समसामयिक समाचार/प्रश्नोत्तरी मार्च-2018 (Current Affairs NEWS)

समसामयिक समाचार/प्रश्नोत्तरी मार्च-2018 (Current Affairs March – 2018 Quiz) : मार्च माह में राष्ट्रीय एवं अन्तर्राष्ट्रीय राजनैतिक, आर्थिक, खेल आदि से सम्बन्धित महत्वपूर्ण घटनाक्रम, प्रसिद्ध व्यक्तियों के निधन से जुड़े समाचार तथा करंट अफेयर्स क्विज –

पूर्वोत्तर चुनाव परिणाम – त्रिपुरा, नागालैंड और मेघालय के विधानसभा चुनावों के परिणाम 3 मार्च को आ गए हैं।  तीनों राज्यों के चुनाव परिणाम इस प्रकार हैं-

  •  त्रिपुरा – वाम दलों के 25 साल पुराने गढ़ त्रिपुरा में भाजपा ने स्पष्ट बहुमत प्राप्त किया है।
कुल सीट 60
भाजपा + 43 
वाम मोर्चा 16

एक सीट पर चुनाव स्थगित कर दिया गया है।

  • नागालैंड – नागालैंड में किसी भी पार्टी को स्पष्ट बहुमत नहीं मिला है। यहाँ पर नगा पीपुल्स फ्रंट ( NPF ) को सर्वाधिक सीटें प्राप्त हुई हैं।
कुल सीट 60
एनपीएफ 27 
भाजपा + 27
अन्य 4

 

दो सीटों पर चुनाव नहीं हुआ था। 

  • मेघालय – मेघालय में भी किसी पार्टी को स्पष्ट बहुमत नहीं मिला है। यहाँ कांग्रेस को सबसे अधिक सीटें प्राप्त हुई हैं।
कुल सीट  60
कांग्रेस 21 
एनपीएफ 19
अन्य 17
भाजपा 02

एक सीट पर चुनाव स्थगित हो गया था।

शंकराचार्य जयेन्द्र चंद्रशेखर सरस्वती कौन थे?
शंकराचार्य चंद्रशेखर जयेन्द्र सरस्वती कांची कामकोटि पीठ  के पीठाधिपति थे। इन्हें 1954 में तत्कालीन कांची कमकोटि पीठ के 69 वें शंकराचार्य थे। 28 फरवरी 2018 को इनका निधन हो गया।

हैप्पीनेस पाठ्यक्रम ( Happiness Syllabus ) का नया विषय कहाँ पर शुरू किया गया- हैप्पीनेस पाठ्यक्रम का नया विषय दिल्ली में शुरू किया गया है| इस पाठ्यक्रम के अनुसार नर्सरी कक्षा से आठवीं कक्षा तक एक पीरियड हैप्पीनेस विषय पर होगा अर्थात खुशियों की कक्षा आयोजित की जाएगी।

नीति आयोग द्वारा जारी स्वास्थ्य सूचकांक में केरल को पहला स्थान मिला – नीति आयोग द्वारा जारी की गई स्वास्थ्य सूचकांक सूची में केरल को प्रथम, तमिलनाडु को दूसरा और पंजाब को तीसरा स्थान मिला है।

मिस्र में “आतंकवादियों और आपराधिक तत्वों” के विरुद्ध “व्यापक” सुरक्षा अभियान चलाया गया – मिस्र के सिनाई प्रायद्वीप, नाइल डेल्टा के कुछ हिस्सों और पश्चिमी रेगिस्तान में गतिविधियाँ कर रहे सशस्त्र समूहों को बाहर करने के उद्देश्य से इस अभियान को चलाया गया है।

इंदिरा नूई को हाल ही में अन्तर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद के अध्यक्ष के रूप में नियुक्त किया गया- इंदिरा नूई इस पद पर नियुक्त होने वाली प्रथम महिला है। वर्तमान में इंदिरा पेप्सिकों की चेयरमैन पद पर कार्यरत है।

दक्षिण अफ्रीका का रिज़र्व बैंक नेल्सन मंडेला के सम्मान में नोट जारी करेगा- दक्षिण अफ्रीका का रिज़र्व बैंक नेल्सन मंडेला के जन्म के सौ साल पूरे होने के उपलक्ष्य पर 10, 20, 50, 100 और 200 रैंड के नोट जारी करेगा।

