उत्तर प्रदेश राजस्व लेखपाल भर्ती परीक्षा 2022

उत्तर प्रदेश राजस्व लेखपाल भर्ती परीक्षा 2022 – Uttar Pradesh Subordinate Service Selection Commission (UPSSSC) ने विज्ञप्ति संख्या 01-Exam/2022 के तहत लेखपाल के 8085 पदों के लिए भर्ती संबंधी नोटिफिकेशन जारी की है।

UP Lekhpal Recruitment 2022

  • आवेदन की प्रारंभिक तिथि – 7 जनवरी 2022
  • आवेदन की अंतिम तिथि – 28 जनवरी 2022
  • फीस जमा करने की अंतिम तिथि – 28 जनवरी 2022
  • फार्म सुधारने की अंतिम तिथि – 4 फरवरी 2022
  • परीक्षा की तिथि – 19 जून 2022
  • परीक्षा फीस (Gen/OBC/SC/ST/PH) – 25 रुपये/-
  • आयु सीमा – 18 से 40 वर्ष (नियमानुसार आयुसीमा में छूट)
  • योग्यता – Must be Appeared in UPSSSC PET exam 2021 and 10+2 Intermediate exam in any recognized board in india.

उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने जनवरी 2022 में राजस्व लेखपाल की भर्ती निकाली है। उत्तर प्रदेश में इससे पहले लेखपालों की भर्ती साल 2015 में पिछली सरकार में हुई थी। 7 साल बाद उत्तर प्रदेश में ये भर्ती आयी है। इसके तहत इस बार 8085 उम्मीदवारों को भर्ती किया जाएगा। पात्र उम्मीदवार 7 जनवरी से 28 जनवरी के बीच आयोग की वेबसाइट के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। इसके बाद 4 फरवरी 2022 तक उम्मीदवार अपने फार्म में हुई गलतियों में सुधार कर सकते हैं। हाल ही में कराई गई प्रारंभिक पात्रता परीक्षा (PET) में उत्तीर्ण उम्मीदवार ही इस बार इस परीक्षा में आवेदन कर पायेंगे। शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो 10+2 (इण्टरमीडिएट) परीक्षा पास अभ्यर्थी इसके लिए आवेदन कर सकते हैं। आयु सीमा की बात करें तो 18 से 40 वर्ष के उम्मीदवार इसके लिए आवेदन कर सकते हैं। साथ ही आयोग के नियमानुसार आयु सीमा में छूट का भी प्रावधान किया गया है। अभी परीक्षा की तिथि की घोषणा नहीं की गई है। इसमें उम्मीदवारों का चयन 100 अंकों की लिखित परीक्षा के आधार पर किया जाएगा। सभी के लिए परीक्षा शुल्क 25 रुपये मात्र रखा गया है।

लेखपाल परीक्षा का पाठ्यक्रम –

इसमें प्रश्नों की कुल संख्या 100 होगी। प्रत्येक प्रश्न 1 अंक का होगा। यह प्रश्नपत्र चार खण्डों में विभाजित होगा। चारो खण्डों में 25-25 प्रश्न होंगे। जिनमें सामान्य ज्ञान, सामान्य हिन्दी, गणित, ग्रामीण परिवेश सम्मिलित हैं। प्रश्नपत्र हल करने का समय 2 घण्टा होगा। पिछली बार के विपरीत इस बार परीक्षा में 0.25% की नेगेटिव मार्किंग भी होगी।

वर्गों के अनुसार पदों की संख्या –

  • General – 3271
  • EWS – 798
  • OBC – 2174
  • SC – 1690
  • ST – 152

उत्तर प्रदेश राजस्व लेखपाल भर्ती परीक्षा ( Uttar Pradesh Revenue Lekhpal Recruitment Exam ) – 2015 उत्तर प्रदेश राजस्व परिषद ( Board of Revenue, Uttar Pradesh ) ने वर्ष 2015 में 12000 लेखपालों की भर्ती के लिए 13 सितम्बर 2015 को भर्ती परीक्षा आयोजित की थी। ये परीक्षा सुबह और शाम की दो पालियों में हुई थी।

उत्तर प्रदेश राजस्व लेखपाल भर्ती परीक्षा का प्रारूप (UP Lekhpal Recruitment Exam Pattern ) – 

  • लिखित परीक्षा ( Written Exam ) – 80 अंक
  • साक्षात्कार ( Interview ) – 20 अंक

पाठ्यक्रम ( Syllabus ) – लेखपाल भर्ती परीक्षा-2015 का संक्षिप्त सिलेबस नीचे दिया गया है। लेखपाल भर्ती परीक्षा 2019-20 की आधिकारिक अधिसूचना आने पर आप को यहाँ विस्तृत पाठ्यक्रम उपलब्ध करा दिया जायेगा।

  • हिन्दी – 20 अंक
  • गणित – 20 अंक
  • सामान्य जानकारी – 20 अंक
  • ग्रामीण विकास – 20 अंक

लेखपाल भर्ती परीक्षा हल प्रश्न-पत्र 2015 Free pdf Download के लिए यहाँ क्लिक करें >

Leave a Comment

चैट खोलें
1
मदद चाहिए ?
Scan the code
हम आपकी किस प्रकार सहायता कर सकते हैं ?