समसामयिक समाचार/प्रश्नोत्तरी फरवरी-2018 (Current Affairs NEWS)

समसामयिक समाचार/प्रश्नोत्तरी फरवरी-2018 (Current Affairs February – 2018 Quiz) : फरवरी माह में राष्ट्रीय एवं अन्तर्राष्ट्रीय राजनैतिक, आर्थिक, खेल आदि से सम्बन्धित महत्वपूर्ण घटनाक्रम, प्रसिद्ध व्यक्तियों के निधन से जुड़े समाचार तथा करंट अफेयर्स क्विज –

निर्मला सीतारमण कौन हैं ? – निर्मला सीतारमण भारत की प्रथम महिला रक्षामन्त्री हैं। हाल ही में इन्होंनें सुखोई लड़ाकू विमान में उड़ान भरी है। वह ऐसा करने वाली पहली रक्षामंत्री हैं। निर्मला सीतारमण ने जोधपुर एयर बेस से 2100 किमी० प्रति घण्टा की चाल वाले सुखोई 30 एमकेआई ( Sukhoi Su-30MKI ) से 8000 मी० से अधिक ऊँची उड़ान भरी थी।

टेम्परेरी पीपल ( Temporary People ) पुस्तक के लेखक कौन हैं – 
टेम्परेरी पीपल ( Temporary People ) पुस्तक के लेखक दीपक उन्नीकृष्णन जी है| इस पुस्तक में प्रवासी नागरिक के साहस और उम्मीदों को उत्साहपूर्वक प्रदर्शित किया है और  90 के दशक से पूर्व के संयुक्त अरब अमीरात की कहानियों का चित्रण भी किया गया है।

“द हिंदू साहित्य पुरस्कार” से किसको सम्मानित किया गया है- “द हिंदू साहित्य पुरस्कार” से दीपक उन्नीकृष्णन को सम्मानित किया गया है। इनको टेम्परेरी पीपल ( Temporary People ) पुस्तक के लिए सम्मानित किया गया है। इस पुस्तक में प्रवासी नागरिक के साहस और उम्मीदों को उत्साहपूर्वक प्रदर्शित किया गया है और 90 के दशक से पूर्व के संयुक्त अरब अमीरात की कहानियों का चित्रण भी  किया है।

सातवाँ नेंशस कप टूर्नामेंट कहाँ पर आयोजित किया गया- सातवाँ नेंशस कप टूर्नामेंट सर्बिया में आयोजित किया गया है| इस टूर्नामेंट में भारतीय मुक्केबाजों ने 11 स्वर्ण पदक और जूनियर तथा युवा महिला वर्ग में ख़िताब जीते है| जूनियर टीम ने 13 पदक जीते है, जिनमें 9 स्वर्ण पदक, 2 रजत पदक और 2 कांस्य पदक शामिल है| युवा टीम ने 3 स्वर्ण पदक और 1 कांस्य पदक समेत 4 पदक जीते है।

दुनिया का सबसे ऊंचा एयर प्यूरीफायर टॉवर कहाँ पर बनाया गया है- दुनिया का सबसे ऊंचा एयर प्यूरीफायर टॉवर चीन में बनाया गया है| इस टॉवर की ऊंचाई 330 फीट है| यह टॉवर दिन में बिना बिजली के कार्य करता है| यह टावर ग्रीन हाउसेज के जरिए कार्य करता है, जो इसके बेस में आधे फुटबॉल के मैदान जितने बड़े एरिया में लगे हुए है|

कौन से देश में महिलाओं के शराब खरीदने पर प्रतिबंध को हटाया गया है- श्रीलंका में महिलाओं के शराब खरीदने पर प्रतिबंध को हटाया गया है| श्रीलंका में लगे दशकों पुराने प्रतिबंध को हटा दिया गया है, जिसमें महिलाओं द्वारा कानूनी तौर पर देश में शराब खरीदने पर प्रतिबंध लगा था|

किस राज्य में “एक विशेष औधोगिकी विकास योजना” को शुरू  किया गया है- जम्मू-कश्मीर में “एक विशेष औधोगिकी विकास योजना” को शुरू किया गया है| यह योजना जम्मू-कश्मीर में व्यावसायिक गतिविधियों को विस्तार देने और उन्हें प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से शुरू की गई है|

