अण्डमान और निकोबार द्वीप समूह सामान्य ज्ञान

अण्डमान और निकोबार द्वीप समूह सामान्य ज्ञान (Andaman and Nicobar Islands General Knowledge) – अण्डमान और निकोबार द्वीप समूह बंगाल की खाड़ी ( हिन्द महासागर ) के दक्षिण में अवस्थित भारत का एक केंद्रशासित प्रदेश है। इसकी राजधानी पोर्ट ब्लेयर है। इस द्वीप समूह में लगभग 572 छोटे बड़े द्वीप सम्मिलित हैं। 10 डिग्री उत्तरी अक्षांश अण्डमान द्वीप समूह को निकोबार द्वीप समूह से पृथक करता है। यहाँ की सबसे ऊँची पर्वत छोटी सेंडल पीक है जो कि उत्तरी अण्डमान में अवस्थित है। पोर्ट ब्लेयर के उत्तर में अवस्थित बैरन द्वीप और नारकोंडम द्वीप ज्वालामुखी द्वीप का उदाहरण हैं। यहाँ के ग्रेट निकोबार द्वीप पर कुछ नदियों यथा एलेक्जेंड्रो, अमृत कौर, डॉगमर और गैलाथा का भी अस्तित्व है।

अण्डमान और निकोबार द्वीप समूह : एक नजर में (Andaman and Nicobar Islands at a Glance) 

केंद्र शासित प्रदेश अंदमान और निकोबार द्वीप समूह
राजधानी पोर्ट ब्लेयर
स्थापना वर्ष 1956
उप राज्यपाल देवेंद्र कुमार जोशी
उच्च न्यायालय कलकत्ता हाई कोर्ट
क्षेत्रफल 8249 वर्ग किमी.
जनसँख्या 3,80,652
लोकसभा सीटें 01
राज्यसभा सीटें N/A
विधानसभा सीटें N/A
कुल जिले 03
राजकीय पुष्प अण्डमान पयिनमा (Lagerstoemia Hypoleuca)
राजकीय पक्षी अण्डमान वुड पिजन (columba palumboides)
राजकीय पशु समुद्री गाय (डुन्गोंग)
राजकीय वृक्ष अण्डमान पडौक
जन घनत्व 46
लिंगानुपात 876
साक्षरता 86.71 %
भाषा बांग्ला, हिंदी, तमिल, मलयालम
नदियाँ एलेक्जेंड्रो, अमृत कौर, डॉगमर, गैलाथा
ग्रामीण जनसंख्या 62.54 %
शहरी जनसंख्या 37.46 %
हिंदू जनसंख्या 69.5 %
ईसाई जनसंख्या 21.5 %
मुस्लिम जनसंख्या 8.5 %
जनजातियाँ ओँजे, जारवा, जरना, सेंटलीज

Leave a Comment

चैट खोलें
1
मदद चाहिए ?
Scan the code
हम आपकी किस प्रकार सहायता कर सकते हैं ?