समसामयिक समाचार/प्रश्नोत्तरी जनवरी-2018 (Current Affairs NEWS)

समसामयिक समाचार/प्रश्नोत्तरी जनवरी-2018 (Current Affairs January – 2018 Quiz) : जनवरी माह में राष्ट्रीय एवं अन्तर्राष्ट्रीय राजनैतिक, आर्थिक, खेल आदि से सम्बन्धित महत्वपूर्ण घटनाक्रम, प्रसिद्ध व्यक्तियों के निधन से जुड़े समाचार तथा करंट अफेयर्स क्विज –

स्कीइंग में आँचल ने भारत को दिलाया पहला पदक – मनाली की आँचल ठाकुर ने भारत की ओर से स्कीइंग के अन्तर्राष्ट्रीय लेवल की प्रतियोगिता में ब्रॉन्ज मेडल जीता है। वह भारत की ऐसी पहली खिलाड़ी बन गयी हैं, जिन्होंने एल्पाइन एज्डेर 3200 में ब्रॉन्ज मेडल जीता है। इस कप का आयोजन स्की इंटरनेशनल फेडरेशन करता है। आंचल ने यह मेडल स्लालम ( सर्पिलाकार रास्ते पर स्की दौड़ ) में जीता है।

भारत के विदेश सचिव के रूप में किसको  नियुक्त किया गया – हाल ही में भारत के विदेश सचिव के रूप में विजय केशव गोखले को नियुक्त किया गया है। केशव गोखले 1981 बैच के विदेश सेवा अधिकारी है। इन्होनें डोकलाम विवाद सुलझाने में अहम भूमिका निभाई थी। केशव गोखले चीन में भारत के राजदूत के पद पर अपनी सेवाएँ दे चुके है|

भारत के उप-राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार के रूप में किसे नियुक्त किया गया – हाल ही में भारत के उप-राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार के रूप में भारत की गुप्तचर एजेंसी रॉ के पूर्व प्रमुख राजिंदर खन्ना को नियुक्त किया है| राजिंदर खन्ना 1978 बैच के रिसर्च एंड एनालिसिस विंग सेवा (आरएएस) अधिकारी है| इन के लिए पाकिस्तान और आतंकवाद का विशेषज्ञ माना जाता है| राजिंदर खन्ना रॉ के पहले ऐसे प्रमुख है, जिन्हें सीधे रॉ कैडर में नियुक्त किया गया है| राजिंदर खन्ना वर्तमान में राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद सचिवालय में विशेष कार्य अधिकारी के पद पर कार्यरत है|

उत्तर प्रदेश के पुलिस महानिदेशक के रूप में किसको नियुक्त किया गया – जल्द ही में उत्तर प्रदेश के पुलिस महानिदेशक के रूप में ओमप्रकाश सिंह को नियुक्त किया है| ओमप्रकाश सिंह 1983 बैच के भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) के अधिकारी है| वर्तमान में ओमप्रकाश सिंह सीआईएसएफ के महानिदेशक पद पर कार्यरत है|

नार्कोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो के प्रमुख के रूप में किसको नियुक्त किया गया –  हाल ही में नार्कोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो के प्रमुख के रूप में अभय को नियुक्त किया है| अभय 1986 बैच के ओडिशा संवर्ग के आईपीएस अधिकारी है| वर्तमान में अभय केन्द्रीय रिज़र्व पुलिस बल में अतिरिक्त महानिदेशक पद पर कार्यरत है|

भारत के नए मुख्य चुनाव आयुक्त के रूप में ओम प्रकश रावत होंगे – ओमप्रकश रावत 23 जनवरी को देश का कार्यभार संभालेंगे। और एके ज्योति सोमवार को रिटायर होंगे। अपनी मौजूदगी में सीईसी ज्योति ने अपने कार्यकाल के आखिरी समय में आप के 20 विधायकों की सदस्यता रद करने की सिफारिश की है। दिल्ली की सियासत इससे बेहद गर्म हो गई है। इसके साथ ही अशोक लवासा को चुनाव आयुक्त बनाया चुना गया है।

[LDAdvQuiz 7]

Leave a Comment

चैट खोलें
1
मदद चाहिए ?
Scan the code
हम आपकी किस प्रकार सहायता कर सकते हैं ?