7 जून 2019 दैनिक समसामयिकी (Daily Current Affairs)

7 जून 2019 दैनिक समसामयिकी (Daily Current Affairs) – 7 जून 2019 से सम्बन्धित राष्ट्रीय एवं अन्तर्राष्ट्रीय राजनैतिक, आर्थिक, खेल आदि से सम्बन्धित महत्वपूर्ण घटनाक्रम, प्रसिद्ध व्यक्तियों के निधन से जुड़े समाचार तथा दैनिक समसामयिकी टेस्ट –

भारतीय मौसम विभाग अब जिला स्तर पर जानकारी देगा –

भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने अब जिला स्तर पर जानकारी देने की योजना बनाई है। IMD सन् 2020 तक देश के सभी जिलों की जिला स्तर पर मौसम की जानकारी देने की योजना पर तेजी से काम कर रहा है।

मोदी ने किया नीति आयोग का पुनर्गठन –

भारत के प्रधानमंत्री और नीति आयोग के अध्यक्ष नरेंद्र मोदी ने कल 06 जून को नीति आयोग के पुनर्गठन को मंजूरी प्रदान कर दी है। आधिकारिक जानकारी के आधार पर राजीव कुमार को पुनः उपाध्यक्ष बनाया गया है। गृह मंत्री अमित शाह इसके पदेन सदस्य होंगे। नीति आयोग का गठन 01 जनवरी 2015 को योजना आयोग के स्थान पर किया गया था। आयोग के अन्य सदस्यों में राजनाथ सिंह, निर्मला सीतारमण, नरेंद्र सिंह तोमर शामिल हैं। इनके अतिरिक्त नितिन गडकरी, थावर चंद्र गहलोत, पीयूष गोयल, राव इंद्रजीत सिंह इसमें आमंत्रित सदस्य होंगे।

थाईलैंड के पूर्व प्रधानमंत्री को दो साल की सजा –

थाईलैंड के पूर्व प्रधानमंत्री थाकसिन शिनवात्रा को वहां के उच्चतम न्यायलय की एक शाखा ने दो साल की सजा सुनाई है। उन्हें यह सजा एक लाटरी प्रोग्राम के संबंध में सुनाई गयी है।

श्रीलंका में एक मुस्लिम डॉक्टर पर 4000 बौद्ध महिलाओं की नसबंदी करने का आरोप –

अव्यवस्था के दौर से गुजर रहे श्रीलंका में एक बार फिर बौद्ध और मुस्लिमों के बीच तनाव की स्थिति बन गयी है। हाल ही में वहां एक डॉक्टर द्वारा लगभग 4000 बौद्ध महिलाओं की नसबंदी करने का मामला सामने आया है। यह खबर फैलते ही एक बार फिर वहां अराजकता का माहौल कायम हो गया है। यह खबर वहां के एक अख़बार ‘डिवाइन’ द्वारा 23 मई को छापी गयी। साथ ही इस डॉक्टर को आतंकी संगठन नेशनल तौहीद जमात का सदस्य भी बताया गया। जब भी कोई महिला बच्चा पैदा होने के लिए हॉस्पिटल आती तो ये डॉक्टर बच्चा पैदा होने के बाद महिला की नसबंदी भी कर देता था। इस आरोप की अभी तक पुष्टि नहीं हुयी है। परन्तु एक महिला ने सामने आकर डॉक्टर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराइ है। इस डॉक्टर ने 11 साल पहले इस महिला का ऑपरेशन द्वारा बच्चा पैदा कराया था। तभी से उनकी दूसरी संतान पैदा नहीं हुयी।

नेपाल के पशुपति नाथ मंदिर ने अपनी संपत्ति की सार्वजनिक –

हाल ही में नेपाल के प्रसिद्ध पशुपति नाथ मंदिर ने अपनी संपत्ति को सार्वजनिक किया है। मंदिर के पास कुल 9 किलो ग्राम सोना और 1.29 अरब कैश की संपत्ति है। यह नेपाल के साथ भारतीय श्रद्धालुओं का भी तीर्थ स्थल है। यहाँ भारत व नेपाल के लाखों श्रद्धालुओं का आना जाना लगा रहता है।

चीन में कैदियों के लिए ऑनलाइन शॉपिंग प्लेटफार्म की शुरुवात –

चीन के गुआंगडाँग प्रदेश में एक नई पहल देखने को मिली है। यहाँ के कैदियों को जेल में ही ऑनलाइन खरीदारी का मौका दिया जायेगा। इसके लिए प्रत्येक माह में 3000 रूपये की खरीदारी की सीमा निर्धारित की गयी है। प्रशासन द्वारा पहले ही जनवरी से अप्रैल के बीच पायलेट प्रोजेक्ट के रूप में इसका प्रयोग किया जा चुका है। यह पायलेट प्रोजेक्ट साफल रहा।

Leave a Comment

चैट खोलें
1
मदद चाहिए ?
Scan the code
हम आपकी किस प्रकार सहायता कर सकते हैं ?