विश्व की प्रमुख झीलें एवं उनसे सम्बन्धित क्षेत्र

विश्व की प्रमुख झीलें एवं उनसे सम्बन्धित क्षेत्र – झील ऐसी जलराशि होती है जिसमें स्थायित्व होता है या जल का ऐसा स्थिर भाग जो चारों ओर से स्थलखण्डों से घिरा होता है। सामान्य शब्दों में झील से तात्पर्य ऐसे विस्तृत गड्ढों से है जिनमें जल भरा होता है। झीलों की एक विशेषता उनके पानी का खारापन है परन्तु कई झीलें मीठे पानी की भी हैं। झीलें भूमण्डल के किसी भी भाग पर्वत, पठार या मैदान में पायी जाती हैं।  बहुत सी नदियों का उद्गम स्थल झीलें हैं। यहाँ पर विश्व की प्रमुख झीलों की जानकारी जैसे उनसे सम्बंधित क्षेत्र व क्षेत्रफल दी गई है।

नामसम्बन्धित क्षेत्रक्षेत्रफल ( वर्ग किमी. में )
कैस्पियन सागररूस,कजाकिस्तान,तुर्कमेनिस्तान,अजरबैजान,तथा ईरान3,71,000
सुपीरियर झीलअमेरिका तथा कनाडा82,100
विक्टोरिया झीलकेन्या,युगाण्डा तथा तंजानिया69,484
अरल सागर झीलकजाकिस्तान एवं उजबेकिस्तान68,000
ह्यूरन झीलसं. रा. अमेरिका तथा कनाडा59,600
मिशीगन झीलसं. रा. अमेरिका57,800
टांगानीका झीलतंजानिया, जैम्बिया तथा जैरे32,900
बैकाल झीलरूस31,722
मलावी झीलमलावी तथा मोजाम्बिक29,604
ग्रेट स्लेव झीलकनाडा28,568
ईरी झीलसं. रा. अमेरिका तथा कनाडा25,670
विनीपेग झीलकनाडा24,387
ओण्टेरिया झीलसं. रा. अमेरिका तथा कनाडा19,010
बाल्खश झीलकजाकिस्तान18,260
चाड झीलनाइजीरिया, नाइजर तथा चाड, कैमरून17,800
लडौगा झीलरूस17,600
ओनेगा झीलरूस9,720
आयर झीलऑस्ट्रेलिया9,300
टीटीकाका झीलपेरू-बोलीविया8,300
निकारागुआ झीलनिकारागुआ8,157
अथावास्का झीलकनाडा7,936
रेन्डियर झीलकनाडा6,650
रुडोल्फ झीलकेन्या6,405
इसिक कुल झीलकिर्गिस्तान6,280

Leave a Comment

चैट खोलें
1
मदद चाहिए ?
Scan the code
हम आपकी किस प्रकार सहायता कर सकते हैं ?