समसामयिक समाचार / प्रश्नोत्तरी फरवरी – 2019 (Current Affairs)

समसामयिक समाचार / प्रश्नोत्तरी फरवरी – 2019 (Current Affairs January – 2019 Quiz) : वर्ष 2019 के फरवरी माह में राष्ट्रीय एवं अन्तर्राष्ट्रीय राजनैतिक, आर्थिक, खेल आदि से सम्बन्धित महत्वपूर्ण घटनाक्रम, प्रसिद्ध व्यक्तियों के निधन से जुड़े समाचार तथा करंट अफेयर्स क्विज –

अबूधाबी में कोर्ट की तीसरी आधिकारिक भाषा बनी – हिंदी

अबूधाबी के ऐतिहासिक फैसले के बाद अब अरबी और अंग्रेजी के बाद हिंदी अदालतों में प्रयोग हेतु तीसरी आधिकारिक भाषा बनी। यह कार्य प्लॉन 2021 की तर्ज पर किया गया। संयुक्त अरब अमीरात की कुल आबादी में एक तिहाई ही वहाँ के मूल निवासी हैं। इनके अतिरिक्त अन्य दो-तिहाई जनता विदेशी है। संयुक्त अरब अमीरात में लगभग 30% (26 लाख लोग) आबादी भारतीय है। यह वहाँ का सबसे बड़ा प्रवासी समुदाय है।

बी. एड. 2019-20 सत्र के एंट्रेंस एग्जाम की जिम्मेदारी इस बार महात्मा ज्योतिबा फुले रुहेलखण्ड विश्वविद्यालय, बरेली को दी गयी

इससे पूर्व लगातार तीन वर्षों तक ये कार्य लखनऊ विश्वविद्यालय ने किया था।

उत्तराखंड में पहली बार खिला ‘ट्यूलिप’ का फूल

यूरोप की मिल्कियत कहा जाने वाला ट्यूलिप का फूल अब उत्तराखंड में भी खिला करेगा। इस उद्देश्य के प्रयोग में उत्तराखंड को सफलता मिली है। हल्द्वानी में इसके पाँच रंग के पुष्प खिले हैं। इससे पहले यह भारत में केवल जम्मू-कश्मीर में ही पाया जाता था। जम्मू कश्मीर में एक ट्यूलिप गार्डन भी है। अब उत्तराखंड में भी ट्यूलिप गार्डन बनाने की योजना है।

सेरोगेसी के जरिये माँ बनी एकता कपूर

छोटे परदे की क्वीन कही जाने वाली एकता कपूर 27 जनवरी को एक बेटे की माँ बनी। ध्यातव्य है कि एकता कपूर मशहूर कलाकार जितेंद्र की पुत्री और तुषार कपूर की बहन हैं।

अब्दुल्ला सुल्तान अहमद शाह : मलेशिया के नए राजा बने

सुल्तान मुहम्मद के अचानक त्यागपत्र  दे देने के बाद ये सुल्तान बने हैं। इनकी आयु 59 वर्ष है और ये मलेशिया के 16वें राजा बने। ये पोलो के बेहतरीन खिलाड़ी और एशियाई हॉकी एसोसिएशन के अध्यक्ष भी हैं।

ईरान के अंतरिक्ष अनुसंधान केंद्र में आग लगने से तीन वैज्ञानिकों की मौत हो गयी

तिरुपति मंदिर से सोने के तीन मुकुट गायब

तिरुपति के एक ऐतिहासिक मंदिर से भगवान् वेंकटेश, लक्ष्मी और श्री पद्मावती की मूर्तियों से तीन सोने के मुकुट गायब हो गए हैं। इन तीनो मुकुटों का बजन 1.3 Kg है।

UP के CM योगी आदित्यनाथ के हेलीकॉप्टर को प. बंगाल में उतरने की नहीं दी इजाजत

04 फरवरी को प. बंगाल के रायगंज और बालुरघाट में रैलियां होने वाली थीं परन्तु वहाँ की ममता सरकार ने उनके हेलीकॉप्टर को वहाँ उतरने की इजाजत नहीं दी। इसके बाद योगी ने बालुरघाट में रैली को फोन से संबोधित किया।

