समसामयिक समाचार/प्रश्नोत्तरी नवम्बर-2017 (Current Affairs NEWS)

समसामयिक समाचार/प्रश्नोत्तरी नवम्बर-2017 (Current Affairs November – 2017 Quiz) : नवम्बर माह में राष्ट्रीय एवं अन्तर्राष्ट्रीय राजनैतिक, आर्थिक, खेल आदि से सम्बन्धित महत्वपूर्ण घटनाक्रम, प्रसिद्ध व्यक्तियों के निधन से जुड़े समाचार तथा करंट अफेयर्स क्विज –

दलवीर भण्डारी विश्व न्यायालय की अंतिम सीट के लिए पुनर्निर्वाचित – 20 नवम्बर को भारतीय उम्मीदवार न्यायमूर्ति दलवीर भण्डारी विश्व न्यायालय (ICJ) की अंतिम सीट के लिए पुनः निर्वाचित किया गया है। संयुक्त राष्ट्र महासभा श्री भण्डारी को 193 में 183 मत मिले जबकि सुरक्षा परिषद में समस्त 15 मत भारत को मिले। भारत के लिए श्री दलवीर भण्डारी का अन्तर्राष्ट्रीय न्यायालय में चुना जाना एक बड़ी कूटनीतिक जीत है। संयुक्त राष्ट्र का अन्तर्राष्ट्रीय न्यायालय एक महत्वपूर्ण न्यायिक अंग है। इसकी स्थापना हॉलैंड के हेग शहर में वर्ष 1945 में हुई और 1946 से इसने कार्य करना प्रारम्भ कर दिया। कोई भी सदस्य देश इस न्यायालय का दरवाज़ा खटखटा सकता है, अभी 192 देश इसके सदस्य हैं।

विश्व आर्थिक मंच ( World Economic Forum ) की वैश्विक लिंग अन्तराल रिपोर्ट में भारत को मिला 108 वाँ स्थान – विश्व आर्थिक मंच ( WEF ) के वैश्विक लिंग अन्तराल रिपोर्ट 2017 के अनुसार वैश्विक लिंग सूचकांक में 21 स्थानों की गिरावट के साथ भारत को 108 वाँ स्थान मिला है, जोकि अर्थव्यवस्था में महिलाओं की कम भागीदारी और कम मजदूरी को दर्शाता है। भारत इस सूचकांक में चीन ( 100 वाँ स्थान ) और बांग्लादेश ( 47 वाँ स्थान ) से पीछे है। इस सूचकांक के शीर्ष पाँच देश इस प्रकार हैं : आइसलैंड, नॉर्वे, फ़िनलैंड, रवांडा और स्वीडन। विश्व आर्थिक मंच का मुख्यालय स्विट्ज़रलैंड के जेनेवा में स्थित है।

कर्नाटक की प्रथम महिला DG-IG बनीं श्रीमती नीलमणि एन. राजू – नीलमनी एन. राजू को कर्णाटक का पुलिस महानिदेशक बनाया गया है, जोकि कर्नाटक की प्रथम महिला पुलिस महानिदेशक हैं।

Leave a Comment

चैट खोलें
1
मदद चाहिए ?
Scan the code
हम आपकी किस प्रकार सहायता कर सकते हैं ?