गोवा सामान्य ज्ञान (Goa General Knowledge) – गोवा मात्र 2 जिलों उत्तरी गोवा और दक्षिणी गोवा का एक छोटा सा राज्य है। ये क्षेत्रफल की दृष्टि से भारत का सबसे छोटा राज्य और जनसँख्या की दृष्टि से दूसरा सबसे छोटा राज्य है। इसकी राजधानी पणजी है। इसकी स्थलीय सीमा दो राज्यों महाराष्ट्र और कर्नाटक से मिलती है। यह एक समुद्र तटीय राज्य है। 1510 ईo में पुर्तगालियों ने इस पर कब्ज़ा कर लिया। 1947 में भारत की आजादी के बाद भी यह क्षेत्र पुर्तगालियों के कब्जे में रहा। इसके बाद 19 दिसंबर 1961 को भारतीय सेना ने इस पर आक्रमण कर अपने अधिकार में ले लिया। 1987 में इसे आधिकारिक तौर पर राज्य का दर्जा दे दिया गया। इसकी सीमा महाराष्ट्र और कर्णाटक से मिलती है। न्यायिक क्षेत्र की बात करें तो यह बॉम्बे हाई कोर्ट के अंतर्गत आता है।

गोवा : एक नजर में (Goa at a Glance)
राज्य | गोवा |
---|---|
राजधानी | पणजी |
स्थापना दिवस | 30 मई (1987) |
राज्यपाल | पी.ए.श्रीधरन पिल्लई |
मुख्यमंत्री | प्रमोद सावंत |
उच्च न्यायालय | बॉम्बे हाई कोर्ट |
क्षेत्रफल | 3702 वर्ग किमी. |
जनसँख्या | 14,58,545 |
लोकसभा सीटें | 2 |
राज्यसभा सीटें | 1 |
विधानसभा सीटें | 40 |
कुल जिले | 2 |
राजकीय पुष्प | – |
राजकीय पक्षी | रूबी गले (पीली बुलबुल ) |
राजकीय पशु | गौर |
राजकीय वृक्ष | मट्टी ( टेर्नियालिया करेणलता ) |
राजकीय खेल | फुटबॉल |
लिंगानुपात | 973 |
प्रथम राज्यपाल | मेजर जनरल के. पी. कैंडिथ |
प्रथम मुख्यमंत्री | दयानन्द बंदोडकर |
भाषा | कोंकणी, मराठी |
लोकनृत्य | माण्डी, झागोर, टकनी, खोल |
नदियाँ | मंडोबी, जुआरी |