आबू धाबी देश में पहला हिन्दू मंदिर का निर्माण किया जा रहा है – यह मंदिर आबू धाबी के युवराज द्वारा दी गई जमीन पर बनाया जा रहा है। इस मंदिर में कृष्ण, शिव और अय्यपा (विष्णु) की मूर्तियों की स्थापना की जाएगी। अयप्पा को विष्णु का एक अवतार बताया गया है और दक्षिण भारत खासकर केरल में इनकी पूजा की जाती है| इस मंदिर में एक रिसेप्शन, प्रार्थना कक्ष, प्रदर्शनी केंद्र, अध्ययन क्षेत्र, बच्चों और युवाओं के लिए खेलने का स्थान, किताबें और उपहार की दुकाने उपलब्ध होंगी।

भास्कर चौबे को मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग के अध्यक्ष के रूप में नियुक्त किया गया- वर्तमान में भास्कर चौबे मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग में सदस्य के रूप में अपनी सेवाएँ दे रहे हैं।

विश्व का सबसे बड़ा लव बैंक स्लोवाकिया में स्थित है- इस बैंक में स्लोवक कवि आंद्रेज स्लाकोविक की दुनिया की सबसे लंबी लव पोयम की प्रदर्शनी लगाई गई है। इन्होनें यह कविता प्रेमिका मारिया के साथ प्रेम में नाकाम होने पर 1844 में लिखी थी, जो 2900 लाइनों में लिखी हुई है।

विश्व रेडियो दिवस 13 फरवरी को मनाया जाता है- विश्व रेडियो दिवस प्रतिवर्ष 13 फरवरी को मनाया जाता है। वर्ष 2011 में यूनेस्कों जनरल कांफ्रेस द्वारा 13 फरवरी को विश्व रेडियो दिवस के रूप में मनाने की घोषणा की गई। तथा वर्ष 2018 में रेडियो दिवस का विषय “रेडियो एंड स्पोर्ट्स” रखा गया है। और 13 फरवरी 1946 में संयुक्त राष्ट्र रेडियो की स्थापना की गई थी।

हसन रूहानी ईरान के राष्ट्रपति है- हसन रूहानी भारत की किसी मस्जिद में जुमे की नवाज अदा करने वाले पहले विदेशी राष्ट्र्यध्क्ष हैं।

सोमाया जिबार्ती सऊदी अरब की पहली महिला मुख्य संपादक थी- इन्हें 17 फरवरी 2014 में ‘सऊदी गजट’ अख़बार का मुख्य संपादक बनाया गया था।

दुनिया के सबसे छोटे ग्रह प्लूटो की खोज 18 फरवरी 1930 में की गई- इस ग्रह की खोज अमेरिका के लोवेल ऑब्जर्वेंटरी के खगोलशास्त्री क्लाइड डब्ल्यू टॉमबॉ ने की थी। इनका मानना था कि सौरमंडल में यूरेनस और नेपच्यून के बीच डगमगाहट एक अज्ञात ग्रह के गुरुत्वकर्ष्ण के कारण होती है।

पंजाब नेशनल बैंक की शुरुआत 19 मई 1984 में की गई – इस बैंक को सबसे पहले लाहौर में शुरू किया गया था। यह भारत का पहला ऐसा बैंक था, जिसने पूरी तरह से भारतीय पूँजी के साथ काम शुरू किया था। इस बैंक की नींव एक सिख तथा  एक पारसी, एक बंगाली और हिन्दुओं ने मिलकर रखी थी। पंजाब नेशनल बैंक भारत देश का दूसरा सबसे बड़ा सरकारी बैंक है। इस बैंक का ब्रिटेन में बैंकिंग सहायक उपक्रम है। हांगकांग और काबुल में इसकी शाखाएँ और अल्माटी, शंघाई, और दुबई में प्रतिनिधि कार्यालय है।

दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति के रूप में सिरिल रैमाफोसा को नियुक्त किया गया – सिरिल वर्तमान में दक्षिण अफ्रीका की राष्ट्रीय कांग्रेस के प्रमुख पद पर कार्यरत हैं।

नेपाल के प्रधनामंत्री के रूप में खड़ग प्रसाद शर्मा ओली को नियुक्त किया गया – खड़ग प्रसाद शर्मा ओली को नए संविधान के तहत दूसरी बार नेपाल के प्रधानमंत्री के रूप में नियुक्त किया गया है। ओली नेपाल के प्रधानमंत्री के रूप में नियुक्त होने वाले 41वें व्यक्ति हैं। ओली कई बार जेल यात्रा भी कर चुके हैं।

दुनिया की पहली हाइपरलूप मुंबई और पुणे के बीच चलाई जायेगी –  इसके शुरू होने पर दोनों शहरों के बीच 150 किलोमीटर की दूरी महज 14 से 25 मिनट में तय की जा सकेगी।

[LDAdvQuiz 10]

Leave a Comment

चैट खोलें
1
मदद चाहिए ?
Scan the code
हम आपकी किस प्रकार सहायता कर सकते हैं ?