दैनिक समसामयिकी 7 अक्टूबर 2020 (Daily Current Affairs)

दैनिक समसामयिकी 7 अक्टूबर 2020 (Daily Current Affairs) – दैनिक समसामयिकी 7 अक्टूबर 2020 से सम्बन्धित राष्ट्रीय एवं अन्तर्राष्ट्रीय राजनैतिक, आर्थिक, खेल आदि से सम्बन्धित महत्वपूर्ण घटनाक्रम, प्रसिद्ध व्यक्तियों के निधन से जुड़े समाचार तथा डेली करंट अफेयर्स –

इस साल के भौतिकी के नोबेल पुरस्कार के लिए किन नामों की घोषणा की गई – रोजर पेंसोरे, रेनहार्ड गैंजेल, एंड्रिया गेज

विश्व आवास दिवस कब मनाया जाता है – अक्टूबर माह के प्रथम सोमवार को

भारत में वन्यजीव सप्ताह कब से कब तक मनाया जा रहा है – 2 से 8 अक्टूबर

इंडो-अमेरिकन चैंबर ऑफ कामर्स (IACC) ने किस भारतीय उद्योगपति को हाल ही में IACC लाइफटाइम अचीवमेंट एंड ग्लोबल एक्सीलेंस पुरस्कार से सम्मानित किया – रतन टाटा

किस देश के निर्वाचन आयोग ने हाल ही में देश के संसदीय चुनाव के परिणामों को अवैध घोषित किया – किर्गिस्तान

वर्तमान में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री कौन हैं, जिन्होंने हाल ही में कोविड-19 के लिए आयुष मानक उपचार प्रोटोकॉल लांच किया – डॉ हर्षवर्धन

भारतीय तटरक्षक बल के किस अपतटीय गश्ती पोत को हाल ही में चेन्नई में कमीशन किया गया – विग्रह

नागरिक उड्डयन सुरक्षा ब्यूरो का नया महानिदेशक किसे नियुक्त किया गया – एम. ए. गणपति

किस राज्य के मुख्यमंत्री ने हाल ही में एंटी एयर पॉल्यूशन कैंपेन की शुरुवात की है – दिल्ली के

विश्व व्यापार संगठन ने 2020 में विश्व व्यापार में कितनी गिरावट का पूर्वानुमान लगाया है – 2 प्रतिशत

हाल ही में राजस्थान के किस कांग्रेसी विधायक का 65 वर्ष की अवस्था में कोविड-19 से निधन हो गया – कैलाश चंद्र त्रिवेदी

साल 1998 ई. में झारखंड के गिरिडीह में कोयला ब्लॉक आबंटन में हाल ही में कौन पूर्व केंद्रीय मंत्री दोषी पाये गए – दिलीप रे

हाल ही में भारतीय स्टेट बैंक ऑफ इंडिया का अध्यक्ष किसे नियुक्त किया गया – दिनेश खारा को

सरकार ने कौन से मास्क के निर्यात पर प्रतिबंध को हटा लिया है – N-95 मास्क

इस साल के चिकित्सा के नोबेल पुरस्कार के लिए किन नामों की घोषणा की गई – हार्वे जे. आल्टर, चार्ल्स एम. राइस व माइकल ह्यूटन

Leave a Comment

चैट खोलें
1
मदद चाहिए ?
Scan the code
हम आपकी किस प्रकार सहायता कर सकते हैं ?