है। ओलिगोमैनेट नामक इस दवाई को शंघाई की एक कंपनी द्वारा बनाया गया है।  इस दवा को चीन की सरकार ने मंजूरी दे दी है। यह अपने आप में पहली तरह की दवाई है। कंपनी ने इस क्षेत्र में पिछले 17 साल में पहली बार बड़ी रिसर्च की है। इसे अगले माह से लोगाों के लिए प्रयोग किया जाएगा। इस बीमारी से जूझ रहे 5 करोंड़ लोगों में से 1 करोड़ लोग चीन में ही हैं।

चिराग पासवान बने लोजपा के अध्यक्ष –

रामविलास पासवान के पुत्र चिराग पासवान को लोक जनशक्ति पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में पार्टी का नया अध्यक्ष चुना गया। इस पार्टी की स्थापना साल 2000 में रामविलास पासवान ने की थी।

आऱसीईपी समझौता –

क्षेत्रीय व्यापक आर्थिक भागीदारी (आरसीईपी) एक व्यापक समझौता है । इसके सदस्य देश एक दूसरे को व्यापारिक सहूलियतें प्रदान करते हैं। भारत मे 04 नवंबर 2019 को इसका हिस्सा बनने से इनकार कर दिया। बैंकॉक में आरसीईपी के शिखर सम्मेलन में विश्व के कई देशों ने भाग लिया। इस समझौते के सदस्य देशों को एक दूसरे से किए गए आयात निर्यात पर टैक्स नहीं देना पड़ता या उसकी मात्रा बहुत कम कर दी जाती है।

बिहार ने लगाया 15 साल से पुराने वाहनों पर प्रतिबंध –

राज्य में प्रदूषण पर लगाम कसने के लिए राज्य सरकार ने राज्य में 15 वर्ष से पुराने वाहनों पर प्रतिबंध लगा दिया है। यह फैसला 07 नवंबर से लागू होगा।

Leave a Comment

चैट खोलें
1
मदद चाहिए ?
Scan the code
हम आपकी किस प्रकार सहायता कर सकते हैं ?