4 अक्टूबर 2019 दैनिक समसामयिकी (Daily Current Affairs)

4 अक्टूबर 2019 दैनिक समसामयिकी (Daily Current Affairs) – 4 अक्टूबर 2019 से सम्बन्धित राष्ट्रीय एवं अन्तर्राष्ट्रीय राजनैतिक, आर्थिक, खेल आदि से सम्बन्धित महत्वपूर्ण घटनाक्रम, प्रसिद्ध व्यक्तियों के निधन से जुड़े समाचार तथा दैनिक समसामयिकी टेस्ट –

ओपेक से अलग होगा इक्वाडोर-

दक्षिण अमेरिका महाद्वीप पर अवस्थित देश इक्वाडोर ने हाल ही में तेल निर्यातक देशों के संगठन (ओपेक) से अलग होने की घोषणा कर दी है। इक्वाडोर के ऊर्जा मंत्रालय द्वारा यह घोषणा की गई कि जनवरी 2020 में वह इस समूह से देश अलग हो जाएगा। देश इस संगठन से साल 1973 में जुड़ा था। इसके बाद साल 1992 में यह इस संगठन से बाहर हो गया और इसके बाद साल 2007 में पुनः संगठन में शामिल हो गया।

पीएमसी बैंक के ग्राहकों के कैश निकालने की लिमिट हुई 25 हजार-

हाल ही में आरबीआई ने पीएमसी बैंक के ग्राहकों के लिए कैश निकालने की लिमिट 10 हजार से बढ़ाकर 25 हजार कर दी है। इससे पूर्व आरबीआई ने 24 सितंबर को निर्देश जारी कर यह सीमा 1 हजार की थी, इसके बाद 26 सितंबर को इसे बढ़ाकर 10 हजार कर दिया था। अब पीएमसी के ग्राहक प्रति दिन 25 हजार की रकम निकाल पायेंगे।

दिल्ली में बनेगा पहला खेल विश्वविद्यालय-

हाल ही में दिल्ली की राज्य सरकार ने दिल्ली में राज्य का पहला खेल विश्वविद्यालय बनाने को मंजूरी प्रदान कर दी है। इसकी स्थापना सरकार मुंडका में 90 एकड़ क्षेत्र में करेगी। केजरीवाल ने इसकी स्थापना के बाद राज्य में स्पोर्ट्स स्कूल औऱ कॉलेज खोलने की योजना की भी बात कही है।

सरबत द् भल्ला एक्सप्रेस-

केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने आज 04 अक्टूबर 2019 को नई दिल्ली रेलवे स्टेशन से हरी झंडी दिखाकर इसे रवाना किया। इस रेल का संचालन नई दिल्ली से लुधियाना (पंजाब) के बीच होगा।

हांगकांग सरकार ने नकाब पहनने पर लगाया प्रतिबंध-

हांगकांग में सरकार ने मास्क पहनकर प्रदर्शन करने पर प्रतिबंध लगा दिया है। 1 अक्टूबर को हुई हिंसक घटनाओं के बाद सरकार ने यह प्रतिबंध लगाया है।

देश की पहली प्राइवेट रेल तेजस को हरी झंडी-

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री ने हाल ही मे तेजस को हरी झंडी दिखाकर इसका शुभारंभ किया। इस रेल का संचालन पूरी तरह से आईआरसीटीसी द्वारा किया जाएगा। इस रेल के सभी यात्रियों को 5 लाख का मुफ्त बीमा भी दिया जाएगा।

Leave a Comment

चैट खोलें
1
मदद चाहिए ?
Scan the code
हम आपकी किस प्रकार सहायता कर सकते हैं ?