करेंट अफेयर्स 2 दिसंबर 2021

करेंट अफेयर्स 2 दिसंबर 2021 (current-affairs-2-december-2021) – इस लेख में विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं जैसै – UPSC, State PCS, SSC, Banking, TET, NET, TGT, PGT, पुलिस, लेखपाल में पूछे जाने वाले महत्वपूर्ण राष्ट्रीय व अंतर्राष्ट्रीय समसामयिकी घटनाक्रम को संकलित किया गया है।

अंतर्राष्ट्रीय दास प्रथा उन्मूलन दिवस – 2 दिसंबर

इसे संयुक्त राष्ट्र महासभा द्वारा 1986 ई. से हर साल मनाया जा रहा है। इसमें दास प्रथा के सभी रूपों व पहलुओं के बारे में जागरूता फैलाने से संबंधित कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है। संयुक्त राष्ट्र महासभा में 2 दिसंबर 1949 ई. को रेजोल्यूशन 317 (4) पारित किया गया था। इसके तहत अंतर्राष्ट्रीय दास प्रथा उन्मूलन दिवस को शुरु किया गया था।

विश्व कम्प्यूटर साक्षरता दिवस – 2 दिसंबर

डिजिटल साक्षरता को बढ़ावा देने व कम्प्यूटर के महत्व को समझाने के उद्देश्य से हर साल 2 दिसंबर को कम्प्यूटर साक्षरता दिवस के रूप में मनाया जाता है। मूलतः इस दिवस की शुरुवात भारतीय कम्प्यूटर कंपनी NIIT द्वारा साल 2001 में अपनी 20वीं वर्षगाँठ के उपलक्ष्य में की गई थी। इसी वर्ष पहली बार विश्व कम्प्यूटर साक्षरता दिवस को मनाया गया था।

राष्ट्रीय प्रदूषण नियंत्रण दिवस – 2 दिसंबर

यह दिवस 1984 ई. में हुई भोपाल गैस त्रासदी से संबंधित है। यह भोपाल गैस त्रासदी में जान गंवाने वालों को याद करने के लिए मनाया जाता है। 2-3 दिसंबर की रात को फैक्ट्री से मिथाइळ आइसोसाइनेट का स्त्राव शुरु हो गया। इस घटना में हजारों लोगों की मौत हो गई। इस दिवस का मुख्य उद्देश्य लोगों को प्रदूषण नियंत्रण को नियमों व औद्योगिक आपदाओं के बारे में जागरूक करना है। 

Magdalena Andersson –

हाल ही में मैग्डेलेना एंडरसन स्वीडन की पहली महिला प्रधानमंत्री बनी। ये सेंटर लेफ्ट डेमोक्रेटिक पार्टी की लीडर हैं। लेकिन उनके द्वारा प्रस्तुत बजट को विपक्ष द्वारा खारिज कर दने के बाद इन्होंने पद से इस्तीफा दे दिया। इसके बाद फिर इन्हें देश का प्रधानमंत्री नियुक्त किया गया।

पुलिस आयुक्तालय प्रणाली –

मध्यप्रदेश ने हाल ही में अपने दो शहरों में पुलिस आयुक्तालय प्रणाली लागू करने की घोषणा की है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने राजधानी भोपाल और इंदौर में इसे शुरु करने की घोषणा की है। बढ़ती जनसंख्या व भौगिलिक विस्तार के चलते प्रशासनिक व कानून व्यवस्था की समस्या के चलते यह निर्णय लिया गया है। इसके तहत डिस्ट्रिक्ट मजिस्ट्रेट (DM) को गिरफ्तारी वारंट जारी करने का अधिकार दिया जाता है। जब्कि पुलिस अधीक्षक के पास क्राइम की जांच करने व गिरफ्तारी की शक्तियाँ व जिम्मेदारी होती है।

द अम्बुजा स्टोरी –

अम्बुजा सीमेंट के पूर्व वाइसचेयरमैन/संस्थापक व प्रमोटर नरोत्तम सेखसरिया की आत्मकथा द अम्बुजा स्टोरी का हाल ही में विमोचन किया जाएगा। ‘द अम्बुजा स्टोरी : हाउ ए ग्रुप ऑफ ऑर्डिनरी मैन क्रिएटेड एन एक्स्टाऑर्डिनरी कंपनी’ इसी साल दिसंबर में लांच होने जा रही है। इसमें एक कपास व्यापारी से अम्बुजा सीमेंट की स्थापना तक की कहानी है।

वन लाइनर करेंट अफेयर्स –

हनुक्का किस समुदाय द्वारा मनाया जाने वाला त्योहार है – यहूदी

रामकुमार रामनाथन ने हाल ही में अपना पहला चैलेंजर स्तर का एकल खिताब जीता, वे किस खेल से संबंधित हैं – टेनिस

राष्ट्रीय कैडेट कोर ने हाल ही में अपनी स्थापना की कौनसी वर्षगाँठ मनाई – 73वीं

सहायक प्रजनन प्रौद्योगिकी (विनियमन) विधेयक – 2020 हाल ही में संसद के किस सदन से पास हुआ – लोकसभा

नौरोजी : पायनियर ऑफ इंडियन नेशनलिज्म के लिए किस लेखक को हाल ही में कमलादेवी चटोपाध्याय NIF पुस्तक पुरस्कार 2021 जीता – दिनयार पटेल

हाल ही में किस देश में प्रशिक्षण के दौरान सैन्य हैलीकॉप्टर दुर्घटना में 14 लोगों की जान चली गई – अजरबैजान

किस देश के संसदीय मण्डल ने हाल ही में भारत के राष्ट्रपति से मुलाकात की – मंगोलिया

राष्ट्रीय औद्योगिक गलियारा विकास कार्यक्रम हेतु एशियन डेवलपमेंड बैंक कितनी धनराशि का ऋण प्रदान करेगा – 250 मिलियन डॉलर

भारत पर्यटन विकास निगम का अध्यक्ष किसे बनाया गया – संबित पात्रा

हाल ही में बारबाडोस सरकार द्वारा किस अमेरिकी गायिका को राष्ट्रीय नायिका घोषित किया – रिहाना

शियोमारा को किस देश की पहली महिला राष्ट्रपति चुना गया – होंडुरस

Leave a Comment

चैट खोलें
1
मदद चाहिए ?
Scan the code
हम आपकी किस प्रकार सहायता कर सकते हैं ?