4 जून 2019 दैनिक समसामयिकी (Daily Current Affairs)

4 जून 2019 दैनिक समसामयिकी (Daily Current Affairs) – 4 जून 2019 से सम्बन्धित राष्ट्रीय एवं अन्तर्राष्ट्रीय राजनैतिक, आर्थिक, खेल आदि से सम्बन्धित महत्वपूर्ण घटनाक्रम, प्रसिद्ध व्यक्तियों के निधन से जुड़े समाचार तथा दैनिक समसामयिकी टेस्ट –

श्रीलंका के सभी मुस्लिम मंत्रियों ने दिया इस्तीफ़ा –

कोलंबो बम धमाकों पर उठे विवाद के बाद इस तरह के सामूहिक इस्तीफे का मामला सामने आया है। दरअसल बम कांड के बाद श्रीलंका के एक मुस्लिम मंत्री और एक गवर्नर के इस्तीफे की मांग उठी थी। इन पर बम कांड के संदिग्धों के साथ संबंध होने का आरोप लगाया गया। इसी से हताश होकर कल 03 जून को सभी 09 मुस्लिम मंत्रियों और दो गवर्नरों ने इस्तीफ़ा दे दिया। श्रीलंका में मुस्लिमों की आबादी लगभग 9% है।

इजराइल के राष्ट्रपति की पत्नी का निधन –

इजराइल के राष्ट्रपति रूवेन रिवलिन की पत्नी नेचामा रिवलिन का निधन हो गया है। उनके फेफड़ों ने प्रतिरोपण के तीन माह बाद काम करना बंद कर दिया। इनका विवाह सन् 1971 में हुआ था।

असम सरकार ने पंचायत प्रमुख की उम्र सीमा घटाई –

असम सरकार ने पंचायत प्रमुख बनने की निम्नतम सीमा को घटाने का निर्णय लिया है। अब तक पंचायत प्रमुख बनने की न्यूनतम आयु 35 वर्ष निर्धारित थी। असम सरकार ने इसे घटाकर 25 वर्ष करने का निर्णय लिया है। साथ ही इस पद पर आसीन होने के लिए अधिकतम 2 बच्चे होने का प्रावधान बना रहेगा।

भारत के युसूफ अली बने UAE के पहले अप्रवासी स्थाई नागरिक –

भारत के केरल में जन्मे युसूफ अली संयुक्त अरब अमीरात के स्थाई नागरिक बनने वाले पहले अप्रवासी बन गए हैं। लुलु ग्रुप के मालिक युसूफ अली एक अरबपति हैं। वीजा से इतर ‘गोल्ड कार्ड’ UAE में अप्रवासियों को स्थाई निवास की अनुमति देता है।

Leave a Comment

चैट खोलें
1
मदद चाहिए ?
Scan the code
हम आपकी किस प्रकार सहायता कर सकते हैं ?