अरुणाचल प्रदेश सामान्य ज्ञान (Arunachal Pradesh GK)

अरुणाचल प्रदेश सामान्य ज्ञान (Arunachal Pradesh General Knowledge) – अरुणाचल प्रदेश भारत का सबसे पूर्वी राज्य है। इसकी राजधानी ईटानगर है। 1962 से पहले इस राज्य को नेफा – नार्थ ईस्ट फ्रंटियर एजेंसी के नाम से जाना जाता था। चीन और भारत के मध्य खींची गयी मैकमोहन रेखा इसी राज्य की उत्तरी सीमा है। इस राज्य का अपना पृथक उच्च न्यायालय नहीं है। न्यायिक कार्यों हेतु यह असम राज्य के गुवाहाटी हाई कोर्ट के न्यायिक क्षेत्र के अंतर्गत आता है। इसकी सीमा असम व नागालैंड से मिलती है। इनके अतिरिक्त इसकी अंतर्राष्ट्रीय सीमा भूटान, चीन व म्यांमार से लगती है। भारत में सर्वप्रथम इसी राज्य में सूर्योदय होता है। 1972 में इसे केंद्र शासित राज्य बनाया गया था। परन्तु 20 फरवरी 1987 को इसे भारत का 24 वां राज्य घोषित किया गया।

अरुणाचल प्रदेश : एक नजर में (Arunachal Pradesh at a Glance)

राज्यअरुणाचल प्रदेश
राजधानीईटानगर
स्थापना दिवस20 फरवरी (1987)
राज्यपालबी. डी. मिश्रा
मुख्यमंत्रीपेमा खांडू
उच्च न्यायालयगुवाहाटी हाई कोर्ट
क्षेत्रफल83743 वर्ग किमी.
जनसँख्या13,82,611
लोकसभा सीटें2
राज्यसभा सीटें1
विधानसभा सीटें60
कुल जिले20
राजकीय पुष्पद्रौपदी माला (फॉक्स टेल आर्किड)
राजकीय पक्षीग्रेट इंडियन हॉर्नबिल
राजकीय पशुमिथुन
राजकीय वृक्षहोलोंग
राजकीय खेलहोल तासो दुकानाराम
लिंगानुपात920
प्रथम मुख्यमंत्रीप्रेम खांडू थुंगन
भाषाअंग्रेजी, न्यिशी, आदि, बंगाली, नेपाली, हिंदी, असमिया
लोकनृत्यबारदोछम
नदियाँसियांग और सहायक नदियाँ
जनजातियाँमोपा, डबला, सुलुंग, मिन्योंग, मेजी
राष्ट्रीय उद्याननामदाफा राष्ट्रीय उद्यान
उत्सवपक्के पागा हॉर्निबाल उत्सव

Leave a Comment

चैट खोलें
1
मदद चाहिए ?
Scan the code
हम आपकी किस प्रकार सहायता कर सकते हैं ?