ब्रिटेन के यॉर्कशायर के तट पर तोप के गोले जैसे दिखने वाले पत्थर के अंदर मिला जीवाश्म

यह जीवाश्म 18.5 करोड़ वर्ष पूर्व विलुप्त हो चुके समुद्री जीव कलेविसेरस का है।

आस्ट्रेलिया में आयी सदी की सबसे भीषण बाढ़

रिकॉर्ड तोड़ गर्मी के बाद आस्ट्रेलिया के उत्तर-पूर्वी तट अब बाढ़ की चपेट में आ गए हैं। स्थिति ये है कि नदियों, नालों व सड़कों से मगरमच्छ रिहाइशी इलाकों में आने लगे। मौसम विभाग के अनुसार इस दौरान यहाँ पर मात्र एक सप्ताह में ही साल भर के बराबर बारिश हो गयी। यहाँ के लगभग 20 हजार घर बाढ़ से डूब गए। इनकी राहत के लिए सेना को लगाया गया।

पोप फ्रांसिस संयुक्त अरब अमीरात की ऐतिहासिक यात्रा पर

यहाँ राष्ट्रपति भवन में पहुंचने पर उन्हें तोप से सलामी दी गयी। इसके अतिरिक्त वायुयानो से पीले व सफ़ेद रंग (वेटिकन सिटी के ध्वज के रंग ) का गुबार बनाया गया। ये अरब प्रायद्वीप की यात्रा करने वाले पहले पोप हैं। संयुक्त अरब अमीरात में कुल 10 लाख कैथोलिक ईसाई रहते हैं।

नेपाल ने नीलाम्बर आचार्य को भारत में अपना राजदूत नियुक्त किया

ये नेपाल के पूर्व कानून मंत्री हैं। ये मॉस्को विश्वविद्यालय से स्नातक हैं। इस बार नेपाल की राष्ट्रपति विद्या देवी भंडारी ने इन्हें पद व गोपनीयता की शपथ दिलाई। इससे पूर्व ये शपथ नेपाल के मुख्य न्यायाधीश द्वारा दिलाई जाती थी।

ATM क्लोनिंग कर लोगो का पैसा निकालने वाले रोमानिया के पाँच नागरिक गिरफ्तार

नई दिल्ली से गिरफ्तार इन लोगों में तीन पुरुष और दो महिलाएं शामिल हैं। इनके पास से क्लोनिग की डिवाइस और क्लोनिंग के माध्यम से बनाये गए 102 एटीएम बरामद हुए हैं।

एंटी रिगिंग वोटिंग मशीन (ARVM)

दुर्गापुर के बंगाल कॉलेज ऑफ़ इंजीनियरिंग की टीम ने एक ऐसी मशीन बनाई है जो फर्जी वोट नहीं पड़ने देगी।

उत्तर प्रदेश सरकार ने पास किया 479701.1 करोड़ का बजट 2019-2020

न्यूयॉर्क के मैडम तुषाद म्यूजियम के अब प्रियंका चोपड़ा का पुतला लगा

पुलवामा में हुए आत्मघाती आतंकी हमले में CRPF के 44 जवान शहीद

यह हमला जम्मू से श्रीनगर जा रहे CRPF जवानों के काफिले पर जम्मू-कश्मीर नेशनल हाई-वे पर पुलवामा के निकट लेथपोरा कस्बे के पास 14 फरवरी 2019 को हुआ। इसमें 320 किलो बिस्फोटक से भरी स्कॉर्पियो कार CRPF के 60 से अधिक बसों के काफिले की 54 वीं वाहिनी की एक बस से जा टकराई। इस हमले को जैश-ए-मुहम्मद के अफजल गुरु स्क्वाइड के आतंकी आदिल अहमद उर्फ़ वकास ने अंजाम दिया।

