जिला आगरा सामान्य ज्ञान (Agra District General Knowledge)

जिला आगरा सामान्य ज्ञान (Agra District General Knowledge) – आगरा जिला उत्तर प्रदेश के 75 जिलों में से एक है। 1504 ईo में इस ऐतिहासिक नगर की स्थापना सिकंदर लोदी ने की थी। इसके बाद सन् 1858 ईo तक यह राज्य की राजधानी रहा। इसे ताजनगरी व पेठा नगरी के नाम से भी जाना जाता है। यहाँ स्थित ताजमहल विश्व की बेहद खूबसूरत इमारतों में से एक है। ताजमहल के अतिरिक्त यहाँ पर लालकिला, जामा मस्जिद, एत्माउद्दौला का मकबरा, अकबर का मकबरा, रामबाग, दयालबाग, फतेहपुर सीकरी भी महत्वपूर्ण पर्यटन स्थल हैं। हर साल विश्व भर से हजारों लोग यहाँ पर आते हैं। यहाँ पर नेशनल पैराशूट ट्रेनिंग कॉलेज भी स्थित है। यहाँ की मोती मस्जिद का निर्माण शाहजहाँ ने कराया था। इस जिले का कुल क्षेत्रफल 10863 वर्ग किमी है। आगरा में 906 गाँव और कुल 06 तहसीलें – सदर, फतेहाबाद, किरावली, खेरागढ़, बाह, एत्मादपुर हैं।

आगरा एक नजर में (Agra District at a Glance)

जिला आगरा
उपनाम ताज नगरी, पेठा नगरी
संस्थापक सिकंदर लोदी
स्थापना वर्ष 1504
क्षेत्रफल 10863 वर्ग किमी
जनसंख्या (2011) 4418797
तहसीलें 06
विकासखंड 15
कुल गाँव 906
जनसंख्या की दशकीय वृद्धि 22 %
जनसंख्या घनत्व 1094 व्यक्ति/किमी
लिंगानुपात 869
साक्षरता दर 71.6 %
भाषाएं हिंदी, अंग्रेजी, ब्रज
मिट्टी मरुस्थलीय मृदा
कृषि जलवायु दक्षिण पश्चिमी समशुष्क मैदान
झीलें कीठम झील
नदी यमुना
हवाई अड्डा खेरिया हवाई अड्डा
मेला/महोत्सव ताज महोत्सव, कैलाश मेला, वटेश्वर मेला।
पक्षी विहार सूर सरोवर पक्षी विहार
वन्यजीव संस्थान राष्ट्रीय चम्बल वन्यजीव विहार
पर्यटन स्थल ताजमहल, लालकिला, जमा मस्जिद, एत्माउद्दौला का मकबरा, फतेहपुर सीकरी

Leave a Comment

चैट खोलें
1
मदद चाहिए ?
Scan the code
हम आपकी किस प्रकार सहायता कर सकते हैं ?