किस राज्य में मुख्यमंत्री कलाकार सहायता योजना को शुरू किया गया है- उड़ीसा में मुख्यमंत्री कलाकार सहायता योजना को शुरू किया गया है| इस योजना के तहत ओडिशा के 50 हजार कलाकारों को प्रतिमाह 1200 रुपये प्रोत्साहन राशि स्वरूप उपलब्ध कराई जायेगी| इस योजना का लाभ लेने के लिए पात्रता मापदंडो के अनुसार पुरुष कलाकारों की उम्र 50 वर्ष और महिला कलाकारों की उम्र 40 वर्ष होनी आवश्यक है|

किस राज्य में जनरल स्टोर्स पर तंबाकू बेचना प्रतिबंधित किया गया- महाराष्ट्र में जनरल स्टोर्स पर तंबाकू बेचना प्रतिबंधित किया गया।  इसके अतिरिक्त महाराष्ट्र खाघ एवं औषधि प्रशासन ने सुगंधित सुपारी पर भी 6 महीने के लिए प्रतिबंध लगा दिया गया है।

हाल ही में “महात्मा गाँधी शरबत विकास” योजना कहाँ पर शुरू की गई- “महात्मा गाँधी शरबत विकास” योजना पंजाब में शुरू की गई है। यह योजना सामाजिक, आर्थिक और मनोवैज्ञानिक रूप से समाज के व्यक्तित्व वर्ग को सहायता प्रदान करने के उद्देश्य से शुरू की गई है।

अमेरिका ने हाल ही में  किस देश पर नए आर्थिक प्रतिबंध लगाये है- अमेरिका ने रूस पर नए आर्थिक प्रतिबंध लगाये है। यह प्रतिबंध उन टरबाइनों को लेकर लगाया गया है, जिनका निर्माण जर्मन की प्रमुख कंपनी सिमोन ने किया और जो रूस को आपूर्ति की गई थी, जिन्हें बाद में क्रीमिया भेज दिया था।

किस देश के सेंसर बोर्ड ने हाल ही में “पद्मावत” फिल्म को देश में प्रतिबंधित किया गया है- मलेशिया सेंसर बोर्ड ने “पद्मावत” फिल्म को अपने देश में प्रतिबंधित कर दिया है।  यह फिल्म “इस्लाम” की संवेदनशीलता को प्रभावित करती है| यह फिल्म मलिक मोहम्मद जायसी की काव्य पद्मावत पर आधारित है।

किस राज्य में महिलाओं की सुरक्षा हेतु “शक्ति” मोबाइल एप सेवा शुरू की गई है- हिमाचल प्रदेश में महिलाओं की सुरक्षा हेतु “शक्ति” मोबाइल एप सेवा शुरू की गई है। इस एप को बिना इन्टरनेट उपयोग में लिया जा सकता है। इस एप की मदद से सिर्फ मोबाइल फोन हिलाकर अपनी लोकेशन की जानकारी नजदीकी पुलिस कंट्रोल रूम में भेजी जा सकती है।

मशहूर अभिनेत्री श्री देवी का निधन – 24 फरवरी 2018 को मशहूर अभिनेत्री पदमश्री श्रीदेवी का दुबई में निधन हो गया। वह 54 वर्ष की थीं। उनका अन्तिम संस्कार 28 फरवरी को राजकीय सम्मान के साथ मुम्बई के विले पार्ले श्मशान घाट पर किया गया। श्रीदेवी के पार्थिव शरीर को तिरंगा में लपेटा गया था। उन्होंने 300 से अधिक हिन्दी, तमिल, कन्नड़, मलयालम फिल्मों में काम किया है। श्री देवी का पूरा नाम श्री अम्मा यंगर अयप्पन था। श्रीदेवी का जन्म 11 अगस्त 1963 को शिवकाशी ( तमिलनाडु ) में हुआ था। उन्होंने 4 वर्ष की उम्र से फिल्मों में काम करना शुरू कर दिया था।

[LDAdvQuiz 8]

Leave a Comment

चैट खोलें
1
मदद चाहिए ?
Scan the code
हम आपकी किस प्रकार सहायता कर सकते हैं ?