यूरोपीय संघ ने अब सऊदी अरब को भी आतंकी फंडिंग और मनी लॉन्डरिंग से सम्बंधित ब्लैक लिस्ट में डाल दिया।

इस सूची में शामिल देशों की कुल संख्या अब 23 हो गयी है।

रायुगु क्षुद्रग्रह पर उतरा जापान का अंतरिक्ष यान

जापान अंतरिक्ष एजेंसी का यान हायाबुसा-2 पृथ्वी से 34 करोड़ किमी. की दूरी पर स्थित क्षुद्रग्रह रायुगु पर उतरा है। यह क्षुद्रग्रह 900 मीटर के व्यास और 450 अरब Kg का एक घनाकार पिण्ड है। इसका नाम जापान की लोककथाों में मशहूर एक महल के नाम पर रखा गया है। इस यान को दिसंबर 2014 में तानेगाशिया स्पेश सेंटर से लांच किया गया था। अपने मिशन को पूरा कर यह सन् 2020 के अंत तक पृथ्वी पर बापस लौटेगा।

इजराइल ने 22 फरवरी 2019 को अमेरिका के फ्लोरिडा से अपना पहला चंद्र मिशन लांच किया

इसे इजराइल की गैर सरकारी संस्था स्पेसआइएल और उसके सहयोगियों द्वारा तैयार किया। इसे एक निजी कंपनी स्पेस एक्स के फॉल्कन रॉकेट से लांच किया गया। यह दो माह बाद चन्द्रमा के पूर्वी इलाके में उतरेगा। इसके साथ ही चन्द्रमा पर अपना यान उतारने वाला इजराइल विश्व का चौथा देश बन जायेगा।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को मिला सियोल शांति पुरस्कार

22 फरवरी 2019 को मोदी को यह पुरस्कार दक्षिण कोरिया की राजधानी सियोल में अंतर्राष्ट्रीय सहयोग और वैश्विक अर्थव्यवस्था के विकास को बढ़ावा देने में उनके योगदान के लिए दिया गया। इन्हे यह पुरस्कार सियोल पीस प्राइज फाउंडेशन की ओर से दिया गया। इस पुरस्कार के साथ मिली दो लाख डॉलर (1 . 42 करोड़ रूपये) की राशि को मोदी ने नमामि गंगे कार्यक्रम को दान कर दिया। इस यात्रा के दौरान साऊथ कोरिया के राष्ट्रपति भवन ब्लू हॉउस में मोदी का स्वागत किया गया।

फिल्म निर्माता राजकुमार बड़जात्या नहीं रहे

निर्माता के तौर पर इनकी आखरी फिल्म ‘हम चार’ रही जो इसी महीने रिलीज हुयी। इनकी प्रमुख फिल्मे – हम आपके हैं कौन, हम साथ-साथ हैं, विवाह, प्रेम रतन धन पायो जैसी सुपरहिट व पारिवारिक फ़िल्में रहीं।

मुहम्मद बुहारी फिर नाइजीरिया के राष्ट्रपति बने –

बुहारी 2015 से नाइजीरिया के राष्ट्रपति हैं। इस बार 23 फरवरी 2019 को हुए राष्ट्रपति चुनाव में इन्हे 56% वोट मिले हैं। इनके प्रतिद्वंदी और पूर्व उप-राष्ट्रपति अतिकु अबूबकर को 41% वोट मिले।

नेपाल में हेलीकॉप्टर हादसे में नेपाल के पर्यटन एवं नागरिक उड्डयन मंत्री की मृत्यु –

नेपाल के ताप्लेजुंग जिले में एक हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इसमें वहां के पर्यटन एवं उड्डयन मंत्री रबीन्द्र अधिकारी समेत सात लोगों की मृत्यु हो गयी।

Leave a Comment

चैट खोलें
1
मदद चाहिए ?
Scan the code
हम आपकी किस प्रकार सहायता कर सकते हैं ?