समसामयिक समाचार/प्रश्नोत्तरी अक्टूबर-2017 (Current Affairs NEWS)

समसामयिक समाचार/प्रश्नोत्तरी अक्टूबर-2017 (Current Affairs October – 2017 Quiz) :

अक्टूबर माह में राष्ट्रीय एवं अन्तर्राष्ट्रीय राजनैतिक, आर्थिक, खेल आदि से सम्बन्धित महत्वपूर्ण घटनाक्रम, प्रसिद्ध व्यक्तियों के निधन से जुड़े समाचार तथा करंट अफेयर्स क्विज –

रूस ने परमाणु उर्जा से चलने वाले जहाज का निर्माण किया – हाल ही में परमाणु उर्जा से चलने वाले जहाज का निर्माण रूस में किया गया है। यह जहाज 8 फिट मोटी बर्फ की परत को चीरते हुए आगे बढ़ सकता है। सभी जहाज अभी तक डीजल इंजन से चलते थे। परमाणु ऊर्जा से चलने वाले जहाज़ का निर्माण करने वाला रूस दुनिया का पहला देश बन गया है।

नीति आयोग ने असम में “साथ” कार्यक्रम की शुरुआत की- इस कार्यक्रम का उद्देश्य असम को स्वास्थ्य प्राथमिकताओं की पहचान में  समर्थन उपलब्ध कराना एवं स्वास्थ्य क्षेत्र में बहुत बड़े स्तर पर बदलाव लाकर राज्य के लोगों के जीवन स्तर में सुधार लाना है। ‘साथ’ कार्यक्रम के माध्यम से असम राज्य में स्वास्थ्य प्राथमिकताओं का पता लगाया जायेगा और विभिन्न स्वास्थ्य समस्याओं का निदान करने में सहायता की जाएगी।

किस राज्य में “प्रधानमंत्री रसोई गैस पंचायत” शुरू की गई है- हाल ही में गुजरात राज्य में “प्रधानमंत्री रसोई गैस पंचायत” शुरू की गई है। इस रसोई गैस पंचायत का उद्देश्य गोबर, चारकोल एवं लकड़ी जैसे ऊर्जा के पारंपरिक स्त्रोतों की तुलना में स्वच्छ ऊर्जा के इस्तेमाल के फायदों के बारें में व्यक्तिगत अनुभवों को बांटना है। इस पंचायत में आदिवासी और गरीब महिलाओं को प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत मुफ्त रसोई गैस कनेक्शन दिए जायेंगे।

लीबिया ने हाल ही में  अमेरिकी नागरिकों के प्रवेश पर प्रतिबंध लगाया है – लीबिया ने यह प्रतिबंध अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के उस आदेश के जवाब पर लगाया है, जिसमें अमेरिका ने लीबिया सहित आठ देशों के नागरिकों के अपने यहां आने पर प्रतिबंध लगाया था। लीबिया ने अमेरिका पर अपने नागरिकों को उन्हीं आतंकियों की श्रेणी में रखने का आरोप लगाया है, जिनसे लीबिया की सेना नागरिकों की सहायता से लड़ रही है।

किस देश ने समलैंगिकों के विवाह का कानून लागू किया है – हाल ही में जर्मनी में समलैंगिकों के विवाह का कानून लागू किया है। 30 जून 2017 को समलैंगिक विवाह से जुड़े विधेयक को जर्मनी के संसद ने 226 के मुकाबले 393 मतों से पारित किया गया। इसी के साथ जर्मनी समलैंगिक शादी को कानूनी मान्यता देने वाला दुनिया का 23वां और यूरोप का 15वां देश बना है। ये विधेयक समलैंगिक जोड़े को बच्चे को गोद लेने का भी अधिकार दिया गया है।

जगदीश मुखी असम के नए राज्यपाल नियुक्त – जगदीश मुखी को असम के राज्यपाल के रूप में नियुक्त किया गया है। मुखी दिल्ली के अनुभवी नेताओं में से एक हैं। इन्हें दो बार दिल्ली विधानसभा में सर्वश्रेष्ठ विधायक पुरस्कार मिल चूका है। जगदीश मुखी को देश के सर्वश्रेष्ठ प्लानिंग मिनिस्टर का सम्मान मिल चुका है| मुखी ने एक पुस्तक ‘कंपनी लॉ एंड सेक्रेटेरियल प्रैक्टिस’ भी लिखी है।

Leave a Comment

चैट खोलें
1
मदद चाहिए ?
Scan the code
हम आपकी किस प्रकार सहायता कर सकते हैं ?