9 नवंबर 2019 दैनिक समसामयिकी (Daily Current Affairs)

9 नवंबर 2019 दैनिक समसामयिकी (Daily Current Affairs) – 9 नवंबर 2019 से सम्बन्धित राष्ट्रीय एवं अन्तर्राष्ट्रीय राजनैतिक, आर्थिक, खेल आदि से सम्बन्धित महत्वपूर्ण घटनाक्रम, प्रसिद्ध व्यक्तियों के निधन से जुड़े समाचार तथा दैनिक समसामयिकी टेस्ट –

अयोध्या विवाद पर सुप्रीम कोर्ट का ऐतिहासिक फैसला –

कोर्ट ने आज 09 नवंबर 2019 को अयोध्या विवाद पर अपना निर्णय सुना दिया है। मुख्य न्यायाधीश रंजन गोगोई ने सुबह 10:30 बजे निर्णय को पढ़ना शुरु किया। विवादित भूमि पर अब से राम मंदिर का अधिकार होगा औऱ मुस्लिम पक्ष को अयोध्या में ही कहीं दूसरी जगह पांच एकड़ जमीन बाबरी मस्जिद बनाने के लिए दी जाएगी। कोर्ट ने कहा कि मुस्लिम पक्ष विवादित जमीन पर अपना दावा साबित करने में नाकाम रहा। कोर्ट ने कहा कि मंदिर तोड़कर मस्जिद बनाए जाने के भी ठोस सबूत प्राप्त नहीं हुए हैं। इसके साथ ही कोर्ट ने निर्मोही अखाड़े का भी दावा खारिज कर दिया। कोर्ट ने कहा कि फैसला आस्था के आधार पर नहीं दिया जा सकता। इसे कानूनी आधार पर ही दिया जा जाएगा। कोर्ट ने केंद्र सरकार को तीन माह के भीतर मंदिर बनाने हेतु ट्रस्ट गठित करने को कहा है। यही ट्रस्ट राम मंदिर का निर्माण करेगा।

विवाद पर सुनवाई –

उच्चतम न्यायालय के पांच न्यायाधीशों की एक संवैधानिक पीठ ने लगातार 40 दिन तक सुनवाई कर 16 अक्टूबर को अपने निर्णय को सुरक्षित रख लिया था। इस निर्णय को 23 दिन बाद 09 नवंबर 2019 को सुनाने की भी बात भी तभी कह दी थी। भारतीय न्यायपालिका के इतिहास में यह दूसरी सबसे लंबी सुनवाई थी। अब तक की सबसे लंबी सुनवाई केशवानंद भारती विवाद में चली थी। तब यह सुनवाई 68 दिनों तक चली थी।

नोट – इस निर्णय को ध्यान में रखते हुए सरकार ने देश के सभी स्कूल, कॉलेज औऱ विश्वविद्यालय का सोमवार तक अवकाश घोषित कर दिया है।

Leave a Comment

चैट खोलें
1
मदद चाहिए ?
Scan the code
हम आपकी किस प्रकार सहायता कर सकते हैं ?