डेली करेंट अफेयर्स 9 नवंबर 2022 | Daily Current Affairs in Hindi

भारतीय संविधान के 103वें संशोधन को चुनौती, World’s Best Employers Ranking 2022 में भारत की मात्र 1 कंपनी को स्थान, राष्ट्रीय फ्लोरेंस नाइटिंगेल अवार्ड, विक्टोरिया झील में यात्री विमान दुर्घटनाग्रस्त, विक्टोरिया झील के बारे में…

103वां संविधान संशोधन

भारतीय संविधान के 103वें संशोधन अधनियम 2019 के तहत EWS के लिए 10 प्रतिशत कोटे की शुरुवात की गई थी। यह प्रवेश एवं सार्वजनिक सेवा में आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) के आरक्षण से संबंधित है। इस संविधान संशोधन की वैद्यता को चुनौती देने संबंधी याचिका सर्वोच्च न्यायलय में दाखिल की गई थी। इस संशोधन की वैद्यता को चुनौती देने वाली याचिकाओं के एक बैच पर उच्चतम न्यायालय द्वारा निर्णय दिया गया है। भारत के मुख्य न्यायाधीश उदय उमेश ललित की अध्यक्षता वाली 5 सदस्यीय न्यायिक पीठ के 3 : 2 के अनुपात से EWS के लिए 10 प्रतिशत कोटे को बरकरार रखने का निर्णय दिया गया है। भारतीय संविधान में अनुच्छेद 368 के तहत संशोधन किये जाने का प्रावधान है।

World’s Best Employers Ranking 2022

फोर्ब्स द्वारा हाल ही में जारी की गई 2022 की World’s Best Employers की टॉप-100 रैंकिंग में भारत की एकमात्र कंपनी रियालंस इंडस्ट्रीज को ही स्थान दिया गया है। यह काम करने योग्य दुनिया की 20वीं सबसे अच्छी कंपनी है। यह बाजार मूल्य के आधार पर भारत की सबसे बड़ी कंपनी है। इस रैंकिंग में दक्षिण कोरिया की कंपनी सैमसंग को विश्व में शीर्ष पर रखा गया है। इसके बाद अमेरिका की माइक्रोसॉफ्ट का नाम है।

राष्ट्रीय फ्लोरेंस नाइटेंगल अवार्ड

उत्तराखंड की दो नर्सों को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू द्वारा राष्ट्रीय फ्लोरेंस नाइटिंगेल पुरस्कार 2021 से सम्मानित किया गया। नैनीताल की शशिकला पाण्डे बी.डी. पांडे जिला चिकित्सालय में दो दशकों से मरीजों की सेवा कर रही हैं। कोविड काल में भी ये निरंतर मरीजों की सेवा में लगी रहीं। वहीं ऊधमसिंह नगर के खटीमा में कार्यरत गंगा जोशी को यह सम्मान प्रदान किय गया।

विक्टोरिया झील में यात्री विमान दुर्घटनाग्रस्त –

खऱाब मौसम के चलते तंजानिया की विक्टोरिया झील में एक विमान दुर्घटनाग्रस्त होकर डूब गया। इसमें 43 लोग सवार थे जिनमें 19 लोगों की मौत हो गई। यह विमान मवांजा से बुकोबा जा रहा था। यह विमान तंजानिया की निजी क्षेत्र की सबसे बड़ी एयरलाइन Precision Air का था। विक्टोरिया झील अफ्रीका महाद्वीप की सबसे बड़ी झील है।

विक्टोरिया झील के बारे में –

विक्टोरिया झील अफ्रीका महाद्वीप की सबसे बड़ी झील है। यह विश्व की 9वीं सबसे बड़ी झील एवं विश्व की दूसरी सबसे बड़ी मीठे पानी की झील है। यह तंजानिया, केन्या व युगांडा की सीमा पर स्थित है। विश्व की सबसे लम्बी नदी नील नदी इसी झील से निकलती है। इसके बेसिन में 3 करोड़ से अधिक लोग निवास करते हैं।

Leave a Comment

चैट खोलें
1
मदद चाहिए ?
Scan the code
हम आपकी किस प्रकार सहायता कर सकते हैं ?