5 अक्टूबर 2019 दैनिक समसामयिकी (Daily Current Affairs)

5 अक्टूबर 2019 दैनिक समसामयिकी (Daily Current Affairs) – 5 अक्टूबर 2019 से सम्बन्धित राष्ट्रीय एवं अन्तर्राष्ट्रीय राजनैतिक, आर्थिक, खेल आदि से सम्बन्धित महत्वपूर्ण घटनाक्रम, प्रसिद्ध व्यक्तियों के निधन से जुड़े समाचार तथा दैनिक समसामयिकी टेस्ट –

साल 2021 तक मिजोरम में होगी बड़ी लाइन-

केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने हाल ही में मिजोरम में रेल की बड़ी लाइन बिछाने की घोषणा की है। यह कार्य वर्ष 2021 में होगा।

हममन प्रीत कौर-

भारतीय महिला क्रिकेटर हरमन प्रीत कौर हाल ही में 100 टी-20 मैच खेलने वाली पहली भारतीय महिला क्रिकेटर बन गई हैं। इन्होंने यह उपलब्थि सूरत में दक्षिण अफ्रीका के विरुद्ध खेलते हुए हासिल की। केवल महिला वर्ग में ही नहीं बल्कि पुरुष वर्ग को भी मिलाकर यह उपलब्थि हासिल करने वाली यह भारत की पहली क्रिकेटर हैं। ये साल 2016 से भारत की महिला क्रिकेट टीम की टी-20 मैच की कप्तान हैं। इन्होंने अपने टी-20 करियर की शुरुवात 11 जून 2009 को इंग्लैंड के विरुद्ध खेलकर की थी।

विश्व शिक्षक दिवस –

05 अक्टूबर को प्रति वर्ष दुनिया भर में विश्व शिक्षक दिवस मनाया जाता है। इसका उद्देश्य विश्व भर में शिक्षकों की स्थिति को सुधारना है। इस दिवस को मनाने का निर्णय साल 1966 में यूनेस्को औऱ अंतरराष्ट्रीय श्रम संगठन की एक संयुक्त बैठक में लिया गया था। इसके बाद साल 1994 में इस दिवस को मनाने की शुरुवात हूई।

प्रकाश पोर्टल-

हाल ही में केंद्र सरकार ने बिजली की समस्या ने निपटने हेतु प्रकाश पोर्टल की शुरुवात की है। इसका उद्देश्य बिजलीघरों को अच्छा कोयला उपलब्ध कराने हेतु सभी पक्षों में तालमेल बिठाना है।

Leave a Comment

चैट खोलें
1
मदद चाहिए ?
Scan the code
हम आपकी किस प्रकार सहायता कर सकते हैं ?