5 जून 2019 दैनिक समसामयिकी (Daily Current Affairs)

5 जून 2019 दैनिक समसामयिकी (Daily Current Affairs) – 5 जून 2019 से सम्बन्धित राष्ट्रीय एवं अन्तर्राष्ट्रीय राजनैतिक, आर्थिक, खेल आदि से सम्बन्धित महत्वपूर्ण घटनाक्रम, प्रसिद्ध व्यक्तियों के निधन से जुड़े समाचार तथा दैनिक समसामयिकी टेस्ट –

विश्व पर्यावरण दिवस –

विश्व पर्यावरण दिवस की शुरुवात विश्व में बढ़ रहे ग्लोबल वार्मिंग और प्रदूषण के खतरों से चिंतित होकर की गयी। यह प्रत्येक वर्ष विश्व भर में 05 जून को मनाया जाता है। इस दिवस को मनाने का सुझाव पहली बार सन् 1972 में संयुक्त राष्ट्र महासभा के मानव पर्यावरण विषय पर हुए एक आयोजन में दिया गया था। विश्व पर्यावरण दिवस पहली बार 05 जून 1974 को मनाया गया था। इस वर्ष विश्व पर्यावरण दिवस 2019 की थीम ‘वायु प्रदूषण’ है।

ब्रह्मोस सुपर सोनिक क्रूज मिसाइल का सफल परीक्षण –

सुपर सोनिक क्रूज मिसाइल ब्रह्मोस का परीक्षण ओडिशा के चांदीपुर एकीकृत परीक्षण रेंज से मंगलवार को किया गया। इसकी मारक क्षमता 290 किमी है।

Leave a Comment

चैट खोलें
1
मदद चाहिए ?
Scan the code
हम आपकी किस प्रकार सहायता कर सकते हैं ?